बॉलीवुड इतिहास में कई ऐसे गाने बने हैं, जो अपनी भव्यता के लिए जाने जाते हैं लेकिन एक गाना ऐसा भी है, जिसे बनाने में मेकर्स के पसीने छूट गए थे. अपनी फिल्मों में आलीशान सेट लगाने के लिए मशहूर एक दिग्गज डायरेक्टर ने कुछ साल पहले एक ऐसा गाना तैयार किया जिसका बजट किसी छोटी फिल्म के कुल बजट से भी ज्यादा था. पूरी खबर यहां पढ़ें…
राम चरण की स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ में जाह्नवी कपूर के ग्लैमरस रोल ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है. जाह्नवी ने पहले कहा था कि उन्हें फिल्मों में बेवजह सेक्शुअलाइज किया जाना पसंद नहीं है, लेकिन इस फिल्म में उनके रोल को ‘आई-कैंडी’ की तरह दिखाए जाने पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी बॉबी देओल स्टारर फिल्म ‘बंदर’ अपने बजट और कलाकारों की फीस को लेकर सुर्खियों में है. पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर सुस्त शुरुआत करने वाली इस फिल्म का कुल बजट 130 करोड़ रुपये है जिसमें से एक बहुत बड़ा हिस्सा अकेले मुख्य अभिनेता की फीस में गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायकन’ की रिलीज सेंसर बोर्ड (CBFC) क्लियरेंस न मिलने के कारण अधर में लटकी हुई है. लगातार हो रही देरी को देखते हुए विजय ने प्रोडक्शन हाउस को आदेश दिया है कि वे फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर्स का सारा पैसा तुरंत वापस कर दें. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Drishyam 3 Vs Karuppu Box Office Collection: राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ की रिलीज के बाद मोहनलाल की फिल्म ‘दृश्यम 3’ और सूर्या स्टारर फिल्म ‘करुप्पू’ की कमाई पर असर देखने को मिला है. दोनों ही फिल्मों ने इस शुक्रवार 1 करोड़ से भी कम कमाई की है.यहां पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live In Hindi: सलमान खान इन दिनों अमित जानी के निर्देशन में बनी फिल्म काला हिरण को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फिल्म को सलमान खान की जिंदगी के एक डार्क फेज पर आधारित बताया जा रहा है. हालांकि इस फिल्म पर बैन लगाने के लिए सलमान खान ने पहले ही लीगल नोटिस भेज दिया है. जिसे अमित जानी ने कैमरे के सामने फाड़कर फेंक दिया था और झुकने से साफ इनकार कर दिया था. वहीं, अब इस पूरे मामले में सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली का रिएक्शन आया है.
सोमी अली ने किया काला हिरण डायरेक्टर को सपोर्ट, हुईं ट्रोल
दरअसल, काला हिरण के डायरेक्टर अमित जानी के एक पोस्ट शेयर किया था. जिस पर सोमी अली ने रिएक्ट किया है. उन्होंने डायरेक्टर को सपोर्ट करते हुए पोस्ट पर कमेंट किया और लिखा, " आपको पूरा हक है किसी भी विषय पर फिल्म बनाने का, सिर्फ दोषी लोग छिपते हैं और धमकियां देते हैं.' एक्ट्रेस के इस कमेंट के बाद यह तेजी से वायरल हो रहा है. इतना ही नहीं लोग सोमी के कमेंट का स्क्रीनशॉट लेकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. लोग सोमी को भला बुरा कह रहे हैं. साथ ही लोगों का कहना है कि वह हर बार सलमान खान के नाम पर लाइमलाइट बटोरने आ जाती हैं.
पेद्दी ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़
राम चरण स्टारर फिल्म ‘पेद्दी’ सिनेमाघरों में 4 जून को रिलीज हुई है. रिलीज के बाद से ही फिल्म सिनेमाघरों में शानदार परफॉर्म कर रही है. इस मूवी ने दो दिनों में भारत में 96 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दुनिया भर में मूवी ने 150.49 करोड़ की कमाई कर ली है.
'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' ने पहले दिन किया इतना कलेक्शन
वहीं, 5 जून को सिनेमाघरों में वरुण धवन स्टारर फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' ने ओपनिंग डे पर शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने पहले दिन 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है. दूसरी ओर बॉबी देओल स्टारर फिल्म बंदर ने ओपनिंग डे पर सिर्फ 50 लाख की कमाई की है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…