Live Updates
22:20 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News LIVE: Ekta Kapoor के शो 'नागिन 7' का नया प्रोमो आउट

एकता कपूर के शो नागिन 7 का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। इससे दर्शकों की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। हालांकि मेकर्स ने शो की रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। ऐसी चर्चा है कि ​एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी इस सीजन की नई नागिन बनकर टीवी पर लौटेंगी।

22:00 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News LIVE: इंडियाज गॉट टैलेंट की रिलीज डेट आउट

इंडियाज गॉट टैलेंट का नया सीजन 4 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी करते हुए अनाउंसमेंट कर दी है। इस बार शो में नवजोत सिंह सिद्धू जज की कुर्सी संभालते हुए दिखाई देंगे। उनके साथ में सिंगर शान और मलाइका अरोड़ा भी नजर आएंगी।

21:33 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News LIVE: ज़ुबीन गर्ग का निधन से पहले का आखिरी वीडियो वायरल

सिंगर जुबीन गर्ग का 19 सितंबर को सिंगापुर में निधन हो गया था। बताया गया कि वह स्कूबा डाइविंग कर रहे थे, तभी एक हादसे में उनकी जान चली गई। अब सोशल मीडिया पर जुबीन का पानी में तैरते हुए एक वीडियो सामने आया है, जिसे उनके निधन से पहले का आखिरी वीडियो बताया जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस दुखी नजर आ रहे हैं।

21:15 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News LIVE: इशिता दत्ता ने साड़ी में शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस इशिता दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नवरात्रि के खास मौके पर एक्ट्रेस ने सफेद साड़ी पहने ट्रेडिशनल लुक में तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

20:57 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News LIVE: अनु​ष्का शेट्टी की फिल्म Ghaati की OTT रिलीज पर आया अपडेट

एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की फिल्म घाटी पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। ये फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब इसे OTT पर रिलीज किया जा रहा है। घाटी को 26 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में भाषा में स्ट्रीम किया जाएगा।

20:51 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News LIVE: नेशनल अवॉर्ड मिलने पर विक्रांत मैसी ने किया पोस्ट

बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला हैं। ये अवॉर्ड उन्हें फिल्म 12वीं फेल के लिए दिया गया है। अब अवॉर्ड हासिल करने के बाद विक्रांत ने पहली बार पोस्ट शेयर किया है।

19:09 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News LIVE: तेलंगाना HC ने 'दे कॉल हिम ओजी' के टिकट वृद्धि की अनुमति देने वाले सरकारी आदेश को निलंबित किया

साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण अपकमिंग फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ को लेकर चर्चाओं में हैं। अब तेलंगाना हाई कोर्ट ने सुपरस्टार की फिल्म के टिकटों के प्राइस में बढ़ोतरी की अनुमति देने वाले सरकारी आदेश को निलंबित कर दिया है।

https://www.instagram.com/p/DO5ggfVk1qK/?hl=en

18:47 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News LIVE: Ponniyin Selvan 2 विवाद में AR Rahman को मिली जीत

फेमस म्यूजीशियन एआर रहमान को ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के गाने ‘वीरा राजा वीरा’ गीत पर कॉपीराइट विवाद में जीत हासिल हुई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने रहमान की याचिका को एक्सेप्ट कर लिया है। साथ ही उनका समर्थन किया है।

18:31 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News LIVE: राम चरण ने मोहनलाल और शाहरुख खान को दी बधाई

साउथ सुपरस्टार राम चरण ने एक्स पर एक पोस्ट के जरिए मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने के लिए बधाई दी है। उन्होंने सुपरस्टार शाहरुख खान को नेशनल अवॉर्ड मिलने पर बधाई दी है।

18:16 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News LIVE: मोहनलाल को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिलने पर अजय देवगन ने दी बधाई

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस पर बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने उन्हें बधाई दी है। एक्टर ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए बधाई दी है।

18:02 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News LIVE: Zubeen Garg Death: असम सरकार ने नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल के आयोजकों पर लगाई रोक

सिंगर जुबीन गर्ग का निधन 19 सितंबर को हुआ था। उनके निधन के बाद असम सरकार ने पूर्वोत्तर भारत महोत्सव के मुख्य आयोजक श्यामकानु महंत पर राज्य में होने वाले कार्यक्रमों के आयोजनों पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आज बुधवार को इस बात की घोषणा की है।

17:40 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News Live: आदित्य नारायण से झगड़े के बाद इमोशनल हुए कीकू शारदा

प्राइम वीडियो के शो राइज एंड फॉल में कीकू शारदा और सिंगर आदित्य नारायण के बीच तीखा झगड़ा हो गया। इसके बाद कीकू काफी इमोशनल हो गए। वह फूट-फूटकर रोने लग गए।

14:53 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News Live: 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में फैंस को पसंद आया ‘गूफर’

आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में फैंस को अरशद वारसी का किरदार ‘गूफर’ खूब पसंद आया। फैंस ने सोशल मीडिया पर अरशद वारसी की खूब तारीफ की, जिसके बाद अरशद ने अपने इंस्टाग्राम पर एक खास पोस्ट शेयर कर फैंस को शुक्रिया कहा है।

13:50 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News Live: 'लोका चैप्टर 1' ने रचा इतिहास, हासिल किया ये मुकाम

एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन की फिल्म ‘लोका चैप्टर-1 चंद्रा’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. फिल्म ने अब तक कुल 278 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी के साथ ‘लोका चैप्टर-1 चंद्रा’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली मलयालम फिल्म बन गई है.

12:52 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News Live: AR Rahman को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत

म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान को गाना चोरी करने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ये मामला खारिज कर दिया है. बता दें कि दगर भाईयों ने एआर रहमान के ‘पोनियिन सेलवन 2’ के गाने ‘वीरा राजा वीरा’ को अपने गाने ‘शिव स्तुति’ का कॉपी बताया था.

12:17 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News Live: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED के दफ्तर पहुंचे Sonu Sood

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बुधवार को ED ऑफिस पहुंचे। बता दें कि ED ने सोनू सूद को ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में समन भेजा था।

11:06 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News LIVE: इटालियन स्टार Claudia Cardinale का निधन

1960 के दशक की अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए फेमस Claudia Cardinale का 87 की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने फ्रांस के नेमॉर्स में अपनी आखिरी सांस ली। Claudia Cardinale को ‘8½’ और ‘द पिंक पैंथर’ के लिए पहचाना जाता है। उन्होंने अब तक कुल 130 फिल्मों में काम किया है।

10:56 (IST) 24 Sep 2025
Bigg Boss 19 LIVE: 'बिग बॉस 19' के घरवाले हुए अभिषेक बजाज के खिलाफ

‘बिग बॉस 19’ में अभिषेक बजाज एक बार फिर से घरवाले के निशाने पर चढ़ गए हैं। ताजा एपिसोड में घर की सफाई को लेकर अभिषेक और बसीर के बीच तीखी बहस और लड़ाई दिखाई गई है। इसके बाद से फरहाना, जीशान, बसीर, अमाल और तान्या समेत बाकी घरवाले कैप्टन अभिषेक को खरी-खरी सुनाते नजर आए।

10:10 (IST) 24 Sep 2025
Entertainment News LIVE: Badshah ने 'Kokaina' के साथ का नया धमाका

बॉलीवुड रैपर बादशाह का नया पार्टी एंथम ‘कोकैना’ रिलीज हो गया है. सारेगामा म्यूजिक द्वारा रिलीज किए गए इस गाने में बादशाह के साथ पंजाबी सिंगर सिमरन कौर ढडली और एक्ट्रेस नताशा भारद्वाज भी हैं.

09:43 (IST) 24 Sep 2025
Box Office Collection LIVE: अनुराग कश्यप की फिल्म Nishaanchi की कमाई

अनुराग कश्यप की फिल्म Nishaanchi इस समय बॉक्स ऑफिस पर काफी खराब प्रदर्शन कर रही है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, Nishaanchi ने 5वें दिन सिर्फ 5 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक कुल 1.1 करोड़ का कारोबार किया है.

Entertainment News Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ऑफिस पहुंचे हैं. टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस सृष्टि रोड़े और बॉलीवुड एक्टर राजेश खट्टर आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. ‘बिग बॉस 19’ में अभिषेक बजाज एक बार फिर से घरवाले के निशाने पर चढ़ गए हैं। इटालियन स्टार Claudia Cardinale का निधन हो गया है। वहीं, साउथ फिल्मों के सुपरस्टार सूर्या के सिक्योरिटी ऑफिसर के साथ 42 लाख रुपये की ठगी हुई है, जिसके पीछे हाउस हेल्पर का हाथ बताया जा रहा है. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट पर अक्षय कुमार ने मजेदार रिएक्शन दिया है. इसके अलावा अक्षय कुमार और अरशद की फिल्म Jolly LLB 3 ने बॉक्स ऑफिस पर फिर से वापसी की है. मनोरंजन जगत से जुड़ी हर एक खबर और अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 LIVE के साथ…

---विज्ञापन---