Live Updates
15:24 (IST) 29 Sep 2025
Entertainment News LIVE: रणबीर कपूर ने की इन दो फिल्मों की तारीफ

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने मलयालम फिल्म ‘लोका चैप्टर 1’ और मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी ‘सैयारा’ की खूब तारीफ की. उन्होंने अपने फैशन ब्रांड अर्क्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर लाइव सेशन में ये बातें कहीं हैं.

14:33 (IST) 29 Sep 2025
Entertainment News LIVE: इमरान हाशमी ने शुरू की 'आवारापन 2' की शूटिंग

बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ की शूटिंग शुरू कर दी है. इसका ऐलान विशेष फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने फोटो शेयर करके किया है.

13:37 (IST) 29 Sep 2025
Entertainment News LIVE: बॉबी देओल करेंगे दिल्ली में रावण वध

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल दशहरा पर दिल्ली के लाल किला मैदान में हो रही लव-कुश रामलीला में रावण का वध करेंगे. यह जानकारी लव-कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने दी है।

13:13 (IST) 29 Sep 2025
Entertainment News LIVE: अब इस फिल्म में काम करेंगे 'सैयारा' स्टार अहान पांडे

इस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘सैयारा’ के हीरो अहान पांडे को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है. दरअसल, अहान पांडे ने आदित्य चोपड़ा के साथ अपना दूसरा प्रोजेक्ट साइन कर लिया है. पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, अहान पांडे की दूसरी फिल्म एक्शन रोमांस फिल्म होगी, जिसे अली अब्बास जफर डायरेक्ट करेंगे. लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है.

12:37 (IST) 29 Sep 2025
Bigg Boss 19 LIVE: अवेज के एविक्शन पर वायरल हुआ एल्विश यादव का बयान

‘बिग बॉस 19’ में अवेज दरबार के बेघर होने के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन्स की बाढ़ आ गई है. अवेज के एविक्शन पर सामने एल्विश यादव का रिएक्शन भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एविक्शन को अनफेयर बताया है.

12:10 (IST) 29 Sep 2025
Entertainment News LIVE: सिंगर शिल्पा राव ने जुबीन गर्ग को लाइव शो में दिया ट्रिब्यूट

बॉलीवुड की फेमस सिंगर शिल्पा राव ने खास अंदाज में दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग को ट्रिब्यूट दिया है. उन्होंने हाल ही में हुए अपने लाइव शो में जुबीन को ट्रिब्यूट दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

10:57 (IST) 29 Sep 2025
Bigg Boss 19 LIVE: 'बिग बॉस 19' में ये 8 सदस्य हुए नॉमिनेट

टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले नॉमिनेट सदस्यों की लिस्ट में कुनिका सदानंद, प्रणित मोरे, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, अशनूर कौर और नीलम गिरी के नाम शामिल हैं.

10:37 (IST) 29 Sep 2025
Entertainment News LIVE: भारत की जीत वरुण धवन और जान्हवी कपूर ने ऐसे मनाया जश्न

दुबई में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप मैच खेला गया, जिसमें भारत ने शानदार जीत हासिल की और 9वीं बार एशिया कप अपने नाम किया. वहीं, भारत की जीत पर पूरे देश में खुशियां मनाई गईं. बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, जान्हवी कपूर, सनाया मल्होत्रा, और रोहित सराफ ने फिल्म प्रमोशन के दौरान तिरंगा फहरा कर भारत की जीत का जश्न मनाया.

09:50 (IST) 29 Sep 2025
Entertainment News LIVE: पवन कल्याण की OG ने पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा

पवन कल्याण की They Call Him OG बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचा रही है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, OG ने महज 4 दिनों में वर्ल्डवाइड 200.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.

09:13 (IST) 29 Sep 2025
Entertainment News LIVE: टीवी के चाइल्ड एक्टर की भाई के साथ मौत

टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘वीर हनुमान’ में बाल लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले 10 साल के एक्टर वीर शर्मा की उनके भाई के साथ दर्दनाक मौत हो गई है. वीर शर्मा के कोटा वाले घर में अचानक आग लग गई, जहां दम घुटने से उनकी मौत हो गई.

08:44 (IST) 29 Sep 2025
Bigg Boss 19 LIVE: घर से बेघर हुए अवेज, विदाई देते हुए अभिषेक निकले आंसू

टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के घर से अवेज दरबार बाहर हो गए हैं. वहीं, अवेज के जाने पर अभिषेक बजाज रोते हुए दिखाई दिए. इसके अलावा, उनका ग्रुप भी कमजोर पड़ गया है.

08:05 (IST) 29 Sep 2025
Entertainment News LIVE: 39 साल के हुए भोजपुरी स्टार विक्रांत सिंह राजपूत

भोजपुरी स्टार और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. विक्रांत सिंह राजपूत और मोनालिसा ने ‘बिग बॉस 10’ के घर में शादी की थी.

Entertainment News Update in Hindi: दुबई में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 के फाइनल मैच में भारत की जीत पर बॉलीवुड सेलेब्स ने पूरी रात जश्न मनाया. सोशल मीडिया पर भारत की जीत को बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल ने सेलिब्रेट किया है. वहीं, टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के घर से अवेज दरबार बेघर हो गए हैं. अवेज के एविक्ट होने से अभिषेक बजाज काफी दुखी हो गए और रोने लगे.

इसके अलावा, भोजपुरी स्टार और टीवी एक्ट्रेस मोनालिसा के पति विक्रांत सिंह राजपूत आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं. दूसरी तरफ, पवन कल्याण की OG ने सिर्फ 4 दिनों में 200 करोड़ से अधिक की कमाई कर ली है. इसके साथ ही किच्चा सुदीप के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस कन्नड़ 12’ के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट सामने आ गई है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---