Entertainment LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आदित्य रॉय कपूर को सालों बाद एक साथ देखा गया. लेकिन इस दौरान रणबीर कपूर ने आदित्य रॉय कपूर के साथ फोटो खिंचवाने से मना कर दिया. दरअसल, 'ये जवानी है दीवानी' के ये दोनों एक्टर हाल ही में मुंबई के प्रोग्राम में पहुंचे. इस दौरान रणबीर के मजाकिया अंदाज ने भी सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया. दरअसल, जब पैपराजी ने जब दोनों एक्टर को एक साथ पोज देने को कहा तो तभी रणबीर ने आदित्य रॉय कपूर के साथ फोटो फोटो खिंचवाने से किया मना कर दिया. रणबीर ने कहा, 'नहीं, इसके साथ नहीं, ये बहुत हैंडसम है.'
आज बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना की पुण्यनतिथि है. आज ही के दिन साल 2017 में विनोद खन्ना ने इस दुनिया को अलिवादा कह दिया था. विनोद खन्ना ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 1968 में आई फिल्म 'मन का मीत' से की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्म में काम किया. जिसमें 'सच्चा झूठा', 'आन मिलो सजना ', 'पूरब और पश्चिम' और 'हाथ की सफाई' जैसी फिल्में शामिल हैं.
हॉलीवुड एक्टर जाफर जेक्शन की बायोपिक फिल्म 'माइकल' ने तीसरे दिन इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 5.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ फिल्म ने सिर्फ दो दिन में 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. वहीं इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 2050 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. दूसरी तरफ रणवीर सिंह और आदित्य धर की मोस्ट सक्सेसफुल फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने 39वें दिन 3.40 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ ही भारत में फिल्म का अब तक कलेक्शन 1130.59 करोड़ रुपये के पार जा चुका है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1777.52 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.