Live Updates
15:11 (IST) 28 Sep 2025
Entertainment News LIVE: प्रभास की फिल्म 'द राजा साहब' का पोस्टर रिलीज, जानें अब आएगा ट्रेलर

बाहुबली प्रभास की आने वाली फिल्म ‘द राजा साहब’ का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. इसमें प्रभास के साथ संजय दत्त भी हैं. इस पोस्टर में संजय दत्त का लुक काफी अलग है. मेकर्स ने नए पोस्टर के साथ फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. ‘द राजा साहब’ का ट्रेलर 29 सितंबर को रिलीज किया जाएगा.

14:41 (IST) 28 Sep 2025
Tamil Nadu Stampede LIVE: करूर भगदड़ के बाद भावुक हुए विजय थलापति

तमिलनाडु के करूर में सुपरस्टार विजय थलापति की रैली में भगदड़ हुई, जिसमें 39 लोगों की जान चली गई. इस हादसे को लेकर विजय थलापति ने एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

14:10 (IST) 28 Sep 2025
Entertainment News LIVE: नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर को दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर ने बेटे रणबीर कपूर को बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. दरअसल, नीतू कपूर ने बेटे रणबीर की अनसीन फोटोज शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया है.

13:46 (IST) 28 Sep 2025
Entertainment News LIVE: एक्टर विक्रम प्रभु को मिला कलैमामणि अवॉर्ड

तमिल के मशहूर एक्टर विक्रम प्रभु को तमिलनाडु सरकार की तरफ से कलैमामणि अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया है. विक्रम प्रभु ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ यह खुशखबरी बांटी है.

13:01 (IST) 28 Sep 2025
Entertainment News LIVE: EMMY Awards में दिलजीत को मिला नॉमिनेशन, आलिया भट्ट ने की सिंगर की तारीफ

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ को इंटरनेशनल EMMY Awards में फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ के लिए नॉमिनेट किया गया है. वहीं, दिलजीत दोसांझ की इस कामयाबी पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में उन्हें बधाई दी है.

12:53 (IST) 28 Sep 2025
Entertainment News LIVE: 38 साल की हुई 'बबीता जी'

पॉपुलर टीवी शो ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ की फेमस ‘बबीता जी’ यानी मुनमुन दत्ता आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। टीवी के अलावा मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं.

12:10 (IST) 28 Sep 2025
Entertainment News LIVE: मशहूर रैपर आइस क्यूब के टूर बस को प्रदर्शनकारियों ने लगाई आग

अमेरिका में एक फेमस रैपर आइस क्यूब (Ice Cube) की टूर बस को कुछ प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है. इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

11:48 (IST) 28 Sep 2025
Entertainment News LIVE: जरूर बनेगा 'देवरा' सीक्वल, मेकर्स ने किया खुलासा

तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ को रिलीए हुए एक साल हो गएस हैं. इस खास मौके पर फिल्म के मेकर्स ने इसके सीक्वल ‘देवरा 2’ को बनाने की आधिकारिक घोषणा कर दी है.

10:54 (IST) 28 Sep 2025
Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस कियारा ने शेयर की मदरहूड फीलिंग

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने मदरहूड फीलिंग शेयर की है. उन्होंने पहले एक नेकलेस की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें MAMA लिखा हुआ है. इसके साथ ही उन्होंने सिंगर रिहाना की एक वीडियो क्लिप शेयर की है, जिसमें रिहाना मदरहूड को सबसे मुश्किल काम बता रही हैं। बता दें कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा इस साल जुलाई में एक बेटी के माता-पिता बने हैं.

10:23 (IST) 28 Sep 2025
Entertainment News Live: 'बिग बॉस 19' से कटा इस सदस्या का पत्ता

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में अवेज दरबार का सफर खत्म होने वाला है. बिग बॉस तक के अनुसार, अवेज दरबार आज घर से बेघर हो जाएंगे.

09:23 (IST) 28 Sep 2025
Bigg Boss 19 LIVE: वीकेंड का वार में पहुंचे अभिषेक मल्हान और हर्ष गुजराल

‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार में शो के बिग बॉस ओटीटी के एक्स कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान और स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएगें. इस दौरान कॉमेडियन हर्ष गुजराल और अभिषेक मल्हान कंटेस्टेंट्स पर तंज कसते नजर आएंगे.

08:26 (IST) 28 Sep 2025
Box Office Collection LIVE: पवन कल्याण की 'OG' ने बॉक्स ऑफिस मचाई धूम

पवन कल्याण की फिल्म ‘They Call Him OG’ को रिलीज हुए आज 3 दिन हो गए हैं. इसी के साथ ‘OG’ ने भारत में अब तक में कुल 122 करोड़ रुपये की कमाई की.

08:05 (IST) 28 Sep 2025
Entertainment News LIVE: आज है लता मंगेशकर की 96वीं जयंती

भारतीय सिनेमा की स्वर कोकिला लता मंगेशकर की आज 96वीं जयंती है. फिलहाल वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाने आज भी फैंस के दिलों को राहत पहुंचाते हैं। इस मौके पर लता मंगेशकर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं.

08:03 (IST) 28 Sep 2025
Entertainment News LIVE: 43 साल के हुए रणबीर कपूर

बॉलीवुड के सुपरस्टार रणबीर कपूर आज अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉक्स ऑफिस पर ‘एनिमल’ जैसी सुपरहिट फिल्म देने के बाद अब वह नितेश तिवारी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रामायण’ की शूटिंग कर रहे हैं. मालूम हो कि एक्टिंग से पहले रणबीर कपूर ने फिल्मों में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर भी काम किया था.

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, मौनी रॉय, मुनमुन दत्ता, और पुरी जगन्नाथ आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं, आज भारतीय सिनेमा की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर की 96वीं जयंती है. इस मौके पर लता मंगेशकर के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर याद करते दिख रहे हैं. इसके अलावा फेमस पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा की बाइक का एक्सीडेंट हो गया है. इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया.

पवन कल्याण की फिल्म 'They Call Him OG' ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ दिनों में 122 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ 'OG' ने कमाई के मामले में कई फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया. टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार में शो के एक्स कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान और स्टैंडअप कॉमेडियन हर्ष गुजराल एंटरटेनमेंट का तड़का लगाएगें. मनोरंजन जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…