भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह ने फिर से बीजेपी में जॉइन कर लिया है. बिहार चुनाव के लिए पवन सिंह ने NDA का दामन थाम लिया है. हाल ही में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से खास मुलाकात की और भाजपा का हाथ पकड़ लिया.
‘बिग बॉस 19’ में राशन टास्क होने वाला है, जिसमें फरहाना घर के सभी सदस्यों को रैंकिंग दे. इस रेटिंग के हिसाब से ही कंटेस्टेंट्स को इस हफ्ते का राशन दिया जाएगा. इसके अलावा, नेगेटिव रैंकिंग वालों को राशन वापस करना होगा.
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ऑनलाइन बेटिंग और गेमिंग प्लेटफॉर्म से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग में आज ED ऑफिस पहुंची हैं. बता दें कि उर्वशी रौतेला इस ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म की ब्रांड एंबेसडर हैं.
ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग के जरिए करोड़ों की कमाई कर ली है. ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक 9 करोड़ की कमाई की है.
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने गोविंदा के अफेयर की अफवाहों पर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अच्छी औरत को दुख देगा, वह कभी खुश नहीं रह सकता है.
टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ नॉमिनेशन टास्क के दौरान घमासान देखने को मिलेगा, जहां कंटेस्टेंट्स के बीच जंग देखने को मिलने वाली है. यहां अशनूर कौर और फरहाना भट्ट आपस में लड़ती हुई नजर आईं, वहीं नेहल और तान्या मित्तल के बीच तीखी बहस देखने को मिली.
पवन कल्याण की ‘OG’ ने जहां इंडियन बॉक्स ऑफिस से लेकर पर वर्ल्डवाइड धमाल मचा रखा है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अब तक वर्ल्डवाइड कुल 227 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
मलयालम सुपरस्टार ममूटी पिछले कुछ दिनों से हेल्थ ब्रेक पर थे, लेकिन अब वह बहुत जल्द ही काम पर वापस लौटेंगे. उनकी आने वाली फिल्म ‘पैट्रियट’ के डायरेक्टर ने बताया कि ममूटी 1 अक्टूबर से पैट्रियट की शूटिंग पर लौटेंगे.
बाहुबली प्रभास की आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में प्रभास के साथ मिलकर संजय दत्त पहले लोगों को खूब डराएंगे, उसके खूब हंसाएगे. ये एक हॉरर- कॉमेडी फिल्म है.
बॉलीवुड के फेमस सिंगर शान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. बचपन में ही उनके सिर से पिता का साया हट गया था. उन्होंने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत 17 साल की उम्र में की थी.
Entertainment News Update in Hindi: बॉलीवुड के फेमस सिंगर शान का आज जन्मदिन है. फिल्म इंडस्ट्री को कई हिट सॉन्ग देने वाले शान आज अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं बाहुबली प्रभास की आने वाली फिल्म ‘द राजा साब’ का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है. ये एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें प्रभास के साथ संजय दत्त भी लीड रोल में है.
यह भी पढ़ें: OG Box Office Collection Day 5: आधी से भी कम हुई ‘ओजी’ की कमाई, पवन कल्याण ने 5 दिन में तोड़ा 5 फिल्मों का रिकॉर्ड
वहीं, पवन कल्याण की ‘ओजी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. फिल्म ने 5 दिनों में 227 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है. इसके अलावा ‘बिग बॉस 19’ में नॉमिनेशन को लेकर काफी बावल हो रहा है. नॉमिनेशन टास्क से पहले ही नेहल-तान्या और अशनूर-फरहाना आपस में लड़ते हुए नजर आए. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…