---विज्ञापन---

live

Entertainment News LIVE: जॉनी लीवर के बेटे को था ट्यूमर, घुटने पर बैठ कर भगवान से करते थे प्रार्थना

Entertainment News in Hindi LIVE: जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर ने हाल ही में अपने भाई जेसी लीवर के ट्यूमर को लेकर खुलासा किया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News in Hindi Live

Entertainment News LIVE Update in Hindi: दिग्गज एक्टर जॉनी लीवर भारतीय सिनेमा का बहुत बड़ा नाम है. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में तमाम फिल्में की है और अपने शानदार अभिनय से वह आज भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं. हालांकि एक लाइफ में एक ऐसा मोड़ आया जब उन्हें एक घटना ने हिलाकर रख दिया था. दरअसल, एक्टर के बेटे जेसी लीवर को ट्यूमर था, जब वह 10 से 12 का था. इस बारे में हाल ही में खुद एक्टर की बेटी जेमी लीवर ने खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि, ” स्कूल में पढ़ते समय उसे ट्यूमर हो गया था. पहले हमें समझ नहीं आया कि यह क्या है, लेकिन फिर यह बेकाबू हो गया. इसकी वजह से उसे बेचैनी होने लगी. ट्यूमर को छिपाने के लिए अपने कपड़े पहनने का तरीका भी बदल दिया था और एक बड़ी बहन होने के नाते मुझे लगा कि मुझे उसकी रक्षा करनी चाहिए. हम एक ही स्कूल में पढ़ते थे और मैं हमेशा उसको प्रोटेक्ट करती थी.

जेमी लीवर ने विक्की लालवानी के साथ बात करते हुए ये भी बताया, “‘मैंने अपने माता-पिता को अपने बेटे की देखभाल करते हुए बहुत मुश्किल दौर से गुजरते देखा। जेसी बहुत लाडला बच्चा था। उसे सर्जरी और रिकवरी से गुजरते देखना दिल दहला देने वाला था. जेमी ने ये भी बताया कि उनके पिता घुटनों पर बैठकर प्रार्थना करते थे और दूसरी सर्जरी के वक्त उन्हें भगवान से मानो आवाज आई कि तुम ‘आगे बढ़ो’.

---विज्ञापन---

विपुल शाह की निर्मित फिल्म द केरल स्टोरी 2 इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. फिल्म सिनेमाघरों में अच्छा परफॉर्म कर रही है. मूवी ने 11वें दिन 1.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने अभी तक 40.33 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

First published on: Mar 10, 2026 08:46 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.