---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: विजय थलपति की बढ़ी मुश्किलें, एक्टर को भरना होगा 1.50 करोड़ का जुर्माना

Entertainment News Live: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लिया है, जिसके बाद से वह चर्चा में है. हाल ही में म्यूजिक कंपोजर विशाल शेल्के ने अरिजीत की प्लानिंग के बारे में बात की है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment Live

Entertainment News Live: मद्रास हाई कोर्ट ने एक्टर से नेता बने विजय थलपति की याचिका को खारिज कर दिया है. जिसमें उन्होंने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा लगाए गए 1.5 करोड़ रुपये के जुर्माने को चुनौती दी थी. कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला बरकरार रखा है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने भाई की रिहाई के लिए मदद मांगी है. उनके भाई पूर्व भारतीय सेना स्पेशल फोर्सेस अधिकारी रहे हैं, जिनका नाम मेजर विक्रांत जेटली हैं. वो सितंबर 2024 से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में हैं, एक्ट्रेस ने उन्हें भारत वापस लाने की गुहार लगाई है.

---विज्ञापन---

म्यूजिक इंडस्ट्री के बेहतरीन सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से हाल ही में अपने रिटायरमेंट की अनाउंसमेंट की है. उनके रिटायरमेंट के इस फैसले से लाखों फैंस का दिल टूट गया है. साथ ही तमाम साथी सिंगर्स ने भी उनसे इस फैसले पर विचार करने को कहा है. हालांकि इन सभी के बीच हाल ही में म्यूजिक कंपोजर विशाल शेल्के, जो कि कई फिल्मों में बेहतरीन काम कर चुके हैं. उन्होंने अरिजीत सिंह को लेकर बात की है और बताया है कि रिटायरमेंट के बाद वो क्या करेंगे.

---विज्ञापन---

दरअसल, मनी कंट्रोल से बात करते हुए विशाल ने बताया कि अरिजीत ने बस प्लेबैक सिंगिंग से दूरी बनाई है न कि म्यूजिक से. उन्होंने कहा, "अरिजीत के इस फैसले के पीछे सिर्फ एक ही वजह नहीं है, जो दिख रही है. इसके पीछे और भी बहुत कुछ है. अरिजीत ने ये फैसला लिया है कि अब वह प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. हालांकि वह म्यूजिक से जुड़े रहेंगे. वह खुद गाने बनाते और गाते रहेंगे. उनका अपना चैनल भी है. तो वह म्यूजिक में काम करते रहेंगे. साथ ही वो आगे कॉन्सर्ट्स भी करेंगे."

रानी मुखर्जी की फिल्म ‘Mardaani 3’ ने 7वें दिन सिर्फ 1.85 करोड़ का कलेक्शन किया है और फिल्म ने अभी तक भारत में सिर्फ 26.30 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. दूसरी ओर सनी देओल की फिल्म ‘Border 2’ ने 14वें दिन 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 294.25 करोड़ की कमाई कर ली है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…


Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 and Download our - News24 Android App. Follow News24 on Facebook, Telegram, Google News.

---विज्ञापन---