प्राइम वीडियो के रियलिटी शो राइज एंड फॉल को काफी पसंद किया जा रहा है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट्स ने मिलकर आरुष का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को 23 सितंबर को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान के लिए सुपरस्टार के खास दोस्त और एक्टर ममूटी ने उन्हें बधाई दी। ममूटी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट करते हुए मोहनलाल के लिए खुशी जाहिर की है।
साउथ एक्टर धनुष और नित्या मेनन की अपकमिंग फिल्म इडली कढ़ाई का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर शनिवार की शाम कोयंबटूर में रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। डॉन पिक्चर्स ने फिल्म इडली कढ़ाई का निर्माण भी किया है, जो 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिए जाने की घोषणा की गई है। इस मौके पर सुपरस्टार ने प्रतिक्रिया देते हुए खुशी और आभार व्यक्त किया है। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है।
मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें ये सम्मान 71वें राष्ट्रीय फिल्म समारोह में दिया जाएगा जो 23 सितंबर को होना तय है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शनिवार को एक पोस्ट के जरिए इस बात की घोषणा की है। पोस्ट में लिखा गया है कि मोहनलाल की बेहतरीन सिनेमाई जर्नी पीढ़ियों को प्रेरणा देती है। दिग्गज सुपरस्टार को उनके इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के का सम्मान दिया जा रहा है। इस खबर के आते ही मोहनलाल के फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की वेब सीरीज ‘द ट्रायल’ का दूसरा सीजन जियो हॉटस्टार पर आ चुका है। इस बीच एक्ट्रेस कोर्टरूम में होने वाली टेढ़ी-मेढ़ी भाषा को सिंपल शब्दों में ऑडियंस कसे समझाती दिखी हैं।
भाेजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हालांकि कुछ दिन पहले अपने पिता के निधन के चलते एक्ट्रेस सोशल मीडिया से दूर हो गई थीं। अब पहली बार मोनालिसा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
पॉपुलर चीनी एक्टर यू मेंगलोंग के अचानक निधन से उनके फैंस उबर नहीं पा रहे हैं। उनका मानना है कि एक्टर के निधन की वजह नॉर्मल नहीं है। अब फैंस ने Change.org पर यू मेंगलोंग के लिए जस्टिस की मांग करते हुए एक याचिका शुरू की है।
सिंगर जुबीन गर्ग के निधन पर असम सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राज्य में दुकान नहीं बंद करने पर एक दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस जनता के हमले से बचाने के लिए दुकानदार को थाने लेकर आई है।
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 की सक्सेस के बाद अपकमिंग फिल्म AA22 को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद यूजर्स को लगा रहा है कि ये फोटो AA22 फिल्म के सेट से लीक हो गई है।
सिंगर अरमान मलिक ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को री-ट्वीट करते हुए फैन की फटकार लगाई है। उन्होंने कहा कि बिग बॉस से जुड़े ट्वीट उन्हें टैग करके क्या मिलेगा? बता दें कि एक्स पर एक यूजर ने अमाल मलिक को ट्रोल किया था। इस पोस्ट को फैन ने अमाल के भाई अरमान मलिक को टैग किया था।
सिंगर जुबीन गर्ग के निधन से हर कोई हैरान है। असम सरकार सिंगर की मौत मामले की जांच के आदेश दे चुकी है। इस बीच जुबीन गर्ग के अंतिम संस्कार से पहले सरकार ने राज्य में दो दिन 20 से 22 सितंबर 2025 तक का राजकीय शोक घोषित किया है।
बिग बॉस 19 वीकेंड का वार में आज सलमान खान गौरव खन्ना को रियलिटी चेक देने वाले हैं। वह घरवालों से पूछते हैं कि शो में गौरव का कितना योगदान है। इसके अलावा कहते हैं कि इस हफ्ते गौरव घर में सिर्फ 20 मिनट के लिए नजर आए हैं।
बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज फैमिली मैन 3 को लेकर अपडेट आ गया है। खुद एक्टर ने एक पोस्ट में इसकी रिलीज पर इशारा दिया है। उन्होंने लिखा, ‘फैमिली मैन सीजन 1 को रिलीज हुए 6 साल हो गए हैं। यह एक कल्ट क्लासिक बन गया है। सीजन 3? बस समझ लो, ऑपरेशन जारी है…’
ऑस्कर जाने वाली फिल्म ‘होमबाउंड’ के स्टार विशाल जेठवा ने बताया कि जब उन्हें पता चला कि ‘होमबाउंड’ ऑस्कर के लिए चुन ली गई है, तो वो ये बड़ी खबर अपनी मम्मी के साथ सबसे पहले शेयर करना चाहते थे।
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज वो सिंगापुर से अपने प्यारे जुबीन का पार्थिव शरीर लेने के लिए दिल्ली जा रहे हैं। वहां से उनके पार्थिव शरीर को तुरंत गुवाहाटी लाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि सुबह 6 बजे तक जुबीन का पार्थिव शरीर असम में आ जाएगा।
‘बिग बॉस 19’ में इस बार ‘वीकेंड का वार’ में नेहल चुडासमा घर से बेघर होने वाली हैं। लेकिन नेहल घर से एविक्ट होकर सीक्रेट रूम में चली जाएंगी।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के आइकॉनिक स्टार ‘जेठालाल’ यानी दिलीप जोशी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुंबई के एक प्रोग्राम में गरबे की धुन पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
तेलुगु सुपरस्टार जूनियर एनटीआर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, जूनियर एनटीआर घायल हो गए हैं। एक ऐड की शूटिंग के दौरान वह घायल हो गए। जूनियर एनटीआर की टीम ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इस बात की जानकारी फैंस को दी है।
बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग का कल सिंगापोर में स्कूबा डाइविंग के दौरान निधन हो गया। इसके बाद से उनके पार्थिव शरीर को भारत वापस लाने का काम शुरू कर दिया गया है। हाल ही में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि जुबीन का पोस्टमार्टम सिंगापुर में किया जाएगा, जिसके बाद उनके ‘पार्थिव शरीर’ भारतीय अधिकारियों को सौंप दिए जाएंगे।
Entertainment News Update in Hindi: मनोरंजन जगत से जुड़ी हर एक खबर और अपडेट के लिए E24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको टीवी की दुनिया से लेकर बॉलीवुड, हॉलीवुड, और रिएलिटी शो में होने वाली हर एक हलचल की खबर पढ़ने को मिलेगी. जैसे टीवी के सबसे बड़े रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में अब एक नई सरकार बन गई है. वहीं, आर्यन खान की सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है। इसके अलावा महेश भट्ट और रजनीकांत की बेटी सौंदर्या रजनीकांत आज अपना जन्मदिन मना रही हैं. एंटरटेमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 LIVE के साथ…