Live Updates
13:55 (IST) 25 Sep 2026
Entertainment News Live: सुपुर्द-ए-खाक हुए मुश्ताक खान, नम आंखों से इन सितारों ने दी विदाई

Mushtaq Khan Funeral: बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता मुश्ताक खान अब हमारे बीच नहीं रहे. ‘वेलकम’, ‘गदर’ जैसी फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाले अभिनेता ने गुरुवार को अंतिम सांस ली. लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे मुश्ताक खान का मुंबई के नानावती अस्पताल में इलाज चल रहा था. उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. शुक्रवार को उन्हें मुंबई के यारी रोड कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया.

13:54 (IST) 25 Sep 2026
Entertainment News Live: 'अफेयर है तो क्या?' कोमल रानी संग डेटिंग रूमर्स पर गोविंदा ने तोड़ी चुप्पी

Govinda: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक्टर अपनी को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे. दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं. कई यूजर्स ने गोविंदा को ट्रोल किया, वहीं उनकी पत्नी सुनीता आहूजा को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गईं. अब इस पूरे मामले पर गोविंदा ने खुलकर अपनी बात रखी है. पढ़ें पूरी खबर…

13:53 (IST) 25 Sep 2026
Entertainment News Live: उन्हें उतना क्रेडिट नहीं मिला... मुश्ताक खान को याद कर भावुक हुए संजय मिश्रा

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड का वो एक्टर जिसने अपनी एक्टिंग से हर दिल में खास जगह बनाई, आज हमारे बीच नहीं है, उनके जाने से सेलेब्स से लेकर फैंस तक सदमे में हैं. हम बात कर रहे हैं. ‘वेलकम’ फेम एक्टर मुश्ताक खान की, जिनका 56 साल की उम्र में निधन हो गया है. 24 सितंबर की शाम मुंबई के नानावती अस्पताल में एक्टर ने अंतिम सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुश्ताक लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे. उनके निधन की खबर सुन इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी. इसी बीच नेशनल अवॉर्ड विनिंग एक्टर संजय मिश्रा ने मुश्ताक खान के साथ अपनी खास बॉन्डिंग को याद किया है. पढ़ें पूरी खबर…

12:14 (IST) 25 Sep 2026
Entertainment News Live: लाखों में सिमटी ‘वाइब’ की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बनी प्रीति जिंटा की कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ ने 7वें दिन सिर्फ 90 लाख रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म ने भारत में कुल 11.35 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 14.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों दूसरी बार पापा बनने को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में रणवीर सिंह को अनीत पड्डा की वेब सीरीज 'हुंकार' के प्रीमियर में देखा गया, जो दूसरी बेटी के जन्म के बाद उनकी पहली पब्लिक अपीयरेंस थी. इस प्रीमियर में व्हाइट सूट पहनकर पहुंचे रणवीर सिंह ने पूरी महफिल अपने नाम कर ली. प्रीमियर में रणवीर सिंह दूसरी बार पापा बनने की अपनी खुशी और ग्लो को छिपा नहीं पाए. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद फोटोग्राफर्स और फैंस से भी बात की. इस दौरान रणवीर के पापा जगजीत सिंह भवनानी और मम्मी अंजू भवनानी भी प्रीमियर में पहुंचे.

मोस्ट हैंडसम डैड…

जैसे ही रणवीर फोटोग्राफर्स और फैंस के करीब गए, पैपराजी ने हूटिंग करते हुए कहा, 'बधाई हो'. यह सुनकर एक्टर के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई. 'हुंकार' के प्रीमियर से रणवीर सिंह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इन वीडियो पर रिएक्ट करते हुए कई फैंस ने उन्हें 'हैंडसम डैड' का टैग दे दिया. एक फैन ने उनके लुक की तारीफ करते हुए लिखा, 'वह बेहद अट्रैक्टिव लग रहे हैं.' वहीं, दूसरे फैन ने लिखा, 'मोस्ट हैंडसम डैड.'

---विज्ञापन---

दिव्या दत्ता का जन्मदिन आज

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता का आज जन्मदिन है. 'वीर-जारा', 'दिल्ली-6', 'भाग मिल्खा भाग', 'हीरोइन' और 'बदलापुर' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस दिव्या दत्ता आज अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं. दिव्या दत्ता ने साल 1994 में आई फिल्म 'इश्क में जीना इश्क में मरना' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. साल 2017 में आई फिल्म 'इरादा' के लिए दिव्या दत्ता को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला था. दिव्या दत्ता ने अभी तक शादी नहीं की है.

फिल्म 'द पैराडाइज' का ओपनिंग डे कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, तेलुगु सुपरस्टार नानी और बॉलीवुड एक्टर राघव जुयाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द पैराडाइज' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 34.65 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया है. फिल्म के प्री-रिलीज कलेक्शन को मिलाकर इसका कुल कारोबार 46.25 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर में 74.90 करोड़ रुपये की कमाई की है.

---विज्ञापन---