Entertainment News LIVE: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई विवाद या कॉमेडी शो नहीं, बल्कि यूट्यूब पर बनाया गया एक ऐसा रिकॉर्ड है, जिसने दुनिया के बड़े-बड़े कंटेंट क्रिएटर्स को पीछे छोड़ दिया है. समय रैना ने अपने यूट्यूब चैनल पर 10 लाख यानी 1 मिलियन पेड मेंबर्स का आंकड़ा पार कर लिया है. इस उपलब्धि के साथ वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले यूट्यूबर क्रिएटर बन गए हैं.

मिस्टर बीस्ट और कैरीमिनाटी भी पीछे

यूट्यूब पर करोड़ों सब्सक्राइबर्स होना किसी भी क्रिएटर के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है, लेकिन समय रैना ने सब्सक्राइबर्स की संख्या से आगे बढ़कर एक नया मुकाम हासिल किया है. दुनिया के मशहूर यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट, आईशोस्पीड और भारत के पॉपुलर क्रिएटर कैरीमिनाटी जैसे नाम भी अब तक 10 लाख पेड मेंबर्स का यह रिकॉर्ड नहीं बना पाए हैं.

समय की इस उपलब्धि की जानकारी खुद यूट्यूब ने दी है. गूगल इंडिया के ब्लॉग पर शेयर की गई जानकारी के मुताबिक, समय दुनिया के पहले ऐसे क्रिएटर हैं. जिनके चैनल पर 10 लाख मेंबर्स हो गए हैं.

'इंडियाज गॉट लेटेंट' ने बदली किस्मत

समय रैना के इस रिकॉर्ड के पीछे उनके पॉपुलर शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' का बड़ा योगदान है. इस शो में आम लोग अपने टैलेंट और कॉमेडी का प्रदर्शन करते थे. शो को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला और इसकी पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती गई.

समय ने अपने शो के कई एपिसोड केवल चैनल के पेड मेंबर्स के लिए उपलब्ध कराए. शुरुआत में उनकी मेंबरशिप लेने वालों की संख्या बेहद कम थी, लेकिन धीरे-धीरे यह आंकड़ा लाखों तक पहुंच गया. आज इसी मॉडल ने उन्हें दुनिया का पहला 1 मिलियन पेड मेंबर्स वाला क्रिएटर बना दिया है.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिनेमाघरों में इन दिनों कई फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है. रणबीर कपूर और यश की फिल्म ‘रामायण’ जहां रिलीज के 22 दिन बाद भी शानदार कमाई कर रही है, वहीं धनुष की फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1’ ने भी दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.जबकि शुक्रवार को ‘ये प्रेम मोल लिया’ और ‘गनमास्टर जी9’ जैसी नई फिल्में भी सिनेमाघरों में रिलीज हुईं हैं, ऐसे में देखना होगा कि इन फिल्मों का असर पहले से लगी फिल्मों के कारोबार पर कितना पड़ता है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने चौथे गुरुवार को भारत में 9.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि विदेशों से 10 करोड़ रुपये की कमाई हुई. वहीं धनुष की फिल्म ‘ओम: चैप्टर 1’ ने 20 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सातवें दिन भारत में 3.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 69.30 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 80.35 करोड़ रुपये हो गया है.