Entertainment News Live in Hindi: इमरान हाशमी स्टारर फिल्म आवारापन साल 2007 में रिलीज हुई थी और अब दर्शकों को इसके सीक्वल का इंतजार है. फिल्म के सीक्वल की अनाउंसमेंट बहुत पहले ही की जा चुकी थी. वहीं अब विशेष फिल्म्स ने आवारापन 2 को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है. उन्होंने इस फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस का खुलासा किया है. इसके साथ ही मेकर्स ने रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी है.

दरअसल, इस फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी नजर आने वाली हैं. जिसको लेकर खुद एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की है. जिसमें से पहली फोटो में एक महिला के हाथ नजर आ रहे हैं और वह सफेद कबूतर उड़ा रही है. वहीं, दूसरी फोटो में भी किसी शख्स का हाथ दिख रहा है, जिसमें उसके हाथ पर कबूतर का टैटू बना है. इन फोटोज को शेयर करते हुए दिशा ने कैप्शन में लिखा, "आवारापन 2, 14 अगस्त को आएगी.

---विज्ञापन---

बता दें कि इस फिल्म में एक बार फिर से इमरान हाशमी शिवम का रोल करते हुए दिखेंगे. वहीं, दिशा पाटनी उनके अपोजिट नजर आने वाली हैं. बता दें कि दिशा विशेष के साथ यह पहला प्रोजेक्ट है. फिल्म आवारापन 2 का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ कर रहे हैं और इसके निर्माता विशेष भट्ट हैं.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

धुरंधर 2 और भूत बंगला के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो इस मंगलवार को भी फिल्मों ने करोड़ों में कमाई की. एक ओर भूत बंगला ने बॉक्स ऑफिस पर सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 7.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. इसने दुनिया भर में 117.71 करोड़ की कमाई कर ली है.

---विज्ञापन---

वहीं, दूसरी ओर धुरंधर 2 की कमाई धीरे-धीरे कम हो रही है. इस फिल्म ने अपने पांचवें मंगलवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 2 करोड़ की कमाई की है. फिल्म ने दुनिया भर में 1761.76 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---