Saturday, 28 March, 2026

---विज्ञापन---

live

Entertainment News Live: ‘ये प्रोपेगेंडा नहीं..’ शत्रुघ्न सिन्हा ने किया ‘धुरंधर 2’ को सपोर्ट, आदित्य धर को बताया रोल मॉडल

Entertainment News LIVE Update: धुरंधर द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. लेकिन एक ओर कुछ लोग इसे प्रोपेगैंडा बता रहे हैं. वहीं, अब शत्रुघ्न सिन्हा ने फिल्म का बचाव किया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: धुरंधर द रिवेंज इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है. फिल्म के कलाकारों से लेकर इसकी कहानी तक की सभी तारीफ कर रहे हैं. हालांकि कुछ लोग इसे प्रोपेगैंडा बता रहे हैं. वहीं, अब शत्रुघ्न सिन्हा ने भी इसको लेकर रिएक्ट किया है और धुरंधर का बचाव किया है.

शत्रुघ्न ने न्यूज18 से बात करते हुए कहा, ” मैंने धुरंधर 2 नहीं देखी है, लेकिन मैंने धुरंधर 1 देखी है और मुझे वो फिल्म बहुत पसंद आई. मैंने इस फिल्म को लेकर ट्वीट भी किया था. मैंने उन दावों कोक भी पढ़ा है. लेकिन मैं इसे प्रोपेगेंडा नहीं कहूंगा. फिल्म तो फिल्म होती है. इसमें एंटरटेनमेंट होता है. इसमें दर्शकों को बांधे रखने की क्षमता होती है.

---विज्ञापन---

इसके अलावा शत्रुघ्न ने धुरंधर के डायरेक्शन की भी जमकर तारीफ की है. उन्होंने आदित्य धर को लेकर कहा, ” मेरा मानना है कि आदित्य धर आज एक रोल मॉडल के रूप में उभर कर सामने आए हैं. वो बहुत शानदार निर्देशक, शानदार फिल्म, हमने लंबे समय से ऐसी बेहतरीन मूवी नहीं देखी है.

धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो फिल्म शानदार कमाई कर रही है. इस मूवी ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 854.99 करोड़ का किया है और फिल्म ने ओवरसीज में 274 करोड़ की कमाई की है. इस तरह से मूवी ने दुनिया भर में 1128.99 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

09:28 (IST) 28 Mar 2026
Entertainment Live News: अचानक हुई इस कोरियाई एक्टर की मौत, 45 की उम्र में गई जान

कोरियाई फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर ली सांग बो का 45 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया है. एक्टर की अचानक मौत से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. एक्टर के फैंस और उनके साथी कलाकार इस खबर से हैरान है. ली 26 मार्च को अपने घर पर मृत पाए गए हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर...

08:22 (IST) 28 Mar 2026
Entertainment Live News: ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद हुईं अस्पताल में भर्ती

ऋतिक रोशन की गर्लफ्रेंड सबा आजाद अस्पताल में भर्ती हैं. सबा आजाद को साइक्लोस्पोरा कैटेनोन्सिस नाम के पैरासिटिक इन्फेक्शन के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शुक्रवार को अपनी अस्पताल के बिस्तर पर लेटे हुए एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें वह काफी वीक लग रही हैं. इस तस्वीर में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि उनके हाथ पर आईवी फ्लूड लगा हुआ है.यहां पढ़ें पूरी खबर..

https://www.instagram.com/p/DWYp_sqjQZM/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

First published on: Mar 28, 2026 08:19 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.