Entertainment News LIVE: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि: मेय वार रेस्ट इन पीस' के प्रमोशन को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में फिल्म का तीसरा गाना 'मदिरापान' रिलीज किया गया है. सलमान के फैंस को उनका यह गाना भी बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है. सलमान खान की यह वॉर एक्शन ड्रामा फिल्म 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. हाल ही में सलमान खान ने अपनी इस फिल्म की रिलीज डेट के सिलेक्शन को लेकर एक मजेदार बयान दिया. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

सुहाना से डर गए सलमान खान?

हाल ही में सलमान खान हैदराबाद में आयोजित ABP के एक समिट में पहुंचे, जहां उन्होंने अपूर्व लखिया के डायरेक्शन में बनी अपनी फिल्म 'मातृभूमि: मेय वार रेस्ट इन पीस' की रिलीज डेट के सिलेक्शन पर एक बड़ी बात कही है. सलमान खान ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर वह शाहरुख खान और सुहाना खान की 'किंग' या रणबीर की 'लव एंड वॉर' के बजाय 'एवेंजर्स: डूम्सडे' और 'ड्यून 3' के साथ क्लैश करना पसंद करेंगे.

मैं उनसे क्लैश नहीं…

अपनी फिल्म 'मातृभूमि' पर बात करते हुए सलमान ने कहा, 'शाहरुख 24 दिसंबर को आ रहे हैं. मैं शाहरुख और उनकी बेटी सुहाना के साथ क्लैश नहीं करने वाला. बिल्कुल नहीं. अब, ये दो फिल्में जो रिलीज हो रही हैं, एवेंजर्स और ड्यून, मैं उनसे कभी भी क्लैश कर सकता हूं. लेकिन वे एक हफ्ते पहले आ रही हैं. मुझे उनके साथ क्लैश करने में कोई दिक्कत नहीं है. अब, अगर मैं अपनी रिलीज डेट छोड़ता हूं, तो शाहरुख की फिल्म एक हफ्ते बाद आती है. कभी क्लैश नहीं करना चाहता.'

वह है मॉन्स्टर…

सलमान ने आगे कहा, 'मैंने यह भी सोचा कि अगले साल की शुरुआत में फिर, 26 जनवरी है, यह एक अच्छी तारीख है. इस दिन संजय लीला भंसाली के साथ विक्की, रणबीर और आलिया आ रहे हैं. इसलिए, मैं उनके साथ भी क्लैश नहीं करना चाहता था. अब, उसके अगले हफ्ते, फिर से एक अच्छी तारीख है, लेकिन फिर मार्च में एक और फिल्म आ रही है. और वह है मॉन्स्टर. और मैं खुद से क्लैश नहीं करना चाहता.' जैसे ही सलमान ने यह कहा, ऑडियंस में लोग जोर से हंसने लगे.

'रामायण' का जलवा जारी

नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रामायण' ने 16वें दिन 16.30 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म का बिजनेस भारत में अब तक 880.05 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, अब तक फिल्म 'रामायण' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,574.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.