Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म कॉकटेल 2 की तैयारी कर रहे हैं. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों पर रिलीज होने वाली हैं और उनके साथ मूवी में रश्मिका मंदाना और कृति सेनन नजर आएंगी. इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि मुंबई एयरपोर्ट का है. इस वीडियो को देख फैंस एक्टर की तारीफ कर रहे हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है इस वीडियो में देखा गया कि एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद वह लाइन में खड़े थे और ठीक उनके आगे लाइन में एक बुजुर्ग व्यक्ति खड़ा था. जिसके बाद वहां खड़े उस बुगुर्ज व्यक्ति ने शाहिद से कहा, "सर प्लीज आगे बढ़िए, लोग आपके आस पास भीड़ लगा लेंगे." उस बुजुर्ग की बातें सुनने के बाद शाहिद ने उनसे पूछा, " क्या आप श्योर हैं? इसपर उस बुजुर्ग ने जवाब दिया और कहा, "100 परसेंट सर." जिसके बाद शाहिद उन्हें थैंक यू कहते हुए आगे बढ़ गए और यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा.

---विज्ञापन---

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने खूब तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, "मैं उस अंकल का बहुत सम्मान करता हूं. वे बहुत समझदार हैं और शाहिद ने भी उनका सम्मान किया. एक अन्य यूजर ने लिखा, "शाहिद कपूर वाकई में जेंटलमैन है. एक अन्य यूजर ने लिखा, "यही वो दुनिया है जिसकी हम तलाश कर रहे हैं. शांति और सभी के लिए सम्मान….. दोनों ने अपनी-अपनी भूमिका बखूबी निभाई. मुझे शाहिद और उस सज्जन अंकल पर गर्व है.

बता दें कि शाहिद कपूर पिछली बार फिल्म ओ रोमियो में नजर आए थे, जो कि फरवरी 2026 में रिलीज हुई थी. इसके बाद अब वह कॉकटेल 2 में दिखाई देंगे, जो कि सिनेमाघरों में 12 जून को रिलीज होने वाली है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---