बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और करीना कपूर खान का एक वीडियो सामने आया है, जो इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में करीना भरी महफिल में अपने एक्स बॉयफ्रेंड शाहिद कपूर को गले लगाती नजर आ रही हैं. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और यश की आने वाली मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच बज बनना शुरू हो गया है. हाल ही में नितेश तिवारी की तरफ से फिल्म 'रामायण' का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया था. इसके अलावा, फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है. इस बीच 'रामायण' फिल्म का ट्रेलर न्यूयॉर्क के मशहूर टाइम्स स्क्वायर की स्क्रीन पर दिखाया गया. इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
टाइम्स स्क्वायर पर छाया 'रामायण' का ट्रेलर
इस वीडियो क्लिप में लोग टाइम्स स्क्वायर पर 'रामायण' का ट्रेलर देखने के लिए मुड़ते हैं. टाइम्स स्क्वायर की स्क्रीन पर जब रणबीर कपूर भगवान राम के रूप में जलते हुए तीर चलाते हैं, तो लोग यह देखकर तालियां बजाने लगते हैं. वहीं, जब क्लिप में यश रावण के रूप में एक्शन करते हैं, तो लोग एकटक उन्हें देखते रहते हैं. बता दें कि खबर है कि 'रामायण' के हिंदी और अंग्रेजी वर्जन का रनटाइम अलग-अलग होगा. बताया जा रहा है कि इंग्लिश वर्जन छोटा होगा. साथ ही, दावा किया जा रहा है कि इंग्लिश वर्जन के फाइनल कट से कुछ गानों के सीन एडिट करके हटा दिए जाएंगे. हालांकि, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
बाहुबली प्रभास का जन्मदिन आज
आज भारतीय सिनेमा के बाहुबली प्रभास का जन्मदिन है. 'बाहुबली', 'सलार', 'कल्कि 2898 एडी' और 'साहो' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले सुपरस्टार प्रभास आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं. प्रभास ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2002 में आई एक्शन ड्रामा फिल्म 'ईश्वर' से की थी. लेकिन लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 2004 में आई एक्शन रोमांस फिल्म 'वर्षम' से मिली, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसके बाद सालों तक प्रभास ने साउथ सिनेमा में कई हिट और बेहतरीन फिल्में दीं. फिर साल 2015 में आई एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली', जिसने प्रभास की पॉपुलैरिटी को आसमान पर पहुंचा दिया.
'जेलर 2' की कमाई में आई गिरावट
Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने 8वें दिन 17.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 334.35 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. वहीं, फिल्म 'जेलर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 606 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.