Live Updates
12:53 (IST) 28 Jun 2026
Entertainment Live News: Bigg Boss 19 के वक्त अलग हो गए थे Gaurav Khanna और Akanksha Chamola?

लॉक अप 2 के प्रीमियर एपिसोड में टीवी अभिनेता गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोली ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं और अब तलाक लेने जा रहे हैं. आकांक्षा ने कहा कि दोनों के बीच कोई मनमुटाव नहीं है, लेकिन भविष्य को लेकर उनकी सोच अलग-अलग है. इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी तेज हो गई कि क्या दोनों बिग बॉस 19 के दौरान ही अलग हो गए थे. हालांकि, इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:58 (IST) 28 Jun 2026
Entertainment Live News: हिंदी में Jio Hotstar पर देखें ये धांसू मलयालम सस्पेंस थ्रिलर फिल्में

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर जॉनर की कई बेहतरीन फिल्में मौजूद हैं। हालांकि, इन दिनों क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर फिल्में दर्शकों को सबसे ज्यादा पसंद आ रही हैं. अगर आप इस वीकेंड कुछ शानदार देखना चाहते हैं, तो जियो हॉटस्टार पर मौजूद ये मलयालम फिल्में आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं. सस्पेंस और रोमांच से भरपूर इन फिल्मों को IMDb पर भी शानदार रेटिंग हासिल हुई है। अच्छी बात यह है कि ये सभी हिंदी में भी उपलब्ध हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:55 (IST) 28 Jun 2026
Entertainment Live News: 'लापता लेडीज' के इस एक्टर के साथ डायरेक्टर ने की बदसलूकी, दी मारने की धमकी

लापता लेडीज में छोटू का किरदार निभाने वाले अभिनेता सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर कर निर्देशक पुष्पेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. इस दौरान वह रोते हुए और काफी परेशान नजर आ रहे हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:14 (IST) 28 Jun 2026
Entertainment Live News: 'कॉकटेल 2' ने शनिवार को कमाए इतने करोड़

Cocktail 2 Box Office Collection Day 9: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर कॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसने दुनियाभर में 9 दिनों 120.72 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, दूसरे सप्ताह में इसकी कमाई में हल्की गिरावट देखने को मिली है. वहीं, अक्षय कुमार की वेलकम टू द जंगल की रिलीज के बाद फिल्म की कमाई पर असर पड़ा है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live In Hindi: रियलिटी शो 'लॉक अप 2' की शुरुआत हो चुकी है. इस बार शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं. शो का प्रीमियर शनिवार देर रात हुआ. इस दौरान कंटेस्टेंट्स ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए. शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने एक बार फिर गोविंदा के कथित अफेयर्स को लेकर बड़ा दावा किया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

दरअसल, फराह खान और रितेश देशमुख से बातचीत के दौरान सुनीता आहूजा ने कहा, "जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आपको बहुत कुछ बर्दाश्त करना पड़ता है. चीची की जिंदगी में कितने अफेयर्स रहे हैं? एक्टर्स और एक्ट्रेसेस के अफेयर्स होते हैं, यह ठीक है. मुझे लगता है कि इतने सालों तक चीची का साथ देने के बाद, मैं अगले जन्म में उनका बेटा बनने की हकदार हूं."

---विज्ञापन---

सुनीता ने इस दौरान रिश्ते में तीसरे व्यक्ति की एंट्री को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने कहा, "जब तक पति-पत्नी साथ रहते हैं, तब तक सब ठीक रहता है। लेकिन जब रिश्ते में कोई तीसरा व्यक्ति आ जाता है, तो हालात खराब हो जाते हैं."

बता दें कि 'लॉक अप 2' के प्रीमियर पर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने भी अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि वह और गौरव पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि दोनों जल्द ही तलाक लेने वाले हैं. यह खबर सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह गए.

---विज्ञापन---

'मैं वापस आऊंगा' ने 16वें दिन किया इतना कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मैं वापस आऊंगा' ने रिलीज के 16वें दिन शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने शनिवार को 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 42 प्रतिशत रही और इसके कुल 1,803 शो चले. इस तरह फिल्म ने 16 दिनों में भारत में 41.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, दुनियाभर में इसकी कमाई 64.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

---विज्ञापन---

वेलकम टू द जंगल ने दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

वेलकम टू द जंगल ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 20 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 33 प्रतिशत रही और शनिवार को फिल्म के कुल 10,396 शो चले. महज दो दिनों में फिल्म ने भारत में 39 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि दुनियाभर में इसका कलेक्शन 57.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---