‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. अब एक और बड़ा ट्विस्ट आया है. मेकर्स ने कैप्टेंसी टास्क रद्द कर दिया है. जिससे घर और फैंस के बीच हड़कंप मच गया. इसी अफरातफरी में फरहाना भट्ट को नए कैप्टन की गद्दी सौंप दी गई. वहीं, इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 8 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेटेड हैं.
exclusive !!
Captaincy Task has been Cancelled !! farhanabhatt becomes the captain of the House!!
— Livefeed Updates (@BBossLivefeed) October 1, 2025
‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के एक्टर विशाल ब्रह्मा के पास से चेन्नई एयरपोर्ट पर 40 करोड़ के ड्रग्स बरामद हुए हैं. इसके बाद एक्टर को गिरफ्तार किया गया है. उन्हें किसी नाइजीरियन ड्रग रैकेट चलाने वाले गैंग ने लालच देकर फंसाया है. पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर
बीबी हाउस में चल रहे कैप्टेंसी टास्क से जुड़ा खास अपडेट आया है। छठे राउंड में फरहाना भट्ट जीत गई हैं। उन्होंने अपनी ही दोस्त तान्या मित्तल को इस हफ्ते कैप्टेंसी टास्क में आउट कर दिया है। तान्या इस बर भी कैप्टन नहीं बन पाएंगी।
बॉम्बे हाई कोर्ट ने बुधवार को शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को अंतरिम राहत देने से मना कर दिया. इन दोनों ने विदेश यात्रा के लिए उनके खिलाफ जारी लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) को निलंबित करने की मांग की थी. दोनों 2 से 5 अक्टूबर के बीच फुकेत जाने वाले थे. हालांकि, शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को इसकी अनुमति नहीं मिली है.
‘बिग बॉस 19’ में कैप्टेंसी टास्क चल रहा है. चौथे राउंड में शहबाज बदेशा जीत गए हैं और उन्होंने फौरन अशनूर कौर को कैप्टेंसी की रेस से बाहर कर दिया है. यानी अशनूर के हाथ से कैप्टेंसी की दावेदारी निकल गई है.
‘बिग बॉस’ फेम कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट की शादीशुदा जिंदगी में दरार की खबरें सामने आ रही हैं. एक क्रिप्टिक पोस्ट देखकर फैंस ने कयास लगाने शुरू कर दिए हैं की ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट का रिश्ता डगमगा गया है. ऐश्वर्या अब कुछ चीजें पीछे छोड़कर, आगे बढ़ने और नई शुरुआत करने की बातें कर रही हैं. पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर
अविका गौर और मिलिंद चांदवानी ने सात फेरे लेने के बाद तस्वीरें शेयर की हैं. दूल्हा-दुल्हन का प्यार फोटोज में देखने को मिल रहा है. इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने रिएक्ट किया है और कपल को बधाई दी है. ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर
फरहाना भट्ट और अशनूर कौर के बीच शो में फिजिकल फाइट हो सकती है. फरहाना अभिषेक को कुछ काम करने को कहेंगी और अभिषेक उसे थोड़ी देर बाद करने को कहते हैं. अशनूर भी दोनों के बीच में आ जाती है और फिर कैप्टन का झगड़ा अशनूर से हो जाता है.
राखी सावंत ने एक इंटरव्यू में तान्या मित्तल से खुद की तुलना की है. राखी ने कहा कि उनका घर इतना बड़ा है कि उन्हें बाथरूम भी साइकिल से जाना पड़ता है. वो साफ-साफ खुद को तान्या से ज्यादा अमीर कह रही हैं.
ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का गाना ‘रिबेल’ आज ही रिलीज हुआ है. इस गाने में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ढोल बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस गाने को दिलजीत दोसांझ ने ही गाया है. फैंस उन्हें देखकर सरप्राइज हो गए हैं.
सोनम कपूर को लेकर खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हो गई हैं. उनके प्रेग्नेंसी के सेकंड ट्राइमेस्टर में होने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं. हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी कन्फर्म नहीं की है.
Entertainment News Update in Hindi: 'बिग बॉस 19’ के कैप्टेंसी टास्क में बड़ा ट्विस्ट आ गया है. इस हफ्ते का कैप्टन कौन होगा? चलिए जानते हैं. आज बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर के दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की रूमर्स सामने आई हैं. इसके अलावा ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ का गाना ‘रिबेल’ रिलीज हुआ है. इस गाने में मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ भी दिखाई दिए हैं. 'बिग बॉस सीजन 19' में क्या चल रहा है, उससे जुड़े छोटे से छोटे अपडेट आपको यहां मिल जाएंगे. बॉलीवुड हो या हॉलीवुड सारी गॉस्पिस और मसालों के लिए आपको इस लाइव से जुड़े रहना है. छोटे पर्दे की पल-पल की खबरें आप तक पहुंचती रहेंगी. पवन कल्याण की फिल्म ‘ओजी’ बॉक्स ऑफिस पर 6 दिन में 237.3 करोड़ रुपये कमा चुकी है. भारत में फिल्म ने अभी तक करीब 154.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.
यह भी पढ़ें: Two Much with Kajol and Twinkle: ‘मूव ऑन करने…’, एक्स के सवाल पर आलिया भट्ट ने दिया जवाब
बॉक्सऑफिस के अलावा 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड से जुड़ी जानकारी भी सामने आई है. इस अवॉर्ड शो का जश्न इस बार अहमदाबाद में मनाया जाएगा. बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड के होस्ट होंगे. इसके अलावा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में क्या-क्या चल रहा है? वो जानने के लिए देखते रहिए E24 का लाइव. यहां आपको सभी लेटेस्ट अपडेट्स सबसे फास्ट, सबसे पहले मिल जाएंगे.