Entertainment News LIVE Update in Hindi: सुपरस्टार यश की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ से कियारा आडवाणी का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है. इसके साथ ही फिल्म में उनके किरदार का नाम भी रिवील कर दिया गया है. नए पोस्टर में कियारा ‘नादिया’ के लुक में ऑडियंस के दिलों की धड़कन बढ़ रही है.
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आज अपना 62वां जन्मदिन मना रहे हैं. गोविंदा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म 'लव 86' से की थी. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दी. जिसमें 'इल्जाम', ' मरते दम तक', 'खुदगर्ज', 'सिंदूर', 'दरिया दिल', ' घर घर की कहानी', 'स्वर्ग'और 'हम' जैसी फिल्में शामिल है. लेकिन पिछले कुछ सालों से गोविंदा फिल्मों से दूर हैं. वहीं, आज एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. तमन्ना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2005 में आई फिल्म 'चांद सा रोशन चेहरा' से की, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इसके बाद साल 2006 में फिल्म 'केडी' से तमन्ना ने तमिल सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने साउथ की लगभग सभी भाषाओं की फिल्मों में किया. लेकिन साल 2015 में आई फिल्म 'बाहुबाली' ने तमन्ना भाटिया को दुनियाभर में फेमस कर दिया हैं.
इसके अलावा रणवीर सिंह की फिल्म 'Dhurandhar' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है. फिल्म ने 16वें दिन 33.50 करोड़ की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 516.50 करोड़ का बिजनेस किया है. इसके अलावा 'Dhurandhar' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 780 करोड़ रहा. वहीं, हॉलीवुड फिल्म 'Avatar 3' ने दूसरे दिन भारत में 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक पर कुल 41.50 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…