साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अहाना कृष्णा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड निमिष रवि के साथ शादी के सात फेरे लिए हैं. उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. अपनी इस पोस्ट में अहाना ने बताया कि वह और निमिष एक-दूसरे को दस साल से डेट कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
Haiwaan OTT Deal: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ भले ही बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हो, लेकिन मेकर्स ने OTT और सैटेलाइट राइट्स बेचकर 80 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
एक्ट्रेस संभावना सेठ और अविनाश द्विवेदी ने गणेश चतुर्थी पर अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपने जुड़वा बच्चों की पहली झलक दिखाई है. उनके बच्चों की तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर…
Priyanka Jagga: ‘बिग बॉस 10’ से रातों-रात बेदखल हुईं प्रियंका जग्गा 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती हैं. सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उन्होंने ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ में जाने के संकेत दिए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…
साउथ सिनेमा की पॉपुलर और खूबसूरत जोड़ियों में शामिल इस कपल ने शादी के 20 साल पूरे होने पर कुछ ऐसा किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है. दोनों ने अपनी 20वीं वेडिंग एनिवर्सरी को खास अंदाज में सेलिब्रेट करते हुए एक बार फिर शादी की रस्में निभाईं. इस दौरान कपल का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला, वहीं पत्नी को दुल्हन के लिबास में देखकर एक्टर इमोशनल भी नजर आए. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ लंबे समय बाद एक बार फिर लाइमलाइट में हैं. हाल ही में वह मुकेश अंबानी के गणपति उत्सव में नजर आईं, जहां उनके ट्रेडिशनल लुक ने फैंस का ध्यान खींचा. कैटरीना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए. जहां फैंस एक्ट्रेस की खूबसूरती और लुक की तारीफ कर रहे हैं, वहीं इसी बीच उनके नाम से जुड़ा एक सोशल मीडिया विवाद भी सामने आया है. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live Update: बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. फिल्मों से भले ही वह लंबे समय से दूर हों, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी राय खुलकर रखने से पीछे नहीं हटतीं. हमा बातकर रहे हैं तनीषा मुखर्जी की. हाल ही में एक्ट्रेस ने शादीशुदा पुरुषों के साथ अफेयर करने वाली महिलाओं को लेकर ऐसी बात कह दी है, जिस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. एक्ट्रेस का कहना है कि किसी शादीशुदा पुरुष के साथ रिश्ता रखना फेमिनिज्म नहीं है, बल्कि दूसरी महिला के खिलाफ जाना है.
एक्स पर शेयर किया पोस्ट
दरअसल, एक्ट्रेस ने एक्स पर अपने विचार शेयर करते हुए लिखा कि जो महिलाएं शादीशुदा पुरुषों के साथ अफेयर करती हैं, वे फेमिनिस्ट नहीं हैं. उनके मुताबिक, ऐसा करना उस पुरुष की पत्नी का अपमान है. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि इस पूरे मामले में पुरुष की जिम्मेदारी भी उतनी ही है, क्योंकि शादी का वादा करने के बाद रिश्ते से बाहर जाना उसकी भी गलती है.
तनीषा का सवाल
एक्ट्रेस ने ऐसी महिलाओं को 'ईविल' बताते हुए सवाल किया कि क्या उन्हें बच्चों के लिए रोल मॉडल माना जाना चाहिए? उन्होंने अपने पोस्ट के आखिर में साफ शब्दों में कहा कि वह अपने विचार पर कायम हैं.
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर लोगों के अलग-अलग रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं. कुछ यूजर्स ने उनके विचारों का समर्थन किया. एक यूजर ने लिखा कि अगर कोई जानबूझकर किसी की शादीशुदा जिंदगी में दखल देता है, तो जेंडर की परवाह किए बिना सवाल उठना चाहिए. वहीं, कुछ लोगों ने इस सोच पर सवाल भी खड़े किए.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैवान’ इन दिनों सिनेमाघरों में कमाई के लिए संघर्ष कर रही है. आज इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए पूरे 5 दिन हो गए हैं. महज 5 दिनों में ही फिल्म की कलेक्शन लाइन लाखों में आकर सिमट गई है. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ ने 5वें दिन 0.70 करोड़ यानी सिर्फ 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. इन 5 दिनों में फिल्म ने भारत में सिर्फ 8.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 10.46 करोड़ रुपये हो गया है. अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी के लिए ये फिल्म काफी खराब कमबैक साबित हुई है. वहीं बात अगर अनुमान अंश की करें, तो एक्टर शोभित श्रीवास्तव और पूर्णिमा तिवारी स्टारर भक्ति फिल्म 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस जलवा लगातार जारी है. आज इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए पूरे 40 दिन हो गए हैं और लगातार फिल्म की कमाई जारी है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी भक्ति फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 40वें दिन यानी 6वें मंगलवार को 8.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 231.13 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, अब तक इस भक्ति फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 273 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.