Shah Rukh Khan: बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम किया है. 30 सितंबर को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुए हमले के बाद कैप्टन स्मित ने जिस हिम्मत से हालात संभाले, उसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को सबसे ऊपर रखा. अब शाहरुख खान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनकी बहादुरी को सलाम किया है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मुश्ताक खान के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. कैंसर से जंग लड़ने के बाद 24 सितंबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था. 30 सितंबर को उनके लिए प्रार्थना सभा रखी गई थी. जिसमें फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे, इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए, दावा किया किया गया कि अभिनेता राजपाल यादव को प्रार्थना सभा से बाहर निकाल दिया गया और उनकी बेइज्जती हुई. अब इस वायरल दावे की असल कहानी सामने आ गई है. पढ़ें पूरी खबर…
Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ इन दिनों लगातार अपने ट्विस्ट और टर्न्स को लेकर चर्चा में बना हुआ है. शो में हाल ही में हुआ मिड-वीक एविक्शन दर्शकों के लिए किसी झटके से कम नहीं था. इस दौरान उदिति सिंह, यंग डीएसए और माही विज को खास पावर दी गई थी, जिसके बाद तीनों ने मिलकर रीति तिवारी को घर से बेघर कर दिया. रीति के जाने से घर का माहौल भी काफी इमोशनल हो गया था. खासकर आम्रपाली दुबे उन्हें लेकर काफी इमोशनल नजर आईं, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है.
Maatrubhumi: सलमान खान के फैंस लंबे समय से उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मातृभूमि’ का इंतजार कर रहे हैं, अब फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, जहां काफी समय से अड़चन में फंसी फिल्म को अब रिलीज किया जा सकता है. उनकी वॉर ड्रामा फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है, क्योंकि सरकार की ओर से इसे हरी झंडी मिल गई है. पढ़ें पूरी खबर…
Salman Khan: इन दिनों इंटरनेट पर एक अलग ही हलचल देखने को मिल रही है, एक लड़का जो हू-ब-हू सलमान के यंग वक्त की याद दिला रहा है जो लोगों को कंफ्यूज कर रहा है, उसके नैन-नक्श, चाल-ढाल इतना ही नहीं उनके ढ़ोले-शोले भी बिल्कुल 90 के दशक के सलमान खान की तरह दिख रहे हैं और इस लड़के का सलमान खान से खास रिश्ता भी है, तभी तो वायरल हो रहे एक वीडियो में जैसे ही ‘भाईजान’ ने उसे देखा तो सीधे गले लगा लिया, चलिए जानते हैं, आखिर सलमान खान की कार्बन कॉपी दिखने वाला यह शख्स है कौन?… पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार इन दिनों अपने कथित अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया है, जिसके बाद उनके अफेयर की चर्चाएं तेज हो गईं. इस मामले में दिव्या खोसला और कश्मीरा शाह समेत कुछ सेलेब्स ने भी सुनीता आहूजा का सपोर्ट करते हुए कोमल रानी पर सवाल उठाए थे. अब एक्ट्रेस ने पहली बार इन तमाम बातों पर खुलकर जवाब दिया है. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live Update: फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुए खौफनाक हादसे ने पूरी दुनिया के होश उड़ा दिए, लेकिन इसमें एक अच्छी बात यह रही कि कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने 174 लोगों का जान बचा ली. उनकी इस बहादुरी की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है. घायल होने के बावजूद उन्होंने जिस तरह हालात संभाले, उसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड सितारों तक ने तारीफ की है. अब बॉलीवुड के 'भाईजान' यानी सलमान खान भी कैप्टन स्मित की बहादुरी को सलाम करते नजर आ रहे हैं.
सलमान खान की हौसला अफजाई
सलमान खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कैप्टन स्मित मच्छार के लिए खास पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने पायलट की हिम्मत की तारीफ करते हुए लिखा, 'कमाल कर दिया पायलट जी, हम सब आपको सलाम करते हैं. आपके साथ उड़ान भरने में मजा आएगा. शाबाश भाई… कैप्टन.' सलमान के इस अंदाज की उनके फैंस दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं.
आखिर हुआ क्या था उस दिन?
दरअसल, फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव जा रही थी. उड़ान के दौरान कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार और को-पायलट के बीच वो हुआ जो शायद नहीं होना चाहिए था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, को-पायलट ने स्मित पर जानलेव हमला किया. इस बीच प्लेन में सवाल 174 लोगों की जान खतरे में आ गई, लेकिन गंभीर रूप से जख्मी होने के बावजूद स्मित ने हार नहीं मानी और बड़ी हिम्मत दिखाते हुए कैप्टन स्मिथ जहां एक तरफ को-पायलट के हमलों को बेअसर कर रहे थे, तो वहीं दूसरी तरफ फ्लाइट की कमान संभाले हुए थे. इस बीच बड़ी हिम्मत दिखाते हुए स्मित मछार ने कॉकपिट का दरवाजा खोला. जिसके बाद यात्रियों और क्रू-मेंमबर्स ने हमलावर को काबू करने में बड़ी भूमिका निभाई. इसके बाद फ्लाइट को सेफली लैंट कराया गया. यही वजह है जो पूरी दुनिया उनकी तारीफें कर रही है.
पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड तक ने कहा- हीरो
कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े लोगों ने सराहना की है. पीएम मोदी ने उन्हें हीरो बताते हुए उनके साहस की तारीफ की. बॉलीवुड से भी कई सितारे उनके सपोर्ट में सामने आए हैं. सलमान खान के अलावा दूसरे कलाकारों ने भी सोशल मीडिया पर स्मित की हिम्मत को सलाम किया.
डॉक्टरों की निगरानी में कैप्टन स्मित मच्छार
बता दें, इस घटना के बाद स्मित मछार का शुरुआती इलाज सऊदी अरब के तबूक में हुआ इसके बाद उन्हें आगे के ट्रीटमेंट के लिए अबू धाबी शिफ्ट किया गया. विदेश मंत्रालय के मुताबिक उनकी कंडीशन पर लगातार नजर बनी हुई है.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्कत दे चुकी है, इसी के साथ फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन ने कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को भी धुंआ-धुंआ कर दिया है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन भारत में 66.75 करोड़ रुपये नेट का कलेक्शन किया है. वहीं इसका इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 80.10 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया. विदेशों में फिल्म ने करीब 15 करोड़ रुपये कमाए हैं. इस तरह फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन पहले दिन ही 95.10 करोड़ रुपये हो गया. वहीं बात अगर ‘द वन’ और ‘द पैराडाइज’ की करें, तो सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन देशभर में करीब 3.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन करीब 57 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 67.74 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं नानी की फिल्म ने रिलीज के नौवें दिन देशभर में करीब 2.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसमें तेलुगु से करीब 2.70 करोड़ रुपये और हिंदी से सिर्फ 10 लाख रुपये की कमाई हुई. फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन करीब 111 करोड़ रुपये हो गया है.