Drishyam 3 Box Office Collection Day 12: अजय देवगन स्टारर ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है. रिलीज के 12वें दिन रात तक फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए भारत में 322 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
धुरंधर द रिवेंज का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 18 अक्टूबर को शाम 7 बजे टीवी चैनल स्टार गोल्ड पर होगा. अगर आप भी उनमें से हैं, जिन्होंने थिएटर या ओटीटी पर इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को मिस कर गए थे, तो अब टीवी पर आराम से आप इसे एन्जॉय सकते हैं.
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में आधी रात को फिजीकल फाइट होने के बाद माहौल पूरी तरह गर्मा गया है. रिपोर्ट्स और वायरल वीडियो के मुताबिक, गुल्लू के साथ हाथापाई के बाद नकुल धुल को शो से बाहर कर दिया गया है. पूरी खबर यहां पढ़ें…
आयुष्मान खुराना की अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज हो गया है. कॉमेडी और एक्शन से भरपूर ये फिल्म दर्शकों का जमकर मनोरंजन करने वाली है. सिनेमाघरों में उड़ता तीर 23 अक्टूबर को रिलीज हो रही है.
Ramayana Jatayu Poster: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच एक्साइटमेंट काफी हाई है. मेकर्स हर कुछ दिन में कहानी के किरदारों का पोस्टर एक-एक कर रिलीज कर रहे हैं, जो लोगों के बीच हलचल मचा रहे हैं, हाल ही में फिल्म से जुड़े महत्वपूर्ण किरदार ‘जटायु’ का पोस्टर रिलीज किया गया है, जो कई मायनों में बेहद खास है. क्योंकि इस किरदार को इंडस्ट्री मंझे हुए दिग्गज कलाकार ने अपनी आवाज से सजाया हैं. ‘रामायण’ में जटायु अपनी बहादुरी और बलिदान के लिए जाने जाते हैं और फिल्म में जटायु का किरदार खास क्यों होने वाला है, क्योंकि इसे अभिनेता अनूपम खेर अपनी आवाज देने वाले हैं. पोस्टर सामने आते ही इस किरदार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. पढ़ें पूरी खबर…
पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला आज भी अपने गानों और खास अंदाज के लिए फैंस के दिलों में जिंदा हैं. उनके निधन के चार साल बाद भी लोग उन्हें याद करते हैं. अब उनके छोटे भाई शुभदीप सिंह सिद्धू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. महज दो साल के शुभदीप ने कुछ ऐसा किया कि लोगों को अपने चहेते सिंगर की याद आ गई. उन्होंने अपने बड़े भाई के मशहूर सिग्नेचर स्टाइल को दोहराया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है. पढ़ें पूरी खबर…
इन दिनों फिल्मों में भक्ति और आध्यात्म का रंग देखने को मिल रहा है. कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ की सफलता ने मेकर्स का ध्यान धार्मिक कहानियों की ओर मोड़ दिया है. बाबा नीम करोली के बाद अब उत्तराखंड के लोकदेवता गोलू देवता की कहानी बड़े पर्दे पर आने वाली है. फिल्म का नाम ‘बाला गोरिया’ है. खास बात यह है कि इस फिल्म में न किसी बड़े सुपरस्टार का नाम है और न ही करोड़ों के बजट का शोर, ऐसे में सवाल है कि क्या यह फिल्म भी ‘हनुमान अंश’ की तरह दर्शकों का दिल जीत पाएगी. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड से टीवी तक अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाले एक्टर शेखर सुमन को उनके बेटे की मौत ने पूरी तरह तोड़ दिया था. द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में शेखर सुमन ने अपने बड़े बेटे आयुष को याद किया और उस आखिरी शब्द बताए. पढ़े पूरी खबर…
Vijay Sethupathi Train Release Date Announced: साउथ सिनेमा के मशहूर एक्टर विजय सेतुपति एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग का दम दिखाने के लिए तैयार हैं. उनकी अपकमिंग तमिल थ्रिलर फिल्म ‘ट्रेन’ लंबे समय से चर्चा में है. फैंस को इस फिल्म की रिलीज का करीब तीन साल से इंतजार था, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म हो गया है. मेकर्स ने आखिरकार फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है. खास बात यह है कि फिल्म में विजय सेतुपति के साथ श्रुति हासन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, तो चलिए जानते हैं कि यह फिल्म कब रिलीज होगी और इसकी कहानी क्या है? पढ़ें पूरी खबर…
टीवी और एंटरटेनमेंट की दुनिया में सिंगर राहुल वैद्य एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका कोई नया गाना नहीं बल्कि रियलिटी शो ‘पति, पत्नि और पंगा 2’ में पत्नी दिशा परमार के साथ उनकी प्यारी बातें हैं, जहां उन्होंने पत्नी को लेकर एक ऐसा इशारा किया जो, सोशल मीडिया यूजर को रास नहीं आया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इसमें वो शादी के बाद अपनी पत्नी के व्यवहार में आए बदलावों का जिक्र करते नजर आ रहे हैं. उनका अंदाज देखकर खुद दिशा भी हैरान रह जाती हैं. अब इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और कई यूजर्स सिंगर को ट्रोल कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रही हैं. हाल ही में माही विज ने कुछ ऐसा कहा है, जिसके बाद एक बार फिर उनके और जय भानुशाली के तलाक को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. पढ़ें पूरी खबर…
हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सेल्मा ब्लेयर एक फ्लाइट में हुए कथित हंगामे को लेकर सुर्खियों में हैं. लॉस एंजिल्स से न्यूयॉर्क जा रही डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट में उनके ऊपर क्रू मेंबर्स के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया. सोमवार को जब एक्ट्रेस कोर्ट में पेश हुईं, तो वह भावुक होकर रो पड़ीं. उन्होंने खुद को बेगुनाह बताया. वहीं, उनके वकील ने उनकी मेडिकल कंडीशन का हवाला देते हुए घटना की वजह समझाने की कोशिश की. पढ़ें पूरी खबर…
हॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. मशहूर अमेरिकी एक्टर RJ Mitte का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है. टीवी की चर्चित ड्रामा सीरीज ‘ब्रेकिंग बैड’ में वॉल्टर व्हाइट जूनियर का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले RJ Mitte के निधन से उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोग सदमे में हैं. एक्टर की टीम ने उनके निधन की जानकारी शेयर की है. हालांकि, उनकी मौत की वजह अभी सामने नहीं आई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…
क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और एक्ट्रेस-इन्फ्लुएंसर आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है. कुछ समय पहले दोनों की सगाई टूटने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया था. वहीं, अब आकृति के एक बयान ने इस रिश्ते को लेकर फिर चर्चा तेज कर दी है. आकृति ने बताया है कि दोनों ने अपने बीच की दूरियां मिटा ली हैं और अपने रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया है. इतना ही नहीं, उन्होंने सगाई टूटने के फैसले को लेकर भी अपनी बात रखी है. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live Update: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर करण जौहर के चर्चित चैट शो 'कॉफी विद करण' में नजर आने वाले हैं. शो के नौवें सीजन का प्रोमो सामने आया है, जिसमें भाईजान की झलक देखने को मिली है. सलमान खान खुद कहते नजर आ रहे हैं कि वह करण जौहर के शो में आ रहे हैं. इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. खास बात यह है कि इस सीजन को शो का फाइनल सीजन बताया जा रहा है. ऐसे में सलमान की एंट्री इसे और भी खास बना रही है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं हुआ है कि 'भाईजान' पहले एपिसोड में नजर आएंगे या फिर आखिरी एपिसोड में धमाका करेंगे.
करण जौहर के शो में 'भाईजान' का धमाका!
करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' बॉलीवुड के सबसे चर्चित सेलिब्रिटी चैट शोज में से एक है. इस शो में सितारे अपनी जिंदगी, रिश्तों, करियर और फिल्मों से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर करते हैं. कई बार यहां हुई बातचीत सुर्खियों में भी छा जाती है. अब शो के नौवें सीजन को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
प्रोमो में दिखी 'भाईजान' की झलक
करण जौहर ने शो का प्रोमो शेयर किया है, जिसमें सलमान खान दिखाई दे रहे हैं. प्रोमो में 'भाईजान' कहते हैं, 'तो मैं आ रहा हूं करने के लिए कॉफी विद करण.' सलमान के इस अंदाज ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. अब हर कोई यह जानना चाहता है कि शो में उनकी बातचीत के दौरान कौन-कौन से दिलचस्प खुलासे होंगे.
पहले मेहमान बनेंगे सलमान या आखिरी एपिसोड में करेंगे एंट्री?
'कॉफी विद करण 9' के प्रोमो में सलमान खान की मौजूदगी तो साफ है, लेकिन उनके एपिसोड को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. यह अभी स्पष्ट नहीं है कि वह सीजन के पहले मेहमान होंगे या फिर फिनाले में नजर आएंगे. प्रोमो में करण जौहर 14 अक्टूबर को शो देखने की बात कहते दिखाई देते हैं.
दर्शकों को शो के नए सीजन का इंतजार
अगर सलमान खान पहले एपिसोड में मेहमान बनकर पहुंचते हैं, तो शो की शुरुआत काफी दिलचस्प हो सकती है. वहीं, अगर उन्हें आखिरी एपिसोड के लिए रखा गया है, तो फैंस को उनके आने का लंबा इंतजार करना पड़ सकता है. फिलहाल दर्शकों की नजरें शो के नए सीजन पर टिकी हैं.
पहले भी करण के शो में आ चुके हैं 'भाईजान'
सलमान खान इससे पहले भी 'कॉफी विद करण' के काउच पर बैठ चुके हैं. एक बार वह अपने पिता सलीम खान के साथ शो में पहुंचे थे, जबकि दूसरी बार उन्होंने अपने भाइयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ शिरकत की थी.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम 3’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर खूब गदर काट रही है. फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं. हालांकि, दूसरे सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली. दुनियाभर में 450 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली इस फिल्म का दूसरे मंडे टेस्ट में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने 11वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 6.25 करोड़ रुपये की कमाई की. यह फिल्म के 10वें दिन के कलेक्शन के मुकाबले 72.2 प्रतिशत कम है. कमाई में आई इस भारी गिरावट से साफ है कि दूसरे सोमवार को फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई. हालांकि, इसके बावजूद फिल्म ने भारत में अब तक 315.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं, फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 378 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.