Live Updates
15:26 (IST) 16 Sep 2025
Entertainment News Live: सिंगर एपी ढिल्लों का नया वीडियो वायरल

पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह पंजाब के बाढ़ से पीड़ित लोगों की मदद करते दिख रहे हैं। वीडियो में एपी ढिल्लों एक बुजुर्ग महिला के साथ नजर आ रहे हैं।

14:20 (IST) 16 Sep 2025
Entertainment News Live: आलोक नाथ को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत

बॉलीवुड एक्टर आलोक नाथ को सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा मार्केटिंग स्कैम में बड़ी राहत मिली है। दरअसल, इस मामले में आलोक नाथ पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही थी, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने एक्टर की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। बता दें कि इस मामले में आलोक नाथ के साथ कुल 13 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज है।

05:15 (IST) 27 Aug 2026

13:22 (IST) 16 Sep 2025
Entertainment News Live: कब रिलीज होगा फिल्म 'वृषभ' का टीजर?

मलयालम मेगास्टार मोहनलाल के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही मोहनलाल की फिल्म ‘वृषभ’ का टीजर रिलीज किया जाएगा। एक्टर ने सोशल मीडिया पर बताया है कि ‘वृषभ’ का टीजर 17 सितंबर को रिलीज होने वाला है।

12:28 (IST) 16 Sep 2025
Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को ED का समन

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet मामले में समन भेजा है। इसके साथ एक्टर को 24 सितंबर को दिल्ली हेडक्वार्टर में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए बुलाया है।

12:05 (IST) 16 Sep 2025
Box Office Report Live: बॉक्स ऑफिस पर 'बागी 4' 11वें दिन बुरा हाल

टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ‘बागी 4’ को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं। इस दौरान फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बागी 4’ ने 11वें दिन महज 0.75 करोड़ की कमाई की। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 50.40 करोड़ का बिजनेस किया है।

11:50 (IST) 16 Sep 2025
Entertainment News Live: एक्ट्रेस शीना बजाज ने दिया पहले बच्चे को जन्म

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शीना बजाज के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल, रोहित पुरोहित पापा बन गए हैं। एक्ट्रेस शीना ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की घोषणा कपल ने सोशल मीडिया पर दी है। फैंस भी कपल को बधाई दे रहे हैं।

10:53 (IST) 16 Sep 2025
Entertainment News Live: जूनियर एनटीआर की 'ड्रैगन' में होगा ऋषभ शेट्टी का कैमियो

जूनियर एनटीआर की आने वाली फिल्म ‘ड्रैगन’ में ‘कांतरा’ स्टार ऋषभ शेट्टी का कैमियो देखने को मिल सकता है। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘ड्रैगन’ में ऋषभ और जूनियर एनटीआर साथ नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है।

09:59 (IST) 16 Sep 2025
Entertainment News Live: 54 साल के हुए सिंगर सुखविंदर सिंह

बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह आज 54 साल के हुए हैं। सुखविंदर सिंह ने बॉलीवुड में कई बड़े हिट गाने दिए हैं, जिसमें पॉपुलर सॉन्ग ‘छैया-छैया’ शामिल है। इस गाने के लिए सिंगर को फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

09:13 (IST) 16 Sep 2025
Bigg Boss 19 Live: इस हफ्ते 'बिग बॉस 19' में 5 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट

‘बिग बॉस 19’ में इस हफ्ते 5 कंटेस्टेंट्स घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड हैं। इनमें अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, प्रणित मोरे, नेहल चुडासमा और बसीर अली शामिल हैं। वहीं, अमाल मलिक की कैप्टसी में काफी बवाल हो रहा है।

08:12 (IST) 16 Sep 2025
Bigg Boss 19 Live: अमाल मलिक की कैप्टेंसी में बीबी हाउस में हुआ हंगामा

‘बिग बॉस 19’ के तीसरे कैप्टन अमाल मलिक की सरकार में घर का हाल बेहाल हो रखा है। शो के नए एपिसोड में घर के अंदर कंटेस्टेंटस् के बीच काफी लड़ाई देखने को मिली। कुनिका, प्रणित मोरे और अभिषेक बजाज को कैप्टन अमाल ने काफी खरी-खोटी सुनाई।

08:00 (IST) 16 Sep 2025
Box Office Collection Live: Lokah: Chapter 1-Chandra का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मलयालम सुपरहीरो फिल्म ‘लोका: चेप्टर 1- चंद्रा’ को रिलीज हुए 18 दिन हो गए हैं। इसके बाद भी फिल्म की कमाई लगातार जारी है। 18वें दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म ने अब तक 119.4 करोड़ की कमाई की है।

Entertainment News Update in Hindi: मनोरंजन जगत के हर एक अपडेट के लिए आपका E24 के लाइव में स्वागत है। यहां आपको एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी खबर और अपडेट्स पढ़ने के लिए मिलेंगे। बिग बॉस 19 के घर में एक बड़ा खेला हो गया। वहीं, मलयालम सुपरहिरो फिल्म 'लोका: चेप्टर 1- चंद्रा' की कमाई लगातार जारी है। यह फिल्म पिछले 18 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर बिना रुके कमाई किए जा रही है। बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत से जुड़ी हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के लाइव के साथ…