Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के पावर कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा कपूर की वजह से चर्चा में आए हैं. दरअसल, आलिया और रणबीर ने इस साल अपने नए घर कृष्णा राज बंगले में दिवाली का जश्न मनाया है. इस सेलिब्रेशन की कई सारी तस्वीरें आलिया ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें कपूर फैमिली के दिवाली सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां शेयर कीं. इन तस्वीरों में आलिया की बेटी राहा ने अपनी क्यूटनेस से सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है.
आलिया और रणबीर की दिवाली
आलिया ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नए घर में परिवार के दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं. एक तस्वीर में आलिया, रणबीर और उनकी बेटी राहा के बीच एक प्यारा सा मोमेंट कैद हुआ. इसमें छोटी राहा अपने मम्मी-पापा दोनों के गालों पर किस करती दिखाई दे रही हैं. एक और तस्वीर में, राहा अपना हाथ आगे बढ़ाती दिखीं, जब एक पंडित दिवाली पूजा से पहले रणबीर की कलाई पर मौली बांध रहा था. एक दूसरी तस्वीर में आलिया पूजा करती और हरे रंग के लहंगा-चोली में पोज देती दिखीं. इन तस्वीरों के साथ आलिया ने एक कैप्शन दिया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'मेरी जिंदगी की रोशनी. आपको और आपके परिवार को हैप्पी दिवाली. उम्मीद है आप ढेर सारे प्यार से घिरे होंगे.' फैंस को उनका ये पोस्ट खूब पसंद आ रहा है.
दिवाली पर 'रामायण' का जलवा
नीतेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रामायण' ने चौथे दिन यानी दिवाली के खास मौके पर 56.15 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 238.85 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने महज 4 दिनों में 499.20 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है.