Live Updates
16:22 (IST) 11 Oct 2025
Entertainment News LIVE: हिना खान के लिए पहला करवा चौथ रहा खास

हिना खान ने कल अपना पहला करवा चौथ मनाया. एक्ट्रेस ने करवा चौथ के लुक की फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. इन तस्वीरों में हिना और उनकी पति बेहद खूबसूरत लग रहे हैं. एक फोटो में रॉकी हिना के पैर छूते नजर आ रहे हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रही है.

20:25 (IST) 11 Oct 2025
Entertainment News LIVE: पवन सिंह ने शेयर की अमित शाह के साथ तस्वीर

भोजपुरी के पावरस्टार पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक फोटो शेयर की. इस फोटो के कैप्शन में पवन ने लिखा कि उन्होंने सिर्फ बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी को ज्वाइन नहीं किया था. वो बताते हैं कि वो इस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और आगे भी रहेंगे.

20:05 (IST) 11 Oct 2025
Entertainment News LIVE: कट्टलान - द हंटर का पहला लुक हुआ आउट

मलयालम एक्शन फिल्म ‘कट्टलान – द हंटर’ का पहला लुक हुआ रिवील हो चुका है. जारी हुए पोस्टर में एंटनी वर्गीज का काफी इंटेंस लुक नजर आ रहा है. इसका डायरेक्शन पॉल जॉर्ज कर रहे हैं. ये पोस्टर पेपे के जन्मदिन पर रिलीज किया गया है.

17:47 (IST) 11 Oct 2025
Entertainment News LIVE: पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज ने किया दीपिका पादुकोण को सपोर्ट

दीपिका पादुकोण का नाम इन दिनों खूब चर्चा में बना हुआ है. एक्ट्रेस को हाल ही में फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर कर दिया गया है क्योंकि उन्होंने 8 घंटे काम करने की डिमांड रखी थी. ये मामला इंडस्ट्री में खूब वायरल हो रहा है. कुछ लोग दीपिका का सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं कुछ उनकी इस डिमांड को यूजलेस बता रहे हैं. इसी बीच अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज उनके सपोर्ट में बात करती नजर आई हैं. इकरा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि एक मां के वर्क- लाइफ बैलेंस की कोशिश को सपोर्ट करना चाहिए.  

14:54 (IST) 11 Oct 2025
Entertainment News LIVE: दीपिका के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा पहुंची अबू धाबी

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के साथ अबू धाबी के मस्जिद की तस्वीरें शेयर की है. फोटो में वो ग्रीन कलर का सूट पहने नजर आ रही हैं और साथ ही सिर पर दुपट्टा भी ले रखा है. इससे पहले दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर सिंह के साथ अबू धाबी के मस्जिद की वीडियो शेयर की थी. जिसके बाद लोगों ने खूब जमकर ट्रोल किया था.

14:16 (IST) 11 Oct 2025
Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर 'जलसा' के बाहर उमड़ी लोगों की भीड़

अमिताभ बच्चन आज जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर बिग बी को चारों तरफ से बधाइयां मिल रह ही हैं. इसी अमिताभ बच्चन के घर ‘जलसा’ के बाहर उनके फैंस की भीड़ उमड़ी है.

13:01 (IST) 11 Oct 2025
Bigg Boss 19 LIVE: ‘बिग बॉस 19’ में हुआ शॉकिंग एविक्शन

सलमान खान के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ से एक मजबूत दावेदार बेघर होने वाला है. सोशल मीडिया फेनपेज BBTak की रिपोर्टस के अनुसार, इस हफ्ते जिस सदस्य का सफर खत्म होने वाला है, वो जीशान कादरी है. पूरी खबर पढ़ें…

10:27 (IST) 11 Oct 2025
Entertainment News LIVE: ज्योति सिंह ने पवन सिंह के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने विवादों के बीच अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा. ज्योति सिंह ने अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. पढ़ें पूरी खबर…

09:40 (IST) 11 Oct 2025
Entertainment News LIVE: जुबीन गर्ग की मौत की गुत्थी अब सिंगापुर पुलिस सुलझाएगी

बॉलीवुड सिंगर जुबीन गर्ग की मौत की गुत्थी दिन पर दिन उलझती ही जा रही है. अब मामले की जांच में सिंगापुर पुलिस ने एंट्री मारी है. दरअसल, सिंगापुर पुलिस ने जुबीन गर्ग की मौत पर कोरोनर जांच शुरू कर दी है.

08:56 (IST) 11 Oct 2025
Entertainment News LIVE: 'Kantara Chapter 1' ने पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘Kantara Chapter 1’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने इस साल की कई हिट मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ा है.

07:30 (IST) 11 Oct 2025
Entertainment News LIVE: अमिताभ बच्चन मना रहे 83वां जन्मदिन

बॉलीवुड के महानायक और मेगास्टार अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है. इंडस्ट्री के बिग बी आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां देते नहीं थक रहे हैं.

Entertainment News Update in Hindi: दीपिका पादुकोण के 8 घंटे की शिफ्ट की खबरें इन दिनों चर्चा में बनी हुई थी. इस मामले पर अब पाकिस्तानी एक्ट्रेस इकरा अजीज ने उन्हें सपोर्ट करते हुए स्टोरी शेयर की. उन्होंने लिखा कि एक मां के वर्क- लाइफ बैलेंस की कोशिश को हमें सपोर्ट करना चाहिए. बॉलीवुड के महानायक और मेगास्टार अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन है. इंडस्ट्री के बिग-बी आज अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं. अमिताभ बच्चन के ही साथ-साथ ही एक्टर रोनित रॉय और चंद्रचूड़ सिंह भी 11 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं. इसके अलावा, ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'Kantara Chapter 1' ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने इस साल की कई हिट मूवीज का रिकॉर्ड तोड़ा है.

वहीं टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नेहल चुडासमा ने कैप्टेंसी टास्क जीतकर घर में अपनी नई सरकार बनाई है. वहीं, आज के वीकेंड का वार में सलमान खान घरवालों की क्लास लेते हुए नजर आएंगे. इसके अलावा घर में प्रणित मोरे का एक कॉमेडी शो भी होगा. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…