Live Updates
19:34 (IST) 22 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 'लाफ्टर शेफ्स 3' का काउंटडाउन शुरू

कलर्स टीवी के ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ का काउंटडाउन शुरू हो गया है, अब बस कुछ ही घंटों में शो का प्रीमियर हो जाएगा. हाल ही में मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है, जिसमें ईशा मालविया और एल्विश यादव मस्ती करते दिख रहे हैं.

18:14 (IST) 22 Nov 2025
Entertainment News LIVE: पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना की शादी की रस्में शुरू

पलाश मुच्छल और इंडिया की क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. उनकी हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर सामने आए हैं, जिससे फैंस खुश हो रहे हैं.

17:30 (IST) 22 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का टीजर रिलीज

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ का टीजर रिलीज किया गया है. फिल्म के टीजर में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की झलक मिल रही है. पढ़ें पूरी खबर…

16:45 (IST) 22 Nov 2025
Entertainment News LIVE: शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की मैरिज एनिवर्सरी

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा आज अपनी 16वीं शादी की सालगिरह मना रहे हैं. इस खास मौके पर शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर एक फनी वीडियो शेयर किया है.

15:11 (IST) 22 Nov 2025
Entertainment News LIVE: पंजाबी सिंगर Harman Sidhu की सड़क हादसे में मौत

मशहूर पंजाबी सिंगर हरमन सिद्धू की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है. उनकी मौत की खबर ने पूरी पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

13:34 (IST) 22 Nov 2025
Entertainment News LIVE: 35 साल के हुए कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन का जन्मदिन है. इस साल एक्टर ने अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है. कार्तिक आर्यन अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म हिट फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से की थी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें पहचान साल 2018 में आई फिल्म ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ से मिली.

12:43 (IST) 22 Nov 2025
Entertainment News LIVE: सलमान खान ने लगाई अमाल मलिक और शहबाज की क्लास

टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ इन दिन फैमली वीक को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच, शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है. जिसमें वीकेंड के वार की झलक देखने को मिली. प्रोमो में होस्ट सलमान खान अमाल मलिक की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. अमाल के साथ-साथ सलमान ने शहबाज को भी फटकार लगाई.

Entertainment News LIVE Update in Hindi: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' इन दिन फैमली वीक को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच, शो के मेकर्स ने एक नया प्रोमो रिलीज किया है. जिसमें वीकेंड के वार की झलक देखने को मिली. प्रोमो में होस्ट सलमान खान अमाल मलिक की क्लास लगाते नजर आ रहे हैं. अमाल के साथ-साथ सलमान ने शहबाज को भी फटकार लगाई. इसके अलावा बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कार्तिक आर्यन का जन्मदिन है. इस साल एक्टर ने अपना 35वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है. कार्तिक आर्यन अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2011 में आई फिल्म हिट फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से की थी, लेकिन इसके बाद भी उन्हें पहचान साल 2018 में आई फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' से मिली.

फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' को रिलीज हुए एक दिन हो गए हैं. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, '120 बहादुर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.25 करोड़ की कमाई की है. वहीं, विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी की फिल्म 'मस्ती 4' ने पहले दिन 2.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---