अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर करते हुए प्रभास ने लिखा, ‘अज्ञातपर्व का अंत. फौजी 3 दिसंबर 2026 को.’ इस पोस्ट के साथ प्रभास ने फिल्म की यूनिट और दिग्गज कलाकारों को भी टैग किया है. फिल्म की रिलीज डेट आते ही फैंस के बीच इस फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा शुरू हो गई है.
आकांक्षा चमोला लगातार अपने बेबाक अंदाज और निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. शो में वह पहले अपने तलाक और फिर अपनी सेक्सुअलिटी पर खुलकर बात कर चुकी हैं. अब उनके एक नए खुलासे ने सोशल मीडिया पर चर्चा तेज कर दी है. पढ़ें पूरी खबर…
मनोरंजन जगत से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है. अपने किरदारों से लोगों के दिलों के राज करने वाले एक दिग्गज अभिनेता का निधन हो गया है. उनके प्रतिनिधि ने इस दुखद खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि उन्होंने अपने घर पर अंतिम सांस ली. पूरी खबर यहां पढ़ें…
सुपरस्टार रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के दो अलग-अलग ट्रेलर्स को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है. फिल्म के मेकर्स ने इसके भव्य विजुअल्स की पहली बड़ी झलक दिखाने के लिए 24 जुलाई की रिलीज डेट तय की है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Jennifer Winget Net Worth: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वजह है उनकी दूसरी शादी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर आज यानी 16 जुलाई को सिंगापुर बेस्ड बिजनेसमैन विलियम इश्माएल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. बताया जा रहा है कि यह एक प्राइवेट और इंटीमेट वेडिंग होगी, जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे. शादी की खबरों के बीच फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ उनकी कमाई और नेटवर्थ के बारे में भी जानना चाहते हैं. पढ़ें पूरी खबर…
मशहूर टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो के दौरान पति गौरव खन्ना के बर्ताव और अपने तलाक पर खुलकर बात की है. उन्होंने गौरव के साथ रिश्ते की सच्चाई बताते हुए अलग होने के बाद मिलने वाली चुनौतियों का भी जिक्र किया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Alpha Vs Welcome To The Jungle Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और आलिया भट्ट की एक्शन फिल्म ‘अल्फा’ के बीच कड़ी टक्कर जारी है. दोनों फिल्मों के बुधवार के कलेक्शन के आंकड़े आ गए हैं, जिससे साफ है कि दोनों का सफर अब आखिरी दौर में है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
Dhamaal 4 Box Office Collection Day 6: सुपरस्टार अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है. फिल्म ने रिलीज के 6 दिन पूरे कर लिए हैं और बुधवार के कलेक्शन के नए आंकड़े भी सामने आ गए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और वजह है उनका अपकमिंग प्रोजेक्ट. जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वो है फिल्म ‘रागिनी 3’ जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है और इसकी तस्वीरें खुद तमन्ना भाटिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है. पढ़ें पूरी खबर…
Akanksha Chamola Lock Upp 2: ‘लॉक अप 2’ इन दिनों दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है. शो के कंटेस्टेंट अपनी लाइफ से जुड़े राज को उजागर कर रहे हैं, जिसे सुनकर फैंस भी हैरान हैं. हाल ही में आकांक्षा चमोला ने अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर फिर से ऐसा कुछ बोला जिसने लोगों को चौंका दिया, तो वहीं राम कपूर ने गौतमी संग अपनी पहली मुलाकात के दिनों को याद किया.
Entertainment News Live In Hindi: दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी चर्चित फिल्म 'सतलुज' (पंजाब '95') को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. फिल्म की कहानी जितनी चर्चा में है, उससे कहीं ज्यादा लोगों का ध्यान एक ऐसे खुलासे ने खींचा है, जिसे जानकर फैंस भी हैरान रह गए. निर्देशक हनी त्रेहान ने बताया है कि दिलजीत ने इस फिल्म में काम करने के लिए सिर्फ 1 रुपये की फीस ली थी.
इंटरव्यू में हनी त्रेहान ने बताया सच
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में हनी त्रेहान ने बताया कि वह पंजाब के मशहूर मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर फिल्म बनाना चाहते थे. उनके मन में शुरुआत से ही यह साफ था कि इस किरदार के लिए किसी बड़े बॉलीवुड स्टार की नहीं, बल्कि पंजाब की मिट्टी और उसकी भावनाओं को समझने वाले कलाकार की जरूरत है. ऐसे में उनकी पहली पसंद दिलजीत दोसांझ बने.
हनी त्रेहान की कैसे हुई दिलजीत से मुलाकात
हनी त्रेहान ने बताया कि जनवरी 2021 में अमृतसर एयरपोर्ट पर उनकी दिलजीत से मुलाकात हुई. दिलजीत के पास ज्यादा समय नहीं था, लेकिन उन्होंने निर्देशक की बात ध्यान से सुनी. जब उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट और रिसर्च से जुड़ा फोल्डर दिया गया, तो वह काफी भावुक हो गए. उन्होंने स्क्रिप्ट को अपने माथे से लगाया और 'वाहेगुरु' कहकर सम्मान जताया.
फीस की बात पर क्या बोले थे दिलजीत
इसके बाद जब फीस की बात आई, तो दिलजीत ने साफ कह दिया कि वह इस फिल्म के लिए कोई बड़ी रकम नहीं लेंगे. उनका कहना था कि जसवंत सिंह खालड़ा जैसे महान इंसान का किरदार निभाने के बदले पैसे लेना उन्हें सही नहीं लगता. हालांकि कानूनी औपचारिकताओं के लिए किसी न किसी रकम का तय होना जरूरी था, इसलिए उनकी इच्छा पर फीस सिर्फ 1 रुपया रखी गई.
'सतलुज' जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी पर है आधारित
फिल्म 'सतलुज' जसवंत सिंह खालड़ा की जिंदगी पर आधारित है. उन्होंने 1990 के दशक में पंजाब में लापता हुए हजारों लोगों के मामलों को उजागर करने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी. उनके साहस और संघर्ष की कहानी को इस फिल्म के जरिए पर्दे पर दिखाया गया है.
फिल्म 3 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हुई थी स्ट्रीम
हालांकि, फिल्म की रिलीज भी विवादों में घिर गई. यह 3 जुलाई को एक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हुई थी, लेकिन दो दिन बाद ही इसे हटा दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार इस बात की जांच कर रही है कि कहीं फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के जरूरी सर्टिफिकेट के बिना तो रिलीज नहीं किया गया था. इसी वजह से मामला कानूनी जांच के दायरे में आ गया है.
Box Office Collection
सिनेमाघरों में इन दिनों पॉपुलर कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'धमाल' का चौथा पार्ट बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त गदर काट रहा है. फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सबको हैरान कर दिया सैकनिल्क (Sacnilk) की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, 'धमाल 4' ने अपनी रिलीज के छठे दिन यानी बुधवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 6.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. वहीं अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म Welcome To The Jungle दर्शकों को हंसाने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी तरफ स्पाई यूनिवर्स की दो धाकड़ एक्ट्रेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ का एक्शन अवतार भी टिकट खिड़की पर अपनी किस्मत आजमा रहा है. 'अल्फा' ने बुधवार को 60 लाख रुपये का नेट कलेक्शन किया है. तो वहीं 'वेलकम टू द जंगल' (Welcome to the Jungle) ने बुधवार यानी अपने 20वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 50 लाख रुपये का नेट बिजनेस किया है.