Live Updates
14:28 (IST) 06 Nov 2026
Entertainment News Live: टीवी एक्टर अंकित गुप्ता का जन्मदिन आज

आज टीवी के पॉपुलर एक्टर अंकित गुप्ता का जन्मदिन है. ‘उड़ारियां’, ‘सड्डा हक’ और ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’ जैसे कई हिट टीवी शो देने वाले अंकित गुप्ता आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. अंकित गुप्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में टीवी के हिट सीरियल ‘बालिका वधु’ से की थी. इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है.

Entertainment News LIVE: तेलुगु सिनेमा के स्टार साई दुर्गा तेज के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. एक्टर ने अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू किया है. दरअसल, साई दुर्गा तेज ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड किरण के साथ सगाई कर ली. उन्होंने 5 नवंबर को हैदराबाद में इंटीमेट सेरेमनी के दौरान गर्लफ्रेंड किरण संग नए रिश्ते की शुरुआत की है. लेकिन उनकी सगाई में सारी लाइमलाइट उनके कजिन और एक्टर राम चरण और अल्लू अर्जुन चुरा ले गए. फिलहाल, साई दुर्गा तेज और किरण की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

राम चरण ने शुभकामनाएं…

गुरुवार को राम चरण ने X पर साई दुर्गा तेज की सगाई की सेरेमनी की एक तस्वीर शेयर की. तस्वीर में पूरा अल्लू-कोनिडेला परिवार कपल के साथ खड़ा है और अपनी खुशी दिखा रहा है. तस्वीर में राम चरण और अल्लू अर्जुन साथ में खड़े दिखाई दिए. तस्वीर शेयर करते हुए, राम चरण ने कैप्शन में लिखा, 'बधाई हो, प्यारे @IamSaiDharamTej और #Kiran, इस खूबसूरत नई शुरुआत के लिए आप दोनों को बेशुमार प्यार, सपोर्ट और जिंदगी भर की खुशियों की शुभकामनाएं. मैं आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं! #KiranTejForever.'

टीवी एक्टर अंकित गुप्ता का जन्मदिन आज

आज टीवी के पॉपुलर एक्टर अंकित गुप्ता का जन्मदिन है. 'उड़ारियां', 'सड्डा हक' और 'कुछ रंग प्यार के ऐसे भी' जैसे कई हिट टीवी शो देने वाले अंकित गुप्ता आज अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. अंकित गुप्ता ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2012 में टीवी के हिट सीरियल 'बालिका वधु' से की थी. इसके बाद उन्होंने कई टीवी शो में काम किया है.

'रामायण' का ओपनिंग डे कलेक्शन

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की फिल्म 'रामायण' ने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं, इस फिल्म ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 160 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.