Live Updates
14:35 (IST) 21 Oct 2026
Entertainment News Live: 'पंचायत' के प्रह्लाद चा बने कुंभकर्ण, 'रामायण' के पार्ट 2 पर दिया बड़ा अपडेट!

Faisal Malik Kumbhakarna Role: रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, यश रावण और साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगे. वहीं, ‘पंचायत’ में प्रह्लाद चा के किरदार से मशहूर हुए एक्टर फैसल मलिक कुंभकर्ण की भूमिका निभाते दिखाई देंगे. अब फैसल ने अपने इस खास किरदार को लेकर कई दिलचस्प बातें बताई हैं. उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कुंभकर्ण का लुक सोचते समय उनके दिमाग में हॉलीवुड फिल्म का एक मशहूर किरदार आया था. पढ़ें पूरी खबर…

13:42 (IST) 21 Oct 2026
Entertainment News Live: दीपिका की बेटी का नाम सुन बिपाशा का हैरान करने वाला रिएक्शन?

Deepika Padukone Daughter Devi: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दशहरे के मौके पर अपनी छोटी बेटी का नाम दुनिया के सामने रिवील किया. कपल ने अपनी लाडली का नाम ‘देवी पादुकोण सिंह’ रखा है, लेकिन इस नाम के ऐलान के बाद सबसे ज्यादा चर्चा बिपाशा बसु के कमेंट की हो रही है. दरअसल, बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की बेटी का नाम भी देवी है. ऐसे में दीपिका की पोस्ट पर बिपाशा के पहले रिएक्शन ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. पढ़ें पूरी खबर…

13:40 (IST) 21 Oct 2026
Entertainment News Live: KSBKBT 2 का हुआ अंत, नई-पुरानी यादों के साथ खत्म हुआ तुलसी का सफर

टीवी के पॉपुलर शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का सफर अब खत्म हो गया है। 21 अक्टूबर को शो का आखिरी एपिसोड प्रसारित हुआ, जिसमें हाई-वोल्टेज ड्रामा, बदले की कहानी और पुरानी यादों का जबरदस्त मेल देखने को मिला। एक तरफ मिहिर और तुलसी ने मिलकर दुश्मनों का पर्दाफाश किया, तो दूसरी तरफ सीजन 1 के पुराने किरदारों की झलक ने फैंस को भावुक कर दिया। ऐसे में सवाल है कि आखिर शो के फिनाले में क्या-क्या हुआ? पढ़ें पूरी खबर…

13:41 (IST) 21 Oct 2026
Entertainment News Live: 'अपमानित करना जरूरी था?' दलेर मेहंदी पर अनुपम खेर

Anupam Kher On Daler Mehndi: ‘क्या मंच पर सबके सामने बेइज्जत करना जरूरी था?’ दलेर मेहंदी को लेकर छिड़े विवाद पर अनुपम खेर ने उत्तराखंड के मंत्री से यह सवाल पूछा है. ऋषिकेश में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद के बाद बॉलीवुड के कई सितारे सिंगर के सपोर्ट में उतर आए हैं. अनुपम खेर के अलावा मीका सिंह और बादशाह ने भी इस मामले पर अपना रिएक्शन दिया है. वहीं, सिंगर सोना मोहपात्रा ने इस विवाद का दूसरा पहलू सामने रखा है. पढ़ें पूरी खबर…

13:39 (IST) 21 Oct 2026
Entertainment News Live: टाइगर पर हमले के बाद सलमान का जवाब!

बॉलीवुड में इन दिनों सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में एक नया खुलासा सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, टाइगर को निशाना बनाने से पहले हमलावरों ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी. बताया जा रहा है कि सलमान के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा देखकर शूटर्स ने अपना प्लान बदल दिया. पढ़ें पूरी खबर…

13:38 (IST) 21 Oct 2026
Entertainment News Live: अचानक फूट-फूटकर रोने लगीं सारा अली खान

सारा अली खान और आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘उड़ता तीर’ के प्रमोशन में बिजी हैं, इस बीच ये दोनों सितारे अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में माथा टेकने पहुंचे. जहां एक्ट्रेस सारा भावुक नजर आईं और और उनकी आखों से आंसू छलकते दिखाई दिए. आखिर वहां ऐसा क्या हुआ कि सारा खुद को संभाल नहीं पाईं? आइए जानते हैं. पढ़ें पूरी खबर…

13:37 (IST) 21 Oct 2026
Entertainment News Live: शूटर्स के निशाने पर थे सलमान खान? बड़ा खुलासा

बॉलीवुड में इन दिनों सितारों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में एक नया खुलासा सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, टाइगर को निशाना बनाने से पहले हमलावरों ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी. बताया जा रहा है कि सलमान के घर के बाहर कड़ी सुरक्षा देखकर शूटर्स ने अपना प्लान बदल दिया. पढ़ें पूरी खबर…

13:07 (IST) 21 Oct 2026
Entertainment News Live:'नई नवेली' की कमाई में दशहरा के दिन आया उछाल

यामी गौतम की सुपरनैचुरल फिल्म ‘नई नवेली’ ने 5वें दिन यानी दशहरा के खास मौके पर 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 18.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इस फिल्म का 5 दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट का लेवल दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है. हाल ही में दशहरे के खास मौके पर फिल्म के मेकर्स ने 'रावण' बने यश का 'तांडव' डांस सॉन्ग रिलीज किया था, जिसने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ा दी. इसी बीच फिल्म के मेकर्स को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की तरफ से एक खास तोहफा भी मिला. दरअसल, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण' को पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री कर दिया है.

पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री हुई 'रामायण'

दरअसल, सीएम सुवेंदु अधिकारी ने यह घोषणा उस वक्त की, जब रणबीर कपूर और यश कोलकाता के सेंट्रल पार्क में आयोजित दशहरा समारोह में पहुंचे हुए थे. एएनआई को दिए इंटरव्यू में सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'रामायण फिल्म को टैक्स-फ्री कर दिया गया है. 'द केरल स्टोरी', 'द कश्मीर फाइल्स' और 'द बंगाल फाइल्स'—ये सभी फिल्में कर-मुक्त कर दी जाएंगी. और यही नियम 'रामायण' पर भी लागू होगा. आने वाले दिनों में हम श्री कृष्ण और अर्जुन के साथ-साथ महाभारत पर आधारित फिल्में देखेंगे.'

शम्मी कपूर का जन्मदिवस आज

आज हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शम्मी कपूर का जन्मदिवस है. अपने 50 साल से अधिक के एक्टिंग करियर में 100 से ज्यादा फिल्में देने वाले शम्मी कपूर की आज 95वीं जयंती है. शम्मी कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1953 में आई फिल्म 'जीवन ज्योति' से की थी, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. लेकिन, लोगों के बीच उन्हें पहचान साल 1957 में आई फिल्म 'तुमसा नहीं देखा' से मिली, जिसने उन्हें फैंस के बीच स्टाइलिश प्लेबॉय के रूप में पॉपुलर कर दिया. इसके बाद उन्होंने 'प्रोफेसर', 'दिल तेरा दीवाना', 'चाइना टाउन', 'राजकुमार', 'कश्मीर की कली', 'जानवर', 'तीसरी मंजिल', 'एन इवनिंग इन पेरिस', 'ब्रह्मचारी' और 'प्रिंस' जैसी कई हिट फिल्में दीं.

'जेलर 2' की दशहरे पर जबरदस्त कमाई

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने छठे दिन 45.55 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 287.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इस फिल्म ने महज 6 दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 541 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.