Live Updates
10:55 (IST) 15 Aug 2026
Entertainment Live News: परिवार के साथ बैठकर देखें ये 5 देशभक्ति फिल्में

आज 15 अगस्त को भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. साल 1947 में मिली आजादी के लिए लाखों जवानों का साहस, बलिदान और देशप्रेम हमेशा याद किया जाएगा. ऐसे में आज हम आपके लिए ओटीटी पर मौजूद 5 बेहतरीन देशभक्ति फिल्में लेकर आए हैं. स्वतंत्रता दिवस के घर बैठे आप इन फिल्मों को ओटीटी पर एन्जॉय कर सकते हैं. चलिए फिल्मों के बारे में जानते हैं…पूरी खबर पढ़ें

10:23 (IST) 15 Aug 2026
Entertainment Live News: ‘तारक मेहता’ के जेठालाल और बबीता जी की हुई शादी!

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के जेठालाल और बबीता जी की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दोनों की साउथ इंडियन स्टाइल में शादी दिखाई गई है, जबकि दयाबेन मेहमानों के लिए खाना बनाती और उन्हें खाना खिलाती नजर आ रही हैं. हालांकि यह एक AI जनरेटेड वीडियो है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

09:27 (IST) 15 Aug 2026
Entertainment Live News: अचानक घटी ‘डीसी’ की कमाई

DC Box Office Collection Day 8: वामिका गब्बी और दिनेश कनगराज स्टारर फिल्म ‘DC’ ने रिलीज के आठवें दिन गिरावट दर्ज की है. खास तौर पर हिंदी भाषा में फिल्म का कलेक्शन सिर्फ काफी गिर गया है, जिसका एक कारण इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ की रिलीज को माना जा रहा है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live In Hindi: सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर से दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए वापस आ रहा है. इस शो में तमाम जाने माने सितारे शामिल होने वाले हैं और शो की शुरुआत 6 सितंबर 2026 से होने वाली है.बताया जा रहा है कि इस शो में सुष्मिता सेन के एक्स पार्टनर ललित मोदी भी शो का हिस्सा बन सकते हैं. हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई और क्या वाकई में ललित मोदी इसका हिस्सा बनेंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, बॉलीवुड बबल की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक बिग बॉस के मेकर्स ने आने वाले 20वें सीजन के लिए ललित मोदी के नाम पर चर्चा कर रहे हैं. हालांकि अभी तक इन रिपोर्ट्स के लेकर पुष्टि नहीं हुई है कि ललित मोदी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे या फिर नहीं.

---विज्ञापन---

बता दें कि IPL के पूर्व चेयरमैन होने के अलावा ललित मोदी का नाम बॉलीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के साथ जुड़ा था. दोनों ही तब खबरों में आ गए थे, जब उनकी सोशल मीडिया पर खूब तस्वीरें वायरल हुई थीं. वहीं, ललित भी कई बार सुष्मिता को लेकर बात कर चुके हैं. इतना ही नहीं ललित ने सुष्मिता संग रिश्ते को खास बताया था.

आवारापन 2 कलेक्शन

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘आवारापन 2’ ने ओपनिंग डे पर 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 45 प्रतिशत रही और इसके 9,033 शो चले. वहीं, दुनियाभर में फिल्म ने 27.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. बता दें कि फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 11 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म की प्री-बुकिंग सेल 11.36 करोड़ रुपये तक पहुंच गई थी. इस तरह फिल्म ने कुल मिलाकर 21 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग की. ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है.

---विज्ञापन---

बटवारा 1947 कलेक्शन

वहीं, ‘बटवारा 1947’ की बात करें तो सनी देओल की फिल्म को ‘आवारापन 2’ जैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला है. इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग से करीब 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 5.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 15 प्रतिशत रही और इसके 8,721 शो चले. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…