Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को धमकी और पैसे मांगने के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच में एक्टर को धमकी देने वाले शख्स को बेनकाब कर दिया है. जानकारी के अनुसार, बिश्नोई गैंग के खास गुर्गों में से एक हैरी बॉक्सर ने वॉयस नोट के जरिए रणवीर सिंह को धमकी दी और एक करोड़ रुपए की वसूली मांगी थी.
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'ओ रोमियो' कई बार टलने के बाद आज यानी 13 फरवरी को रिलीज होने जा रही है. वहीं, इस फिल्म की रिलीज से पहले इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने फिल्म के डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की इंस्टापोस्ट पर कमेंट करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है. सुतापा ने कमेंट में लिखा, 'विशाल आपको बहुत बहुत मुबारक! बहुत पहले आपने ये सपना देखा था तब इसका नाम सपना दीदी था. आपको इरफान स्वर्ग से बेस्ट विशस भेज रहा है…'
---विज्ञापन---
आज टीवी की हाई पेड एक्ट्रेस रश्मि देसाई का जन्मदिन है. 'बिग बॉस 13' की फाइनलिस्ट रश्मि देसाई आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. रश्मि ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में असमिया भाषा की फिल्म 'कन्यादान' से की थी. इसके बाद साल 2004 में आई शाहरुख खान और रवीना टंडन की रोमांटिक मिस्ट्री फिल्म 'ये लम्हे जुदाई के' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा. फिर साल 2005 में रश्मि देसाई ने भोजपुरी फिल्म 'कब होई गवना हमार' में काम किया. लेकिन उन्हें पहचान टीवी सीरियल 'उतरन' से मिली, जिसमें उन्होंने तपस्या का किरदार निभाया था.
---विज्ञापन---
रानी मुखर्जी की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'Mardaani 3' ने 14वें दिन 1.10 करोड़ की कमाई की, जिसके साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 40.90 करोड़ रुपये कमा लिए. वहीं, 'Mardaani 3' का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 61.3 करोड़ तक पहुंच गया. इस बीच सनी देओल की मल्टीस्टारर फिल्म 'Border 2' ने 21वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया, जिससे भारत में फिल्म ने अब तक 317.75 करोड़ का व्यापार कर लिया है. इसके अलावा फिल्म ने दुनियाभर में अब तक कुल 434.1 करोड़ का कारोबार कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…