Live Updates
00:03 (IST) 20 Jul 2026
Entertainment Live News: तलाकशुदा एक्ट्रेस का फिल्मों में कमबैक

बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने फिल्मों में अपने कमबैक का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने उस फिल्म का नाम भी बताया है, जिसके साथ वो बड़े पर्दे पर कमबैक करेंगी. सेलिना ने ये गुड न्यूज अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शेयर की है. पढ़ें पूरी खबर…

22:30 (IST) 19 Jul 2026
Entertainment Live News: CJP प्रदर्शन के बीच जंतर-मंतर पहुंची पूनम पांडे

बॉलीवुड एक्ट्रेस और सोशल मीडिया स्टार पूनम पांडे दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंची हैं, जहां से उनकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. पूनम ने बताया है कि वो यहां पर सिर्फ छात्रों और उनकी मांग का सपोर्ट करने आई हैं. पढ़ें पूरी खबर..

20:00 (IST) 19 Jul 2026
Entertainment Live News: फूट-फूट कर रोने लगी विजय सेतुपति की ऑनस्क्रीन बेटी

साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और अनुराग कश्यप की साल 2024 में आई मोस्ट पॉपुलर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘महाराजा’ में जोती का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सचना नामिदास ने अपने इस किरदार के लिए पहला नेशनल अवॉर्ड जीता है. यह खबर सुनने के बाद एक्ट्रेस फूट-फूटकर रोने लगी. पढ़ें पूरी खबर…

18:56 (IST) 19 Jul 2026
अनन्या पांडे को डिजाइनर ने गलत तरीके से छुआ? वायरल वीडियो देख भड़के फैंस

इंडिया कूट्योर वीक 2026 में बॉलीवुड हसीना अनन्या पांडे शोस्टॉपर बनीं. उनके ब्राइडल लुक ने इंटरनेट पर तबाही मचा दिया, लेकिन डिजाइनर गौरव गुप्ता के साथ उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसकी अब आलोचना हो रही है…. पूरी खबर पढ़ें

18:50 (IST) 19 Jul 2026
Entertainment Live News: आकांक्षा चमोला को लेकर ये क्या बोल गए धीरज धूपर?

नेटफ्लिक्स के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ के नए एपिसोड में धीरज धूपर से उस कंटेस्टेंट का नाम बताने को कहा गया जिसे वो शो में अपना सबसे बड़ा खतरा मानते हैं. इस पर धीरज ने आकांक्षा चमोला का नाम लिया और कहा, ‘मुझे उसके आस-पास थोड़ा अनकंफर्टेबल महसूस होता है.’ पढ़ें पूरी खबर…

15:08 (IST) 19 Jul 2026
Entertainment Live News: Salman Khan के नए लुक ने बढ़ाई फैंस की चिंता

सलमान खान का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसने फैंस की चिंता बढ़ा दी है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में सलमान खान काफी थके हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…

13:19 (IST) 19 Jul 2026
Entertainment Live News: Katrina Kaif ने पहली बार दिखाई बेटे विहान की झलक

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है. वह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं और अक्सर ही किसी न किसी कारण चर्चा में बनी रहती हैं. 16 जुलाई को कटरीना ने अपना 43वां जन्मदिन मनाया है. उन्होंने अपना बर्थडे परिवार और पति के साथ सेलिब्रेट किया है. उन्होंने उन खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर की हैं. इस बीच उन्होंने पहली बार अपने बेटे विहान की भी झलक दिखाई है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

12:21 (IST) 19 Jul 2026
Entertainment Live News: ‘थलपति विजय’ की ‘जन नायकन’ ने रिलीज से पहले बनाया रिकॉर्ड

थलपति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक ‘जन नायकन’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. आधिकारिक तौर पर एडवांस बुकिंग शुरू होने से पहले ही फिल्म ने शानदार डिमांड हासिल कर ली और रिलीज से तीन दिन पहले ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:39 (IST) 19 Jul 2026
Entertainment Live News: जेनिफर विंगेट के अलावा TV की ये हसीनाएं भी कर चुकी हैं दो बार शादियां

जेनिफर ने विलियम से क्रिश्चियन रीति रिवाजों से शादी की है. दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं और लोग लगातार कपल को बधाई दे रहे हैं. वहीं, जेनिफर टीवी इंडस्ट्री की अकेली ऐसी एक्ट्रेस नहीं हैं, जिन्होंने दो बार शादी की है. इससे पहले भी कई हसीनाओं ने दो शादियां की हैं. हालांकि इसमें कुछ ऐसी भी हैं जिनका दूसरी बार भी तलाक हो गया. तो चलिए एक नजर डालते हैं इन एक्ट्रेसेस पर. यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:38 (IST) 19 Jul 2026
Entertainment Live News: हर्षद चोपड़ा ने पहले ब्रेकअप के बाद की थी अपनी जान लेने की कोशिश

हर्षद चोपड़ा, योगेश रावत और सूफी मोतीवाला एलिमिनेशन जोन में पहुंच गए थे. शो के फॉर्मेट के अनुसार कंटेस्टेंट को खुद को सुरक्षित रखने के लिए अपनी जिंदगी का कोई निजी राज बताना होता है. एपिसोड के दौरान हर्षद ने खुलासा किया कि अपनी पहली गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की थी. यहां पढ़ें पूरी खबर…

08:41 (IST) 19 Jul 2026
Entertainment Live News: श्रीजिता डे आज मना रही हैं अपना 36वां बर्थडे

श्रीजिता डे टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस हैं और आज वह अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं. एक्ट्रेस का जन्म 19 जुलाई 1989 को वेस्ट बंगाल के हल्दिया में हुआ था. श्रीजिता तमाम टीवी शोज में काम कर चुकी हैं. वह कसौटी जिंदगी की, करम अपना अपना, कोई लौट के आया है, अन्नू की हो गई वाह भाई जैसे कई शोज में काम किया है.

Entertainment News Live In Hindi: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विनर्स की घोषणा हो चुकी है. इस बार कार्तिक आर्यन को फिल्म 'चंदू चैंपियन' और ममूटी को फिल्म 'ब्रह्मयुगम' के लिए संयुक्त रूप से बेस्ट एक्टर चुना गया है. वहीं, यामी गौतम को फिल्म 'आर्टिकल 370' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिलेगा. विजेताओं के नाम सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे कार्तिक आर्यन, ममूटी और यामी गौतम को बधाई दे रहे हैं. साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी तीनों कलाकारों को शुभकामनाएं दीं. इसके अलावा उन्होंने 'पुष्पा 2: द रूल' के डायरेक्टर सुकुमार, कॉस्ट्यूम डिजाइनर दीपाली नूर और शीतल शर्मा को मिले नेशनल अवॉर्ड पर भी खुशी जताई.

अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के सभी विनर्स को हार्दिक बधाई. बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने पर ममूटी गारू और कार्तिक आर्यन को, वहीं बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने पर यामी गौतम को ढेर सारी शुभकामनाएं. वे इसके हकदार हैं. 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए बेस्ट स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड जीतने पर मेरे डायरेक्टर सुकुमार गारू को और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन के लिए दीपाली नूर और शीतल शर्मा को दिल से बधाई."

---विज्ञापन---

अल्लू अर्जुन ने आगे लिखा, "बेस्ट तेलुगु फिल्म का अवॉर्ड जीतने पर मेरी कजिन निहारिका कोनिडेला और 'Committee Kurrollu' की पूरी टीम को, साथ ही बेस्ट मेकअप के लिए पी. रवि कुमार को स्पेशल बधाई. तेलुगु सिनेमा को लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंचते देख बेहद खुशी हो रही है. 'कल्कि' ने बेस्ट पॉपुलर फिल्म और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड जीता. डायरेक्टर वेंकी अतलुरी को 'लकी भास्कर' के लिए बेस्ट डायलॉग्स का अवॉर्ड मिला. '35: Chinna Katha Kaadu' ने बेस्ट चिल्ड्रन्स फिल्म का अवॉर्ड अपने नाम किया, जबकि अरुणदेव पोथुला को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट चुना गया. सभी विजेताओं को एक बार फिर हार्दिक बधाई. आइए भारतीय सिनेमा की बेहतरीन उपलब्धियों का जश्न मनाएं."

'द ओडिसी' ने दूसरे दिन कमाए इतने करोड़

हॉलीवुड के कई लोकप्रिय सितारों से सजी क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी' ने भारत में ओपनिंग डे पर शानदार शुरुआत की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 17.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 22 करोड़ रुपये पहुंच गई. यानी दूसरे दिन की कमाई में 5.50 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। शनिवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी 54.4 प्रतिशत दर्ज की गई और देशभर में इसके कुल 8,791 शोज चले. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में दो दिनों में कुल 39.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन 47.03 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---

'धमाल 4' ने 9वें दिन किया इतना कलेक्शन

धमाल 4 ने शनिवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 10 करोड़ रुपये का धमाकेदार कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 25 प्रतिशत दर्ज की गई और देशभर में कुल 8,401 शोज चले. फिल्म की कमाई शुक्रवार की तुलना में बढ़ी है. शनिवार को फिल्म ने शुक्रवार के मुकाबले 4.50 करोड़ रुपये ज्यादा का कलेक्शन किया.वहीं, फिल्म ने 9 दिनों में भारत में कुल 111.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 151.68 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---