Live Updates
13:41 (IST) 04 Oct 2026
Entertainment News Live: श्वेता तिवारी का आज बर्थडे

स्मॉल स्क्रीन की क्वीन श्वेता तिवारी का आज बर्थडे है. ‘कसौटी जिंदगी की’ की प्रेरणा से लेकर ‘बिग बॉस’ की ट्रॉफी उठाने तक, श्वेता ने हमेशा अपने स्वैग से फैंस को इम्प्रेस किया है. आज उनके इस खास दिन पर फैंस उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

12:57 (IST) 04 Oct 2026
Entertainment News Live: अक्षय कुमार 14 साल बाद इस डायरेक्टर के साथ करेंगे काम

‘हैवान’ के ठंडे रिस्पॉन्स के बाद अक्षय कुमार फिर से कॉमेडी में तहलका मचाने आ रहे हैं. 14 साल बाद वो साजिद खान के साथ हाथ मिला रहे हैं. एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फन-राइड में आर माधवन, दिशा पाटनी और श्रिया सरन भी दिखेंगे. इसकी शूटिंग जल्द ही लंदन में शुरू होगी.

Entertainment News Live In Hindi: 'हैवान' का बॉक्स ऑफिस पर जादू न चलने के बाद, अपने खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार वापस अपने सबसे फेवरेट जोन 'कॉमेडी' में कमबैक कर रहे हैं. इस बार सीन और भी क्रेजी होने वाला है क्योंकि 14 साल बाद वो अपने पुराने बडी साजिद खान के साथ री-यूनाइट हो रहे हैं. एकता कपूर इस अनटाइटल्ड कॉमेडी ड्रामा को प्रोड्यूस कर रही हैं. इसमें अक्षय के साथ आर माधवन, श्रिया सरन और दिशा पाटनी का जबरा कॉम्बो दिखेगा. मिडल-एज आदमियों की कन्फ्यूजन से भरी यह मजेदार राइड लंदन में सूट होगी, जिसकी शूटिंग इस साल के एंड या 2027 के स्टार्ट में शुरू हो सकती है.

श्वेता तिवारी का आज जन्मदिन

टीवी की ओरिजिनल 'प्रेरणा' और 'बिग बॉस 4' की विनर श्वेता तिवारी आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. अपनी एक्टिंग और किलर लुक्स से फैंस के दिलों पर राज करने वाली श्वेता आज भी अपनी ऐज को मात देती नजर आती हैं. 'कसौटी जिंदगी की' से हर घर में पहचान बनाने से लेकर वेब सीरीज और बॉलीवुड फिल्मों तक, उनका करियर हमेशा ऑन-टॉप रहा है. आज उनके इस स्पेशल डे पर सोशल मीडिया पर फैंस और सेलिब्रिटीज की तरफ से प्यार और बधाइयों की बाढ़ आ गई है.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Drishyam 3 Box Office Collection)

बॉलीवुड के सस्पेंस मास्टर कहे जाने वाले अजय देवगन (Ajay Devgn) की मोस्ट अवेटेड सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' (Drishyam: The Conclusion) थिएटर्स में रुकने का नाम नहीं ले रही है. 2 अक्टूबर के गांधी जयंती वाले मौके पर शानदार एंट्री मारने के बाद शनिवार को दूसरे दिन भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी है. क्रिटिक्स के सुपर-पॉजिटिव रिव्यूज और अजय देवगन की 'विजय सलगांवकर' वाली चालाकी के दम पर फिल्म ने महज 2 ही दिनों के अंदर 100 करोड़ का जादुई क्लब पार कर दिया है. Sacnilk के अनुसार, शुक्रवार (डे 1) को 62.00 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग करने के बाद 'दृश्यम 3' ने शनिवार को भी अपनी तूफानी रफ्तार बनाए रखी. शनिवार को फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये की धमाकेदार कमाई की. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन महज 48 घंटों के अंदर 115.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---