चकाचौंध से भरी इंडस्ट्री में लोगों की जिंदगी जितनी खुशियों से भरी दिखती है, असल जिंदगी में उनकी लाइफ उतनी ही तकलीफों और परेशानियों से भरी होती है, ऐसी ही एक हसीना के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, जिनकी लाइफ की सच्चाई हिलाकर रख देगी आपको. पढ़ें पूरी खबर…
‘रामायण’ का ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है और फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. करीब 4000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस मेगा फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. लेकिन इन बड़े नामों के बीच एक ऐसा कलाकार भी है, जिसकी अपने काम के प्रति दीवानगी आज भी लोगों को हैरान कर देती है. यह अभिनेता हैं मुकेश तिवारी, जो फिल्म में महर्षि अगस्त्य का महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. अभिनेता और निर्देशक रोहित शर्मा का एक सड़क हादसे में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि वह एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग खत्म कर अपने दोस्त के साथ बाइक से लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसा इतना भीषण था कि इलाज के दौरान रोहित शर्मा ने दम तोड़ दिया. इस खबर से भोजपुरी इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई है. पढ़ें पूरी खबर…
मार्वल स्टूडियोज की अपकमिंग फिल्म ‘स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे’ की रिलीज से पहले मेकर्स की तरफ से इसका फाइनल ट्रेलर रिलीज किया गया है. ट्रेलर में पीटर पार्कर यानी स्पाइडर मैन की पर्सनल जर्नी की इमोशन कहानी के साथ-साथ एक्शन एडवेंचर भी दिखाया गया है.
Nita Ambani House Inside Photos: मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया हमेशा अपनी भव्यता और लग्जरी के लिए चर्चा में रहता है. दुनिया के सबसे महंगे घरों में शामिल इस आलीशान बंगले के अंदर की एक झलक देखने के लिए लोग हमेशा उत्सुक रहते हैं. अब यह इंतजार कुछ हद तक खत्म हो गया है, क्योंकि नीता अंबानी ने हाल ही में एक वीडियो के जरिए एंटीलिया के सबसे खास हिस्से की झलक दिखाई है. पढ़ें पूरी खबर…
अमिताभ बच्चन ने अपनी सर्जरी और ICU से जुड़ी खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है. उन्होंने बताया कि उनका वो ब्लॉग पोस्ट अर्जेंटीना की हार और मेसी की स्थिति पर एक उदाहरण था, ना कि उनकी सेहत से जुड़ा था. दरअसल बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी सेहत और कथित सर्जरी को लेकर एक ब्लॉग पोस्ट किया था, जिसके बाद उनके चाहने वाले परेशान हो गए थे. वहीं अब बिग बी ने स्पष्ट किया है कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उन्हें किसी भी तरह की सर्जरी की आवश्यकता नहीं पड़ी है…. पूरी खबर पढ़ें
दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए CJP प्रोटेस्ट को लेकर गीतकार और लेखक मनोज मुंतशिर का बयान सामने आया है. मनोज ने प्रदर्शनकारियों को ‘देशद्रोही’ कहा और दावा किया कि छात्र ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से बेहतर के हकदार हैं…पूरी खबर पढ़ें
Aamir Khan Step Brother Haider Ali Khan Condition: टीवी एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में आमिर खान, उनके सौतेले भाई हैदर अली खान और खान परिवार को लेकर कई बड़े दावे किए हैं. ईवा ने अपनी शादीशुदा जिंदगी से लेकर परिवार के रिश्तों और हैदर अली खान की मौजूदा हालत तक कई ऐसी बातें बताईं, जो अब चर्चा का विषय बन गई हैं. हालांकि, ये सभी दावे ईवा ग्रोवर के हैं और इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live In Hindi: जंतर-मंतर पर हुए CJP प्रोटेस्ट को लेकर देशभर में चर्चा जारी है. छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के बाद अब टीवी इंडस्ट्री के कई सितारे भी खुलकर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. इसी बीच टीवी शो 'तुझसे है राब्ता' से पहचान बनाने वाले एक्टर सेहबान अजीम ने दावा किया है कि छात्रों का सपोर्ट करने के लिए पहुंचने के दौरान पुलिस ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे उन्हें चोटें आई हैं.
एक्टर का खुलासा
मीडिया से बातचीत में सेहबान अजीम ने उस दिन की घटना को बेहद दुखद बताया. उन्होंने कहा कि वह सिर्फ छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे थे. उनके साथ मुंबई से आईं उनकी दो महिला दोस्त भी मौजूद थीं. एक्टर के मुताबिक, जब उन्होंने अपनी दोस्तों को लाठीचार्ज से बचाने की कोशिश की, तभी पुलिस ने उन्हें भी कई बार लाठियों से मारा.
क्या बोले एक्टर
सेहबान ने बताया कि इस घटना में उनके हाथ में सूजन आ गई है. उनका कहना है कि सिर्फ हाथ ही नहीं, बल्कि पैर और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी उन्हें चोटें आई हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के साथ काफी सख्ती की और किसी की भी परवाह नहीं की.
सेलेब्स दे रहे रिएक्शन
इस पूरे मामले पर टीवी और सोशल मीडिया से जुड़े कई सेलेब्स ने भी अपनी राय रखी है. करण कुंद्रा और एल्विश यादव समेत कई कलाकारों ने छात्रों के समर्थन में पोस्ट किए हैं. एल्विश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा कि वह किसी राजनीतिक दल के समर्थक नहीं हैं, लेकिन छात्रों के साथ जो हो रहा है, वह गलत है. वहीं टीवी एक्टर शोएब इब्राहिम ने भी जंतर-मंतर प्रदर्शन का वीडियो शेयर करते हुए दुख जाहिर किया. हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अलग-अलग पक्षों के अपने-अपने दावे हैं. मामले को लेकर बहस जारी है और सोशल मीडिया पर भी यह मुद्दा लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है.
The Odyssey Box Office Collection
वहीं क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ दुनियाभर में तहलका मचा रही है. इंडियन बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. 17 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स पर पांच दिन पूरे कर लिए हैं. सैकनिल्क की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ‘द ओडिसी’ ने पांचवें दिन ₹8.35 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्मा का टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹92.63 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹77.65 करोड़ हो गया है.