Entertainment News LIVE Update in Hindi: रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण के रोल में नजर आए एक्टर सुनील लहरी किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है. वह आज भी लोगों के बीच लक्ष्मण के किरदार के लिए काफी फेमस हैं और फैंस के बीच चर्चा में भी बने रहते हैं. वहीं, हाल ही में उनके घर में एक अनजान शख्स घुस आया. इस शख्स ने खुद को सुनील लहरी का रिश्तेदार बताया था. हालांकि जैसे तैसे सिक्योरिटी से उसे भगा दिया.

इस पूरी घटना की जानकारी खुद सुनील लहरी ने दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है और बताया, " जय श्रीराम आप लोगों के साथ एक मजेदार किस्सा शेयर करता हूं, जिसने मुझे रामायण के शूटिंग वाले दिन याद दिला दिए. हाल ही में मुझे मिलने के लिए कोई हमारी बिल्डिंग में आया. मुझे झूठा रिश्तेदार बनाकर वह घुस गया. लेकिन जब सिक्योरिटी ने चेक किया तो पता चला कि वह झूठ बोल रहा है और फिर बाद में उसे भगा दिया गया. इस वीडियो के कैप्शन पर सुनील ने लिखा, "हाल ही का एक मजेदार किस्सा, जिसने मुझे रामायण की शूटिंग के दिनों की याद दिला दी.

---विज्ञापन---

फिल्म धुरंधर 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर बात करें तो मूवी ने 12 दिनों में रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है. फिल्म ने 12 दिन में दुनिया भर में 1392.23 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1042.23 करोड़ का कर लिया है. इस मूवी ने 12 दिनों में केजीएफ चैप्टर 2, जवान जैसी फिल्मों को मात दे दी है. इस तरह से ये चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है. हालांकि इसके बाद कहा जा रहा है कि यह फिल्म बाहुबली 2, पुष्पा 2 और दंगल के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को भी पछाड़ सकती है.एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…

---विज्ञापन---