Live Updates
13:01 (IST) 24 Jun 2026
Entertainment News Live: मौत से 5 मिनट पहले तक शूटिंग करना चाहता है ये बॉलीवुड सुपरस्टार

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक दिग्गज कलाकार हुए हैं, लेकिन हाल ही में इंडस्ट्री के एक बेहद मशहूर और बड़े सुपरस्टार ने एक ऐसा हैरान कर देने वाला बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. हर कोई इस बात को सुनकर दंग है कि आखिर बॉलीवुड का वह कौन सा अभिनेता है, जो अपनी जिंदगी के आखिरी पलों में भी आराम करने के बजाय कैमरे के सामने काम करना चाहता है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

11:55 (IST) 24 Jun 2026
Entertainment News Live: धीमी शुरुआत के बाद अचानक पलटी ‘मैं वापस आऊंगा’ की किस्मत

डायरेक्टर इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है. धीमी शुरुआत के बाद अब इस फिल्म की कमाई में लगातार बढ़त देखी जा रही है. फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से बहुत ही भावुक और सकारात्मक रिस्पांस मिल रहा है. दिलजीत दोसांझ और शारवरी की इस फिल्म ने अपने रिलीज के 12वें दिन भी बहुत ही शानदार बिजनेस किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

11:46 (IST) 24 Jun 2026
Entertainment News Live: कॉकटेल 2’ का नहीं थम रहा तूफान

बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले वीकेंड और सोमवार को दमदार कमाई करने के बाद इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने मंगलवार यानी अपने पांचवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही तगड़ा प्रदर्शन किया है. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी मजबूत पकड़ के साथ थिएटर्स में लगातार आगे बढ़ रही है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

10:37 (IST) 24 Jun 2026
Entertainment News Live: Padma Bhushan मिलते ही छलका अलका याग्निक का दर्द

मशहूर सिंगर अलका याग्निक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों ‘पद्म भूषण’ सम्मान मिला है. पिछले दो सालों से सेहत से जुड़ी गंभीर दिक्कतों के कारण लाइमलाइट से दूर चल रहीं अलका याग्निक ने इस मौके पर एक भावुक पोस्ट शेयर की. उन्होंने कठिन दौर में साथ देने के लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया है.

10:31 (IST) 24 Jun 2026
Entertainment News Live: कपूर परिवार में जश्न का माहौल

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी से पहले माता की चौकी में भक्ति और जश्न का माहौल देखने को मिला. अर्जुन कपूर, जाह्नवी कपूर और पूरे कपूर परिवार ने ढोल पर डांस कर खुशियां मनाईं. 6 जुलाई को मुंबई में होगी शादी. पूरी खबर यहां पढ़ें…

Entertainment News Live In Hindi: दिग्गज गायिका अलका याग्निक को संगीत की दुनिया में उनके बेहतरीन योगदान के लिए देश के प्रतिष्ठित सम्मान 'पद्म भूषण' से नवाजा गया है. मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया. पिछले दो साल से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण लाइमलाइट से दूर चल रहीं अलका याग्निक इस सम्मान को पाकर बेहद भावुक हो गईं. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर सरकार और अपने फैंस का आभार जताया. सिंगर ने बताया कि मुश्किल दौर में फैंस की दुआओं और प्यार ने ही उन्हें हिम्मत दी है.

कपूर खानदान में जश्न का माहौल

बॉलीवुड के मशहूर कपूर परिवार में इन दिनों जश्न का माहौल है. फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी अंशुला कपूर जल्द ही अपने मंगेतर रोहन ठक्कर के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. शादी से पहले उनके प्री-वेडिंग फंक्शंस की शुरुआत हो चुकी है और हाल ही में माता की चौकी का आयोजन किया गया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहे हैं, हाल ही में अंशुला ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें पूरा कपूर खानदान जश्न में डूबा नजर आ रहा है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Cocktail 2 Box Office Collection)

बॉक्स ऑफिस पर शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. पहले वीकेंड और सोमवार को दमदार कमाई करने के बाद इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ने मंगलवार यानी अपने पांचवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही तगड़ा प्रदर्शन किया है. होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म अपनी मजबूत पकड़ के साथ थिएटर्स में लगातार आगे बढ़ रही है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…