---विज्ञापन---

Entertainment News LIVE: अरबाज खान-शूरा ने दिखाई नन्ही परी की पहली झलक, फोटोज वायरल

Entertainment News in Hindi LIVE: भारत की पहली मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन आज अपना 50वां जन्मदिन मना रही हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत तक हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल अरबाज खान और शूरा खान ने 5 अक्टूबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था. वहीं अब शूरा ने अपने फैंस को अपनी नन्ही पारी की पहली झलक दिखाई है. आंध्र प्रदेश के पुट्टपर्थी में आध्यात्मिक गुरु श्री सत्य साईं बाबा का जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान मंच पर पीएम मोदी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक साथ मंच पर दिखे. ऐश्वर्या ने पीएम के पैर छुए, जिसका एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो गया. बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की बहन प्रिया ने मेन्स डे पर अपने भाई को विश करते हुए एक अनोखी फोटो शेयर की. इस तस्वीर में प्रिया अपने दिवंगत पिता सुनील दत्त के साथ दिख रही है.

भारत की पहली मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का आज जन्मदिन है. सुष्मिता सेन इस साल अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. सुष्मिता सेन ने 1994 में 19 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स जीतकर पूरे देश का नाम रौशन किया था. इसके बाद साल 1996 में फिल्म ‘दस्तक’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. आज वो एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं. सुष्मिता सेन के अलावा दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान, तारा सुतारिया और रैपर बादशाह का भी आज जन्मदिन है. जहां जीनत अमान अपना 74वां जन्मदिन मना रही हैं. वहीं तारा सुतारिया अपना 30वां और रैपर बादशाह अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

टीवी के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों फैमिली वीक चल रहा है, जहां बिग बॉस के घर में अशनूर कौर के पापा, कुनिका सदानंद के बेटे अयान और गौरव खन्ना की पत्नी आकंक्षा चमोला की एंट्री हो गई है. वहीं, अब घर में फरहाना भट्ट की मम्मी आने वाली हैं. फरहाना की मम्मी ने घर में आते ही अमाल मलिक को रोस्ट कर दिया. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…


17:15 (IST) 19 Nov 2025
Entertainment News LIVE: इंस्टाग्राम पर शूरा ने शेयर की अपनी बेटी की पहली तस्वीर

बॉलीवुड कपल अरबाज खान और शूरा खान इसी साल माता-पिता बने हैं. शूरा ने 5 अक्टूबर को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था. हाल ही में शूरा ने अपने फैंस को अपनी नन्ही पारी की पहली झलक दिखाई है. उन्होंने अपने ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की दो फोटोज शेयर की हैं.

https://www.instagram.com/p/DROlB3CCNzY/?utm_source=ig_web_button_share_sheet&igsh=ZDNlZDc0MzIxNw==

16:20 (IST) 19 Nov 2025
Entertainment News LIVE: ऐश्वर्या राय बच्चन ने छुए PM मोदी के पैर

इस आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु, जी किशन रेड्डी भी शामिल रहें. आयोजन में ऐश्वर्या राय बच्चन ने शानदार स्पीच भी दी.

https://www.instagram.com/reel/DROkwgCkRSH/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=NTc4MTIwNjQ2YQ==

14:52 (IST) 19 Nov 2025
Entertainment News LIVE: संजय दत्त की बहन प्रिया ने भाई को बताया रक्षक

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्ता की बहन प्रिया ने मेन्स डे पर अपने भाई को विश करते हुए एक अनोखी फोटो शेयर की. इस तस्वीर में प्रिया अपने दिवंगत पिता सुनील दत्त के साथ दिख रही है. इसके साथ उन्होंने एक ब्यूटीफुल कैप्शन भी लिखा है.

https://www.instagram.com/p/DROhePqjBSI/?utm_source=ig_web_copy_link

14:34 (IST) 19 Nov 2025
Entertainment News LIVE: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने रिवील किया लाडले का नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने अपने बेटे की पहली झलक और नाम रिवील कर दिया है. राघव और परिणीति ने अपने नाम के कॉम्बिनेशन से बेटे का नाम रखा है, जिसका अर्थ पानी और जल है. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/p/DROjJOWE2MZ/?utm_source=ig_web_copy_link

13:44 (IST) 19 Nov 2025
Entertainment News LIVE: वायरल फोन नंबर पर क्या बोली श्रेया शरन

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रेया शरन ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फोन नंबर वाले स्क्रीनशॉट अपनी चुप्पी तोड़ी है. इस पर सफाई देते हुए श्रेया शरन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें उन्होंने लिखा, 'ये कौन बेवकूफ कर रहा है. ये मैं नहीं हूं और ना ही ये मेरा नंबर है.'

https://www.instagram.com/p/DROPtU3Aiat/?utm_source=ig_web_copy_link

12:43 (IST) 19 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 30 साल की हुईं तारा सुतारिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया आज जन्मदिन है, इस साल एक्ट्रेस अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. तारा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आए डिज्नी इंडिया के रियलिटी शो 'बिग बड़ा बूम' में एक सिंगर के तौर शुरू किया था.

https://www.instagram.com/p/DRHlfoJDNic/?utm_source=ig_web_copy_link

12:15 (IST) 19 Nov 2025
Entertainment News LIVE: गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग कोजी हुए हार्दिक पांड्या

फेमस क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं.

https://www.instagram.com/p/DRNLheSki1Y/?utm_source=ig_web_copy_link

10:47 (IST) 19 Nov 2025
Entertainment News LIVE: एक्ट्रेस अदिति मुखर्जी की सड़क हादसे में मौत

फेमस थिएटर एक्ट्रेस अदिति मुखर्जी की सड़क हादसे में मौत हो गई है. गौतमबुद्ध नगर के थाना नॉलेज पार्क एरिया के पास अदिति की कैब को एक तेज रफ्तार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी. ग्रेटर नोएडा के शारदा अस्पताल में अदिति ने दम तोड़ दिया. पढ़ें पूरी खबर...

दुखद समाचार: अस्मिता थिएटर की पूर्व छात्रा अदिति मुखर्जी अब हमारे बीच नहीं रहीं।

कल परी चौक के पास ग्रेटर नोएडा हाईवे...

Posted by Arvind Gaur on Monday 17 November 2025

09:41 (IST) 19 Nov 2025
Entertainment News LIVE: दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान का जन्मदिन आज

दिग्गज एक्ट्रेस जीनत अमान का जन्मदिन है, वो अपना 74वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. जीनत अमन को 1970 में फेमिना मिस इंडिया और मिस एशिया पैसिफिक इंटरनेशनल से पहचान मिली. इसी साल उन्होंने फिल्म 'द एविल विदिन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. आखिरी बार उन्हें इसी साल वेब सीरीज The Royals में देखा गया.

https://www.instagram.com/reel/DQy6y8kj7cZ/?utm_source=ig_web_copy_link

08:08 (IST) 19 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 50 साल की हुई सुष्मिता सेन

भारत की पहली मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का आज जन्मदिन है. सुष्मिता सेन इस साल अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. सुष्मिता सेन ने 1994 में 19 साल की उम्र में मिस यूनिवर्स जीतकर पूरे देश का नाम रौशन किया था. इसके बाद साल 1996 में फिल्म 'दस्तक' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया. आज वो एक सफल एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक सफल बिजनेसवुमन भी हैं.

https://www.instagram.com/p/DMgxTvsCrhY/?utm_source=ig_web_copy_link

First published on: Nov 19, 2025 08:07 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.