Live Updates
15:18 (IST) 17 Oct 2026
Entertainment News Live: वीरेंद्र सहवाग के शो में छलका पवन सिंह की एक्ट्रेस का दर्द

Rise and Fall 2: वीरेंद्र सहवाग इन दिनों अमेजन प्राइम वीडियो पर ‘राइज एंड फॉल’ शो को होस्ट कर रहे हैं, जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है, हर इन शो में कंटेस्टेंट से जुड़े नए-नए खुालसे हो रहे हैं, हाल ही में अब शो की वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सोनम मलिक अपनी जिंदगी के दर्द को याद कर रो पड़ीं. उन्होंने बताया कि वह पिछले एक साल से अपने बेटे से नहीं मिल पाई हैं. सोनम की बातें सुनकर भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी भी भावुक हो गईं. पढ़ें पूरी खबर…

15:18 (IST) 17 Oct 2026
Entertainment News Live: फिल्म इंडस्ट्री के इस दिग्गज का हार्ट अटैक से हुआ निधन

साउथ सिनेमा से एख बार फिर दुखद खबर सामने आई है. मशहूर संगीतकार और गायक देवा का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है. उन्होंने 17 अक्टूबर को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह बीमार थे और उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. उनके निधन की खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. देवा को उनके शानदार संगीत के लिए ‘थेनिसाई थेन्द्रल’ के नाम से जाना जाता था. पढ़ें पूरी खबर…

15:17 (IST) 17 Oct 2026
Entertainment News Live: काव्या मारन बनेंगी अनिरुद्ध की दुल्हन, शादी की डेट आई सामने

Kavya Maran And Anirudh Ravichander Wedding Confirm: IPL में सनराइजर्स हैदराबाद को चीयर करते हुए अपनी खूबसूरती और अंदाज से सुर्खियां बटोरने वाली काव्या मारन एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि उनकी पर्सनल लाइफ है. खबरें हैं कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी काव्या मारन जल्द ही मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर के साथ शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. इतना ही नहीं, उनके वेडिंग रिसेप्शन की तारीख भी सामने आ गई है. इस खबर के बाद दोनों के फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है. पढ़ें पूरी लखबर…

15:16 (IST) 17 Oct 2026
Entertainment News Live: अजय देवगन के बंगले पर BMC की बड़ी कार्रवाई

बॉलीवुड के ‘सिंघम’ यानी अजय देवगन एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म या बॉक्स ऑफिस कलेक्शन नहीं, बल्कि उनका मुंबई स्थित बंगला है. खबरों के मुताबिक, मुंबई नगर निगम यानी BMC ने अजय देवगन के जुहू वाले बंगले में कथित तौर पर बिना अनुमति किए गए निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि नगर निगम ने बंगले में कुछ निर्माण को हटाया है. आरोप है कि काम रोकने का नोटिस मिलने के बावजूद वहां निर्माण जारी था. पढ़ें पूरी खबर…

15:15 (IST) 17 Oct 2026
Entertainment News Live: दोस्त की पत्नी को कैंसर हुआ तो ढाल बने नाना, किस्सा नम कर देगा आंख

Nana Patekar-Shivaji Satam Friendship: नाना पाटेकर भले ही अपनी दमदार एक्टिंग और गुस्सैल अंदाज के लिए पहचाने जाते रहे हों, लेकिन असल जिंदगी में वह अपने दोस्तों के लिए किसी ढाल से कम नहीं थे. अब CID के मशहूर ACP प्रद्युमन यानी शिवाजी साटम ने अपने जिगरी दोस्त को याद करते हुए ऐसे किस्से सुनाए हैं, जिन्हें जानकर आप भी भावुक हो जाएंगे. करीब 40 साल की दोस्ती में नाना ने न सिर्फ शिवाजी के करियर में मदद की, बल्कि उनके मुश्किल वक्त में भी चट्टान बनकर खड़े रहे. पढ़ें पूरी खबर…

15:15 (IST) 17 Oct 2026
Entertainment News Live: शादी के बाद रश्मिका-विजय की पहली फिल्म 'राणाबली' ने आते ही मचाया तहलका?

Ranabaali Box Office Collection Day 1: साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ी विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आ रही है. शादी के बाद दोनों की पहली फिल्म ‘राणाबली’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी उत्साह था. अब इसकी पहले दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक शुरुआत की है. हालांकि, 120 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म को अभी लंबा सफर तय करना है. पढ़ें पूरी खबर…

15:14 (IST) 17 Oct 2026
Entertainment News Live: मुस्लिम होकर नवरात्रि मनाती हैं सारा अली खान? भड़के यूजर्स बोले- 'खान’ हटाओ'

Sara Ali Khan Navratri Look: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं, बल्कि नवरात्रि के मौके पर शेयर की गई उनकी तस्वीरें हैं. येलो और पिंक कलर की साड़ी पहने सारा भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती नजर आईं. उनका यह ट्रेडिशनल अंदाज कुछ लोगों को पसंद आया, लेकिन कुछ यूजर्स ने उनके धर्म और पहनावे को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए. देखते ही देखते उनकी तस्वीरों पर हिंदू-मुस्लिम को लेकर बहस छिड़ गई. पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया इन दिनों अपने पॉपुलर रियलिटी शो 'रोडिज रीबर्थ' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. इस शो के अलावा, वो अपने यूट्यूब टॉक शो की वजह से भी लगातार चर्चा में आ रही हैं. हाल ही में नेहा धूपिया ने अपने करियर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. नेहा ने बताया कि अपने करियर के दौरान उन्होंने दो बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे, जिनमें शाहरुख खान की साल 2007 की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'चक दे! इंडिया' और 'ऑपरेशन सफेद सागर' शामिल हैं. नेहा ने माना कि इन प्रोजेक्ट्स को ठुकराकर उन्हें आज पछतावा हो रहा है.

नेहा धूपिया ने ठुकराईं 2 बड़ी फिल्में

हाल ही में, नेहा ने अपने चैट शो 'डबल डेट' में बोर्ड गेम खेलते हुए इन फैसलों पर चर्चा की. 'कभी-कभी, जब आप उन अवसरों पर नजर डालते हैं जिन्हें आपने ठुकरा दिया था, तो आपको एहसास होता है कि आपने क्या खो दिया. चक दे! इंडिया और ऑपरेशन सफेद सागर ऐसे ही दो अवसर थे, जो मुझे हमेशा याद रहेंगे.' उन्होंने आगे कहा, 'मैं हमेशा से एक अच्छी स्पोर्ट्स फिल्म, एक अच्छी मिलिट्री फिल्म करना चाहती थी, लेकिन इन दो बड़े अवसरों को गंवा बैठी.'

स्मिता पाटिल की जयंती आज

बॉलीवुड की दिवंगत एक्ट्रेस स्मिता पाटिल की आज जयंती है. हिंदी सिनेमा में 'गलियों का बादशाह', 'वारिस', 'ठिकाना' और 'शराबी' जैसी फिल्मों में काम करने वाली स्मिता पाटिल की आज 71वीं जयंती है. स्मिता पाटिल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1974 में आई फिल्म 'चरणदास चोर' से की थी. इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं. लेकिन साल 1986 में बेटे को जन्म देने के बाद स्मिता पाटिल ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया.

'नई नवेली' का ओपनिंग डे कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, यामी गौतम और आदिनाथ एम. कोठारे की फिल्म 'नई नवेली' ने पहले दिन 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यामी गौतम की फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 4.58 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.

'जेलर 2' की जबरदस्त कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, रजनीकांत और मोहनलाल की फिल्म 'जेलर 2' ने दूसरे दिन ही 35.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 95.30 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म ने महज दो दिनों में दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 209.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.