साउथ के पावर कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दोनों के रिश्ते पर सोशल मीडिया पर सवाल उठाने वालों को पहले रश्मिका ने करारा जवाब दिया और अब उनके पति विजय भी ट्रोलर्स पर भड़क गए हैं. विजय ने रश्मिका के साथ रोमांटिक तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए अपने प्यार का इजहार किया. साथ ही उन्होंने ट्रोल करने वालों को ऐसा जवाब दिया कि उनका पोस्ट चर्चा में आ गया. पढ़ें पूरी खबर…
साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक बार फिर अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में दोनों ने ‘कॉफी विद करण’ के दूसरे एपिसोड में अपनी लव लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए थे. इस दौरान रश्मिका ने बताया था कि विजय ने उनसे शादी के लिए एक साल तक 100 बार प्रपोज करने की बात कही थी. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जाने लगा. अब एक्ट्रेस ने ट्रोल्स को ऐसा जवाब दिया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है. पढ़ें पूरी खबर…
अमित साध और ईशा देओल स्टारर आगामी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘प्रताप’ के मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर में एक जांबाज और सम्मानित एनकाउंटर स्पेशलिस्ट की जिंदगी में आए उस असाधारण मोड़ की झलक देखने को मिलती है, जो उसकी पूरी दुनिया बदलकर रख देता है. देखें ट्रेलर…
टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में इन दिनों रिश्तों और विवादों का जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. वीकेंड का वार में इस बार पंजाबी एक्ट्रेस लव गिल को लेकर ऐसा मामला उठा कि वह खुद को संभाल नहीं पाईं. स्काउट ओपी उर्फ तन्मय के साथ उनकी नजदीकियों पर सवाल उठे, तो एक तरफ काशवी हीरानंदानी ने उन्हें खरी-खोटी सुनाई, वहीं दूसरी ओर होस्ट रोहित शेट्टी भी जमकर बरसे. इन सबके बाद लव फूट-फूटकर रोती नजर आईं. पढ़ें पूरी खबर…
मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले एक ऐसा कलाकार ने दुनिया को अलविदा कह दिया है, जिसके जाने का उनके फैंस को गहरा सदमा लगा है और ये कोई और आर्टिस्ट नहीं बल्कि मशहूर वॉयस एक्टर एरिक बौजा हैं, जिनका 46 की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने अपनी दमदार आवाज के दमपर कई मशहूर कार्टून किरदारों से अपनी धांसू पहचान बनाई और उन किरदारों को हमेशा के लिए अमर कर दिया. खासतौर पर ‘लूनी ट्यून्स’ के बग्स बनी और डैफी डक जैसे पॉपुलर किरदारों को आवाज देकर उन्होंने दुनियाभर में अपनी अलग पहचान बनाई थी. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live: हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपनी शानदार फिल्मों और खतरनाक स्टंट के लिए मशहूर अभिनेता को अप्रैल 2027 में अमेरिकन फिल्म इंस्टीट्यूट (AFI) लाइफ अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा. दशकों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे टॉम क्रूज की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है. उनकी जिंदगी से जुड़ा '33' का संयोग भी काफी दिलचस्प है. आइए जानते हैं अभिनेता से जुड़े कुछ अनसुने किस्से.
तीन शादियां और '33' का अजीब कनेक्शन
टॉम क्रूज का जन्म 3 जुलाई 1962 को अमेरिका के सिरैक्यूज में हुआ था. बचपन में परिवार के बार-बार घर बदलने के कारण उन्हें कई स्कूलों में पढ़ना पड़ा. हालांकि, अभिनय के प्रति उनका जुनून कम नहीं हुआ. फिल्म 'रिस्की बिजनेस' से उन्हें पहचान मिली, जबकि 'टॉप गन' ने उन्हें रातोंरात दुनियाभर में मशहूर कर दिया.
टॉम की निजी जिंदगी भी हमेशा चर्चा में रही है. अभिनेता ने तीन शादियां कीं और उनकी तीनों शादियां तलाक पर खत्म हुईं. उनकी एक्स पत्नियां मिमी रोजर्स, निकोल किडमैन और केटी होम्स हैं. दिलचस्प बात यह है कि इन तीनों के तलाक के समय उनकी उम्र करीब 33 साल थी. यही वजह है कि टॉम की जिंदगी से जुड़ा यह संयोग अक्सर चर्चा में रहता है.
चार साल की उम्र में किया था पहला स्टंट
टॉम क्रूज को बचपन से ही रोमांच पसंद था. बताया जाता है कि करीब चार साल की उम्र में उन्होंने चादर को पैराशूट की तरह पकड़कर छत से छलांग लगा दी थी. इस कोशिश में उन्हें चोट भी लगी थी. आगे चलकर यही रोमांच उनके फिल्मी स्टंट की पहचान बन गया. 'मिशन: इम्पॉसिबल' सीरीज में उनके जोखिम भरे एक्शन सीन्स दुनियाभर में मशहूर हैं. 'मिशन: इम्पॉसिबल - घोस्ट प्रोटोकॉल' में बुर्ज खलीफा पर फिल्माया गया उनका स्टंट आज भी याद किया जाता है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की स्पाई कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' इस समय बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 3 दिन हो गए हैं. फिल्म को ऑडियंस से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘उड़ता तीर’ ने तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.10 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिसमें दूसरे दिन के मुकाबले फिल्म ने 11.7 प्रतिशत अधिक कमाई की है. इसी के साथ आयुष्मान खुराना की फिल्म ने भारत में अब तक 19.45 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. अगर इसी तरह फिल्म कमाई करती रही, तो जल्द ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 23.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.