एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने सलमान खान के हिट रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के घर में जाने की खबरों पर चुप्पी तोड़ी हैं. एक वायरल वीडियो में पैपराजी से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि उनकी ऐसी कोई प्लानिंग नहीं है कि वह ‘द ट्रेटर्स सीजन 2’ के बाद ‘बिग बॉस 20’ में हिस्सा लेंगी. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद और राहत कार्यों में सहयोग करने के लिए नेपाल पहुंचे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर नेपाल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है.
Entertainment News Live: नेपाल में आए विनाशकारी बाढ़ ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है. नेपाल में पानी से मची इस तबाही से बड़े पैमाने पर जानमाल का नुकसान हुआ है. इस बाढ़ में कई लोगों ने अपने परिवार के सदस्य को खो दिया और कई लोग लापता हो गए हैं. वहीं, दूसरी तरफ दुनियाभर से लोग नेपाल की मदद के लिए आगे आ रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद बाढ़ पीड़ितों की मदद और राहत कार्यों में सहयोग करने के लिए नेपाल पहुंचे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर नेपाल से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जो इस वक्त तेजी से वायरल हो रही है.
घर, परिवार, अपना बचपन खो दिया…
सोनू सूद ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर नेपाल के लोगों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं. इसके साथ ही एक्टर ने उन्हें नई शुरुआत करने में मदद करने का भी वादा किया. फोटो शेयर करते हुए सोनू ने लिखा, 'उन्होंने अपना घर, अपना परिवार, अपना बचपन खो दिया… लेकिन हम सब मिलकर उन्हें एक नई शुरुआत करने में मदद करेंगे. नेपाल, तुम अकेले नहीं हो.' वहीं, एएनआई को दिए इंटरव्यू में सोनू ने कहा, 'हम यहां बाढ़ पीड़ितों से मिलने आए हैं. हमें भारत से बहुत सारा सामान मिला है. हम जरूरतमंद लोगों के साथ रहना चाहते हैं और उनकी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेंगे. मुझे लगता है कि अपना योगदान देना हर किसी का फर्ज है.'
संजना सांघी का जन्मदिन आज
आज बॉलीवुड एक्ट्रेस संजना सांघी का जन्मदिन है. 'दिल बेचारा', 'रॉकस्टार' और 'हिंदी मीडियम' जैसी हिट फिल्में देने वाली संजना सांघी आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं. संजना दिल्ली के बिजनेसमैन संदीप सांघी की बेटी हैं. संजना ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2011 में रणबीर कपूर की हिट फिल्म 'रॉकस्टार' से की थी, जिसमें उन्होंने मैंडी कौल का किरदार निभाया था. लेकिन संजना को लोगों के बीच पहचान साल 2020 में आई फिल्म 'दिल बेचारा' से मिली, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम किया.
यश की 'टॉक्सिक' की कमाई
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'टॉक्सिक' ने 7वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 8.20 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में 229.95 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 313.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
'हनुमान अंश' की कमाई
विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने 26वें दिन 8.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 54.13 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 64 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है.