Live Updates
11:08 (IST) 20 Oct 2026
Entertainment News Live: क्यों साई पल्लवी ही बनीं माता सीता? यश ने खोल दिया ये राज

नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. इस बीच रावण का किरदार निभा रहे यश ने साई पल्लवी को लेकर ऐसी बात कही है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. उन्होंने बताया कि आखिर माता सीता के रोल के लिए साई पल्लवी उन्हें परफेक्ट क्यों लगीं. इतना ही नहीं, यश ने दर्शकों से एक्ट्रेस को प्यार और आशीर्वाद देने की अपील भी की है. पढ़ें पूरी खबर…

09:50 (IST) 20 Oct 2026
Entertainment News Live: 'जेलर 2' मंडे टेस्ट में फेल हुई या पास?

Jailer 2 Box Office Collection Day 5: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के शुरुआती चार दिनों में ही शानदार कमाई करके दर्शकों के बीच अपनी धाक जमा ली थी. अब सोमवार को भी फिल्म की रफ्तार थमती नजर नहीं आ रही है. महज पांच दिनों में फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ऐसे में सवाल है कि वीकेंड के बाद सोमवार को फिल्म की कमाई में कितनी गिरावट आई और क्या यह मंडे टेस्ट में पास हो गई है? पढ़ें पूरी खबर…

09:50 (IST) 20 Oct 2026
Entertainment News Live: टाइगर श्रॉफ के फैंस पर क्यों भड़के विद्युत जामवाल?

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है. इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए, जबकि उनके ड्राइवर को गोली लग गई. इस घटना के बाद से ही फिल्मी सितारे टाइगर और उनके परिवार के लिए चिंता जता रहे हैं. अब एक्टर विद्युत जामवाल और सुनील शेट्टी ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है. जहां विद्युत ने टाइगर के फैंस से नाराजगी जाहिर की, वहीं सुनील शेट्टी ने जैकी श्रॉफ और उनके परिवार को लेकर अपनी चिंता जाहिर की. पढ़ें पूरी खबर…

09:49 (IST) 20 Oct 2026
Entertainment News Live: फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर का हुआ निधन

मनोरंजन जगत से एक बार फिर दुखद खबर सामने आई है, जहां फिल्मों से लेकर टीवी तक में 400 से ज्यादा प्रोजेक्ट में काम कर चुके मशहूर अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है, रिचर्ड रीहले जिन्होंने कॉमेडी फिल्म ‘ऑफिस स्पेस’ में टॉम स्माइकोव्स्की का किरदार निभाकर दमदार पहचान बनाई उन दिग्गज एक्टर का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है. रिचर्ड के निधन की खबर सुकर उनके फैंस और दोस्तों को गहरा सदमा लगा है. पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए फायरिंग केस में पुलिस की जांच तेज हो गई है. इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब एक और युवक को पकड़ा गया है. हरियाणा पुलिस की मदद से गिरफ्तार किए गए समीर पर आरोप है कि उसने मुख्य आरोपी रेहान उर्फ सुक्का की विदेश में बैठे गैंगस्टर अनिल पंडित से बात कराई थी. इतना ही नहीं, रेहान को 35 हजार रुपये और विदेश में सेटल होने का लालच दिए जाने की बात भी सामने आई है. आखिर टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश के पीछे क्या कहानी है? आइए जानते हैं…

टाइगर पर हमले के लिए मिला था विदेश में बसने का लालच!

रविवार, 18 अक्टूबर को मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर कई राउंड फायरिंग हुई थी. इस घटना ने बॉलीवुड और उनके फैंस को हैरान कर दिया. राहत की बात यह रही कि टाइगर सुरक्षित बताए गए. मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए रेहान, फूल सिंह और रितिक कुमार को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया था. अब इस केस में समीर की गिरफ्तारी हुई है.

पुलिस के मुताबिक, समीर ने रेहान की बात विदेश में बैठे अनिल पंडित से कराई थी. आरोप है कि रेहान को 35 हजार रुपये और विदेश में बसने का लालच दिया गया था. वहीं, रितिक को भी अच्छी नौकरी दिलाकर विदेश में सेटल करने की बात कही गई थी. जांच में यह भी सामने आया है कि तीनों आरोपियों के खर्च के लिए विदेश से ऑनलाइन पैसे भेजे जाते थे.

कचरे के डिब्बे के पास रखे थे हथियार

इस केस में हथियारों को लेकर भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है. पुलिस के अनुसार, आरोपियों को हथियार देने के लिए कोई सीधे नहीं आया था. उन्हें मैसेज के जरिए बताया गया था कि हथियार एक जगह कचरे के डिब्बे के पास रखे हैं. इसके बाद उन्हें वहां से हथियार उठाने थे.

जांचकर्ताओं को शक है कि मुंबई में आरोपियों के कुछ और संपर्क हो सकते हैं. पुलिस अब उन लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है. बताया जा रहा है कि रेहान और फूल सिंह इससे पहले अमृतसर के एक व्यापारी पर भी फायरिंग की कोशिश कर चुके थे, लेकिन उनकी पिस्टल नहीं चली थी.

रैपिडो ने क्या कहा? देखिए...

रैपिडो ने भी दी सफाई

इस मामले में रैपिडो का नाम सामने आने के बाद कंपनी ने भी बयान जारी किया है. कंपनी के मुताबिक, मामले से जुड़ा एक व्यक्ति पहले उसके प्लेटफॉर्म पर कैप्टन यानी ड्राइवर के तौर पर रजिस्टर्ड था, लेकिन 14 अक्टूबर से एक्टिव नहीं था. घटना वाले दिन उसने रैपिडो की सेवा का इस्तेमाल ग्राहक के रूप में किया था. कंपनी ने कहा है कि वह जांच में पुलिस का पूरा सहयोग कर रही है और आपराधिक गतिविधियों के प्रति उसकी जीरो टॉलरेंस पॉलिसी है.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने पांच दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 42.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन बढ़कर 242.25 करोड़ रुपये पहुंच गया. फिल्म ने ओपनिंग डे यानी गुरुवार को 59.70 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दूसरे दिन शुक्रवार को इसका कलेक्शन 37.10 करोड़ रुपये रहा. वहीं, तीसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 47.25 करोड़ रुपये कमाए. रविवार को फिल्म की कमाई में फिर उछाल आया और इसने 55.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस तरह चार दिनों में फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन करीब 199.90 करोड़ रुपये हो गया था. सोमवार को भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 200 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लिया.