Live Updates
23:43 (IST) 01 Jun 2026
Entertainment Live News: जाह्नवी कपूर ने किया श्रीदेवी पर चौंकाने वाला खुलासा...

जाह्नवी कपूर ने हाल ही में टाइम्स नाउ को दिए एक इंटरव्यू में अपनी मां श्रीदेवी से जुड़ा एक इमोशनल शेयर किया है, जो श्रीदेवी की कमबैक फिल्म ‘इंग्लिश विंग्लिश’ से जुड़ा है. जाह्नवी कपूर ने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग के बाद श्रीदेवी फोन पर बहुत रोती थीं. पढ़ें पूरी खबर…

21:39 (IST) 01 Jun 2026
Entertainment Live News: वेम्बली स्टेडियम में गूंजेगी Diljit Dosanjh की आवाज

सोशल मीडिया पर दिलजीत ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने वेम्बली स्टेडियम टूर की जानकारी दी. दिलजीत ने हाल ही में टोरंटो में हुए अपने एक म्यूजिक कॉन्सर्ट का वीडियो पोस्ट किया. इस वीडियो में हजारों फैंस दिलजीत की परफॉर्मेंस को एन्जॉय करते दिख रहे हैं. इसी दौरान दिलजीत स्टेज से वेम्बली स्टेडियम में परफॉर्म करने की घोषणा करते हैं. इस खबर को सुनकर वहां मौजूद फैंस और भी उत्साहित हो जाते हैं.

21:52 (IST) 01 Jun 2026
Entertainment Live News: अली फजल और सोनाली बेंद्रे की सीरीज की असली कहानी

बॉलीवुड एक्टर अली फजल और सोनाली बेंद्रे की प्राइम वीडियो इस सीरीज की कहानी साल 1970 के दशक के दौरान दिल्ली में हुई एक ऐसी खौफनाक घटना पर आधारित है, जिसने पूरे शहर को झकझोर हिला दिया था. इस भयावह मामले को रंगा-बिल्ला कांड के नाम से जाना जाता है. पढ़ें पूरी खबर…

17:53 (IST) 01 Jun 2026
Entertainment Live News: कौन हैं कैलम टर्नर, जिनसे दुआ लीपा ने रचाई शादी?

ब्रिटिश स‍िंगर दुआ लीपा ने हाल ही में कैलम टर्नर से शादी रचा ली. सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की तस्‍वीरें लगातार वायरल हो रही हैं. कैलम टर्नर अपनी पत्‍नी दुआ से उम्र में 6 साल बड़े हैं…पूरी खबर पढ़ें

13:47 (IST) 01 Jun 2026
Entertainment Live News: Angelina Jolie के बेटे Maddox तोड़ेंगे पिता Brad Pitt से सारे नाते

एंजेलीना जोली और ब्रैड पिट हॉलीवुड के बहुत बड़े स्टार में से एक हैं. दोनों ने साल 2014 में शादी की थी. हालांकि शादी से पहले दोनों ने 9 साल एक दूसरे को डेट किया था. वहीं, कपल के 6 बच्चे हैं और शादी के दो साल बाद ही दोनों ने साल 2016 में तलाक ले लिया था. वहीं, अब सालों बाद एक्स कपल के 24 साल के बेटे मैडॉक्स चिवान जोल पिट ने एक लीगल कदम उठाया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:39 (IST) 01 Jun 2026
Entertainment Live News: IPL 2026 में RCB की जीत पर एक दूसरे की बाहों में बाहें डाल झूमे Virat-Anushka

RCB की जीत के बाद सोशल मीडिया पर तमाम फोटोज वीडियो वायरल हो रहे हैं. वहीं, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के खास पलों की तस्वीरों और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं. इतना ही नहीं RCB की जीत के बाद एक पार्टी रखी गई थी, जिसमें विराट अनुष्का साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. दोनों का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

10:23 (IST) 01 Jun 2026
Entertainment Live News: जानें ब्लास्ट और द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो ने रविवार को किया कितना कलेक्शन

अर्जुन सरना स्टारर फिल्म सिनेमाघरों में 28 मई को रिलीज हुई है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी रिलीज के चौथे दिन 6 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने चार दिनों में कुल 13.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा जैकी श्रॉफ स्टारर फिल्म द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 56 लाख का कलेक्शन किया है और भारत में तीन दिनों में 1.31 करोड़ का कारोबार कर लिया है.

Entertainment News Live In Hindi: पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों वो कनाडा के टोरंटो में परफॉर्म कर रहे हैं. इसी दौरान दिलजीत ने जानकारी दी कि वो जल्द ही वेम्बली स्टेडियम में कॉन्सर्ट करने वाले हैं. लंदन का वेम्बली स्टेडियम वही मंच है, जहां दुनिया के कई दिग्गज कलाकार परफॉर्म कर चुके हैं.

मशहूर ब्रिटिश सिंगर दुआ लीपा ने हाल ही में कैलम टर्नर से लंदन में शादी की है. दोनों की शादी की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. फैंस इस जोड़े को लगातार बधाई दे रहे हैं. इसी बीच इंटरनेट पर दुआ के पति कैलम टर्नर की खूब चर्चा हो रही है. दुआ के पति कैलम एक ब्रिटिश एक्‍टर और पूर्व मॉडल हैं.

---विज्ञापन---

सोनाली बेंद्रे और अली फजल स्टारर सीरीज राख का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है. यह एक सस्पेंस थ्रिलर सीरीज है, जिसमें अली फजल एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं. वहीं, सोनाली बेंद्रे एक हाउस स्कूल टीचर के किरदार में दिखी हैं. सीरीज की कहानी दो बच्चों के लापता होने के बारे में है. यह ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज होगी.

रविवार की रात को IPL 2026 का फाइनल मैच अहमदाबाद में खेला गया था. यह मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु(RCB) और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था, जिसमें विराट कोहली की टीम RCB ने जीत हासिल की. विराट की टीम ने 156 रनों का पीछा करते हुए जीत हासिल की. वहीं, RCB के इस मैच के दौरान विराट कोहली की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं. वहीं, अनुष्का ने RCB की जीत के बाद पति विराट कोहली पर जमकर प्यार लुटाया और उनके लिए एक खास पोस्ट भी शेयर किया.

---विज्ञापन---

दरअसल, RCB की जीत के जश्न के तमाम वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. अनुष्का शर्मा भी इस जश्न में शामिल हुईं हैं और उन्होंने विराट को जीत की बधाई देते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है. जिसमें विराट कोहली मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. विराट इस दौरान एक टी-शर्ट पहने हुए हैं, जिसपर लिखा है, " एक बार जीतना अच्छा लगा, आपने इसे दोबारा कर दिखाया. इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने हार्ट इमोजी भी एड किया है.

---विज्ञापन---

जानें दृश्यम 3, करुप्पू और चांद मेरा दिल का कलेक्शन

सिनेमाघरों में इन दिनों दृश्यम 3 और करुप्पू का दबदबा बना हुआ है. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. दृश्यम ने 11 दिनों में दुनिया भर में 228.95 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. इसके अलावा करुप्पू ने 17 दिनों में दुनिया भर में इसने 289.24 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं, चांद मेरा दिल को लेकर बात करें तो इस फिल्म ने 10 दिनों में दुनिया भर में सिर्फ 32.24 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

आर माधवन मना रहे हैं 56वां जन्मदिन

बॉलीवुड के स्टार एक्टर आर माधवन आज अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. एक्टर का जन्म 1 जून 1970 को जमशेदपुर, झारखंड में हुआ था. वह अपनी फिल्म 'रहना है तेरे दिल में' की रिलीज के बाद लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गए थे. इस फिल्म के बाद लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थीं. इसके अलावा वह बॉलीवुड में तमाम शानदार फिल्मों में काम कर चुके हैं. वह 3 इडियट्स, धुरंधर, धुरंधर 2, तनु वेड्स मनु, रॉकेट्री, जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---