Live Updates
14:55 (IST) 22 Sep 2025
Entertainment News LIVE: 'Mardaani 3' का पोस्टर रिलीज, रानी मुखर्जी ने दिया फैंस को नवरात्रि गिफ्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने नवरात्रि के पहले दिन अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। दरअसल, रानी ने अपनी फिल्म ‘मर्दानी’ के तीसरे पार्ट की घोषणा कर दी है। यशराज फिल्म्स ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘मर्दानी 3’ का पहला पोस्टर रिलीज किया है।

14:12 (IST) 22 Sep 2025
Entertainment News Live: Drishyam 3 की शूटिंग शुरू

मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने अपनी सुपरहिट फ्रेंचाइजी ‘दृश्यम 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है. फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले सेट पर पूजा की गई। मोहनलाल ने इसकी एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है.

13:14 (IST) 22 Sep 2025
Entertainment News Live: 'कांतारा चैप्टर 1' का ट्रेलर रिलीज

ऋषभ शेट्टी की मोस्ट पॉपुलर फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। मेकर्स ने कन्नड़, तमिल और हिंदी भाषा में फिल्म के ट्रेलर को रिलीज किया है। इसके साथ फिल्म की भी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है।

13:08 (IST) 22 Sep 2025
Entertainment News: Dashavatar ने रचा इतिहास, बनी IMAX पर दिखाई जाने वाली पहली मराठी फिल्म

मराठी फिल्म इंडस्ट्री में ‘Dashavatar’ ने इतिहास रच दिया है. दरअसल, अब इस फिल्म को IMAX पर बेहतरीन विजुअल्स के साथ दिखाया जाएगा. Dashavatar पहली मराठी फिल्म है जो IMAX पर देखने को मिलेगी।

11:49 (IST) 22 Sep 2025
Entertainment News: 'लाइन लगी थी उनके लिए...' अनुराग कश्यप ने बताया बर्लिन में कौन है ज्यादा फेमस

बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो से ज्यादा फेमस शाहरुख खान हैं। अनुराग कश्यप ने लल्लनटॉप के साथ बात करते हुए कहा कि बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में एक ही दिन शाहरुख खान और लियोनार्डो डिकैप्रियो दोनों आए थे, लेकिन वहां लोगों ने लियोनार्डो डिकैप्रियो को इग्नोर कर दिया और वहीं शाहरुख खान के लिए सुबह से लाइन लगी थी।

10:44 (IST) 22 Sep 2025
Entertainment News: आखिर क्यों फिल्म 'रंग दे बसंती' स्टार्स लौटा दी थी अपनी फीस

बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘रंग दे बसंती’ की स्टार सोहा अली खान ने इस मूवी को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म की रिलीज के समय हालात काफी खराब हो गए थे क्योंकि फिल्म के हिट होने की कोई गारंटी नहीं थी। जूम को दिए एक इंटरव्यू में सोहा अली खान ने बताया कि जब वो लोग रिलीज से पहले इसका प्रमोशन कर रहे थे, उसी बीच उनके पास मेकर्स का फोन आया कि एक्टर्स अपनी फीस वापस कर दें क्योंकि फिल्म सफल होने की उम्मीद नहीं थी। लेकिन ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आई और हिट भी हुई।

10:15 (IST) 22 Sep 2025
Zubeen Garg Death LIVE: सिंगापुर से आया जुबीन गर्ग का मृत्यु प्रमाण पत्र

Zubeen Garg Death LIVE: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग के मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर एक अपडेट शेयर किया है. उन्होंने कहा कि सिंगापुर हाई कमीशन की तरफ से जुबीन गर्ग का मृत्यु प्रमाण पत्र भेज दिया गया है. जिसमें जुबीन गर्ग की मौत का कारण डूबना बताया गया है।

09:05 (IST) 22 Sep 2025
Box Office Collection LIVE: तीसरे दिन बढ़ी Jolly LLB 3 की कमाई

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ ने तीसरे दिन 21 करोड़ रुपये की कमाई की. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, इसी के साथ फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस पर 53.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.

08:02 (IST) 22 Sep 2025
Entertainment News: तमिल की विवादित फिल्म Bad Girl अब हिंदी में होगी रिलीज

कॉलीवुड एक्ट्रेस अंजलि शिवरामन की विवादित तमिल फिल्म ‘बैड गर्ल’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. अब ये फिल्म जल्द ही हिंदी में रिलीज होने वाली है. 123Telugu.com के अनुसार, भाषा की सीमाओं को पार करते हुए ये फिल्म 26 सितंबर को हिंदी में डब होकर रिलीज होगी.

07:57 (IST) 22 Sep 2025
Entertainment News: Spider-Man के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, टॉम हॉलैंड घायल

हॉलीवुड की आने वाली फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें एक्टर टॉम हॉलैंड को चोट लग गई है. डेडलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, इस वजह से फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है. मार्वल फिल्म की शूटिंग ग्लासगो में हो रही है. बताया जा रहा है कि टॉम हॉलैंड को हल्की चोट लगी है, लेकिन वो अभी शूटिंग शुरू नहीं करेंगे.

Entertainment News Live Update in Hindi: मनोरंजन जगत की ग्लैमरस दुनिया से जुड़ी हर एक अपडेट और खबर के लिए आपका E24 के लाइव में स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ टीवी की दुनिया और रिएलिटी शो से जुड़ी हर एक अपडेट पढ़ने को मिलेगी. जैसे आज रिद्धी डोगरा, शांति प्रिया और सना सइद आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. वहीं, हॉलीवुड फिल्म स्पाइडर-मैन के सेट पर एक बड़ा हादसा हो गया. इसके अलावा अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की कमाई में भारी उछाल देखने को मिला। मनोरंजन जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 LIVE के साथ…

---विज्ञापन---