‘मैं वापस आऊंगा’ और ‘जब वी मेट’ जैसी फिल्मों से बॉलीवुड में अपनी धाकड़ इमेज बनाने वाले फेमस डायरेक्टर इम्तियाज अली जल्द ही ससुर बनने वाले हैं, उनकी बेटी इदा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड संग सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें खुद डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर एक प्यारा सा नोट भी लिखा. पढ़ें पूरी खबर…
Sanjay Dutt Visited Lalbaugcha Raja: पूरे देश में इन दिनों गणेशोत्सव की धूम है खासकर मुंबई में तो अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है. इस दौरान बॉलीवुड सितारे भी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने अलग-अलग पंडालों में पहुंच रहे हैं. मंगलवार को एक्टर संजय दत्त भी पत्नी मान्यता दत्त के साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे. इस दौरान दोनों ने बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. संजय दत्त और मान्यता का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. पढ़ें पूरी खबर…
तमन्ना भाटिया इन दिनों सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ के प्रमोशन में बिजी हैं. फिल्म के प्रमोशन के बीच एक्ट्रेस का एक बेहद खास देसी अंदाज सामने आया है, जिसमें बिहार की मिट्टी, मिथिला की कला और छठ पर्व की खूबसूरती एक साथ नजर आ रही है. गंगा किनारे तमन्ना का ये लुक सोशल मीडिया पर भी चर्चा में है. पढ़ें पूरी खबहर…
Govinda: बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर वन’ गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. पत्नी सुनीता आहूजा के साथ उनके रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं. इसी बीच गोविंदा का एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी को-स्टार कोमल रानी के साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दरबार में नजर आ रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी के अंतिम संस्कार में शाहरुख खान से लेकर आलिया भट्ट और अनिल कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारे उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए पहुंचे. इस दुख की घड़ी में शाहरुख खान अपनी दोस्त रानी के साथ खड़े रहे. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live: बॉलीवुड और साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस श्रुति हासन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 40 साल की श्रुति हासन ने हाल ही में अपनी शादी की प्लानिंग को लेकर बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, श्रुति हासन हाल ही में सोहा अली खान के पॉडकास्ट में पहुंची थीं, जहां उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से लेकर शादी तक पर खुलकर बात की. इस दौरान श्रुति ने बताया कि एक समय उनकी शादी होने वाली थी, लेकिन बाद में उन्होंने अपना मन बदल लिया.
शादी तक पहुंच गई थीं श्रुति हासन
श्रुति ने अपनी शादी को लेकर बात करते हुए कहा, 'मुझे साथ रहना बहुत पसंद है. लेकिन, मैंने अपना पूरा जीवन इस तरह से जिया है कि मैं किसी सांचे में फिट नहीं बैठती. अजीब बात है कि मैं कुछ मामलों में बहुत पारंपरिक हूं और कुछ मामलों में मेरा विजन काफी रूढ़िवादी है, लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि किसी ने मुझे इस फैसले पर पहुंचने के लिए मजबूर नहीं किया. मुझे बस लगता है कि शादी से जुड़े कागजी काम, फिजूलखर्ची और दिखावा… मैं सोचती हूं कि हम यह सब किसके लिए कर रहे हैं? मुझे बस कागजी कार्रवाई से डर लगता है, वरना और कुछ नहीं. मैं शादी के बहुत करीब आ गई थी और जब बात शादी तक पहुंची तो मुझे ज्यादा डर नहीं लगा. ज्यादा खर्च करने वालों को शर्मिंदा नहीं कर रही, लेकिन यह बात मुझे हमेशा परेशान करती है. दान कर दो!… मैं बच्चा गोद लेने के लिए तैयार हूं.'
दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा का जन्मदिन आज
आज हिंदी सिनेमा के दिग्गज एक्टर प्रेम चोपड़ा का जन्मदिन है. 'बॉबी', 'मर्द', 'कटी पतंग', 'राजा बाबू' और 'क्रांति' जैसी यादगार फिल्मों में नजर आ चुके प्रेम चोपड़ा आज अपना 91वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1960 में आई पंजाबी फिल्म 'चौधरी करनैल सिंह' से की थी. साल 1962 में आई फिल्म 'डॉ. विद्या' से उन्होंने हिंदी सिनेमा में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्मों में काम किया.
'दायरा' की कमाई में गिरावट
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर फिल्म 'दायरा' ने 5वें दिन 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म ने इन 5 दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 5.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
'वाइब' का कलेक्शन
वहीं, दूसरी तरफ कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'वाइब' ने 5वें दिन 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में अब तक कुल 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म 'वाइब' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 13.10 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.