Entertainment News Live Update In Hindi: दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वो हमेशा ही किसी ना किसी कारण खबरों में छाए रहते हैं. बीते लंबे वक्त से वह रणवीर सिंह को लेकर कह रहे हैं कि वह उन्हें शक्तिमान के रोल में नहीं देखना चाहते हैं. वह रणवीर सिंह को इस किरदार में लेने के लिए पूरी तरह से खिलाफ हैं. हालांकि हाल ही में उन्होंने इसपर खुलासा भी किया है कि वह ऐसा क्यों सोच रहे हैं.
दरअसल, जूम से बात करते हुए मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह की एक्टिंग की तारीफ की और कहा, " देखिए मैं इसके खिलाफ इसलिए हूं क्योंकि हालांकि वह एक अच्छा एक्टर है. उसमें जबरदस्त एनर्जी है. वह धुरंधर कर सकते हैं, वह गली बॉय कर सकते हैं. वह खिलजी कर सकते हैं. उन्होंने कहा, " लेकिन शक्तिमान में सिर्फ एक्टर ही नहीं, चेहरा भी जरूरी होता है. जैसे पृथ्वीराज चौहान को खड़े होने पर पृथ्वीराज चौहान जैसा दिखना चाहिए, जो अक्षय कुमार फिल्म में नहीं दिखे. उन्होंने विग वगैरह पहनी थी. जब मैंने कोई ऐतिहासिक रोल किया, तो मुझे सिर्फ कपड़े बदलने में ही डेढ़ घंटा लग जाता था. मैं सात इंच का मुकुट पहनता था.
इस दौरान मुकेश खन्ना ने ये भी खुलासा किया कि उन्हें काफी नुकसान भी हो रहा है. उन्होंने कहा, "यह मेरा नुकसान है. मुझे करोड़ों का नुकसान हो रहा है क्योंकि सोनी मुझे करोड़ों रुपये देने को तैयार है. मैंने कहा रुके, मुझे ये कलाकार नहीं चाहिए. वो अड़े हैं और मैं भी. उन्हें एक स्टार चाहिए, मुझे नहीं. अगर मुझे परमिशन दी जाए तो मैं पूरे देश में ऑडिशन लेकर शक्तिमान का रोल निभाने वाले एक्टर को चुनूंगा. इससे आपको पब्लिसिटी भी अच्छी मिलेगी और एक ऐसा शख्स मिलेगा जो दिखने में भी सुंदर, सिंपल हो. मेरे लिए कोई भी ऐसा एक्टर जिसकी पहले से एक अलग छवि हो, वो शक्तिमान नहीं बन सकता.
वहीं, रणवीर सिंह को लेकर बात करें तो वह इन दिनों धुरंधर 2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनिया भर में 1758 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म की सफलता की ओर अब एक्टर दूसरी बार पिता बनने को तैयार है, जिसकी जानकारी हाल ही में एक्टर और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…