बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, वरुण धवन यश राज फिल्म्स की पहली हॉरर फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आएंगे. हालांकि, अभी तक इस फिल्म का टाइटल तय नहीं किया गया है. फिल्म का निर्देशन अभय पन्नू करेंगे. यश राज फिल्म्स ने अपनी इस पहली हॉरर फिल्म की दुनियाभर में थिएट्रिकल रिलीज के लिए 31 मार्च 2028 की तारीख तय की है.
Entertainment News LIVE: बॉलीवुड एक्ट्रेस समरीन कौर पिछले कुछ दिनों से अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. कुछ समय पहले ही उन्होंने इंडियन क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के साथ अपनी सगाई का ऐलान किया था. इसी बीच सोशल मीडिया पर समरीन कौर की यूट्यूबर आशीष चंचलानी के साथ पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल होने लगे और दोनों के रिश्ते को लेकर अफवाहें उड़ने लगीं. अब इस पूरे मामले पर समरीन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. साथ ही उन्होंने इस तरह की अफवाहें उड़ाने वालों को भी जमकर लताड़ा है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.
समरीन का फूटा गुस्सा
समरीन कौर ने 13 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में समरीन ने लिखा, 'इंटरनेट सच में एक अजीब जगह है, कभी मज़ेदार, कभी निराशाजनक. मैं एक यूट्यूबर के साथ अपनी तस्वीरों के रैंडम रील एडिट्स के साथ उठी, जिसके साथ मैंने 4 साल पहले काम किया था. मैं यह साफ कर दूं. हमने चार साल से बात नहीं की है, और न ही तब से हमने साथ में कोई कंटेंट बनाया है. इसलिए, प्लीज स्टोरीज बनाने और व्यूज पाने के लिए चार साल पुरानी तस्वीरों और क्लिप्स को रीसायकल करना बंद करें.'
कानूनी कार्रवाई…
समरीन कौर ने उन लोगों की भी लताड़ लगाई, जो उनके रिश्ते पर सवाल उठा रहे थे. समरीन कौर ने लिखा, 'गैर-जिम्मेदाराना और बहुत अपमानजनक है.' इसके साथ ही समरीन कौर ने इन लोगों को चेतावनी दी कि उनकी टीम इन लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी.
‘रामायण’ का जलवा जारी
रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ ने 9वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को 47.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 612.45 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इस फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1110.70 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.