Live Updates
10:34 (IST) 10 Oct 2026
Entertainment News Live: सैफ अली खान की बहन को हुआ ब्रेन ट्यूमर!

पटौदी खानदान के नवाब सैफ अली खान बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर हैं, उनकी बहन सोहा अली खान भी इंडस्ट्री में अच्छी पहचान रखती हैं, लेकिन एक्टर की दूसरी बहन सबा पटौदी चमक-दमक की दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, पेशे से ज्वेलरी डिजाइनर और टेरो रीडर हैं, जिन्होंने अपने जीवन से जुड़े एक ऐसे किस्से को शेयर किया जिसने हर किसी को हैरान कर दिया, क्योंकि 27 की उम्र में उन्हें ब्रेन ट्यूमर डायगनोज हुआ था, जिसकी सच्चाई को एक्सेप्टट करना उनके लिए काफी मुश्किल था. पढ़ें पूरी खबर…

10:33 (IST) 10 Oct 2026
Entertainment News Live: 'धुरंधर: द रिवेंज' का दुनिया में बजा डंका! अब इसलिए हो चर्चा में फिल्म

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. अब फिल्म ने म्यूजिक की दुनिया में भी अपनी पहचान बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है. फिल्म का पूरा म्यूजिक एल्बम ग्रैमी अवॉर्ड्स की दौड़ में शामिल हो गया है. टी-सीरीज और बी62 स्टूडियोज ने इसकी जानकारी शेयर की है. ऐसे में भारतीय म्यूजिक के चाहने वालों के लिए यह बड़ी खबर है. पढ़ें पूरील खबर…

Entertainment News Live: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले नाना अपनी शानदार एक्टिंग और दमदार अंदाज के लिए हमेशा याद किए जाएंगे. उनके जाने से फैंस को बड़ा झटका लगा है. वहीं, अब उनके एक अपकमिंग टीवी शो से जुड़ी खबर सामने आई है, जिसे जानकर फैंस भावुक हो सकते हैं. दरअसल, नाना पाटेकर जल्द ही माधुरी दीक्षित के साथ मराठी क्विज शो 'कोण होणार करोडपति' में नजर आने वाले थे, लेकिन उनके निधन के बाद मेकर्स को अपना प्लान बदलना पड़ा है. अब उनकी जगह बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे शो में दिखाई देंगी.

माधुरी दीक्षित के साथ बनने वाली थी खास जोड़ी

नाना पाटेकर और माधुरी दीक्षित को एक बार फिर साथ देखना फैंस के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं होता. दोनों ने साल 1998 में रिलीज हुई फिल्म 'वजूद' में साथ काम किया था. इसके बाद दोनों को एक बार फिर स्क्रीन पर साथ देखने का मौका मिलने वाला था. नाना को माधुरी के शो 'कोण होणार करोडपति' के पहले एपिसोड में बतौर गेस्ट शामिल होना था. उनकी शूटिंग भी तय थी, लेकिन अचानक हुए निधन ने इस प्लान पर विराम लगा दिया.

---विज्ञापन---

नाना पाटेकर के निधन के बाद शो के मेकर्स ने अपने प्लान में बदलाव किया है. अब पहले एपिसोड में माधुरी दीक्षित के साथ सोनाली बेंद्रे नजर आएंगी. दोनों एक्ट्रेस पहली बार किसी शो में साथ दिखाई देंगी. खास बात यह है कि अपने लंबे फिल्मी करियर के बावजूद माधुरी और सोनाली ने आज तक किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है. ऐसे में दोनों को एक साथ देखना दर्शकों के लिए दिलचस्प होने वाला है.

कब और कहां देख सकेंगे शो?

माधुरी दीक्षित के होस्ट किए जाने वाले मराठी क्विज शो 'कोण होणार करोडपति' का नया सीजन 12 अक्टूबर, सोमवार रात 9 बजे से सोनी मराठी और सोनी लिव पर प्रसारित होगा. शो की टैगलाइन 'आता खेळ बदलणार' है, जिसका मतलब है 'अब खेल बदलने वाला है.'

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. रिलीज के महज 8 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने रिलीज के 8वें दिन 14.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब 260 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, सातवें दिन तक फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 383.60 करोड़ रुपये था. वहीं, ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने करीब 89 करोड़ रुपये की कमाई की थी. दुनियाभर के कलेक्शन की बात करें, तो फिल्म का कलेक्शन 407 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, भारत में ग्रॉस कलेक्शन 312 करोड़ रुपये तो विदेशों में इसकी कमाई करीब 95 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वहीं नेट केलक्शन 260 करोड़ रुपये जिसमें 128,612 शोज चलाए गए. इस तरह फिल्म ने रिलीज के महज आठ दिनों में 400 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर ली है. इसी के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की इस रफ्तार ने इसे साल की बड़ी हिट फिल्मों की कतार में खड़ा कर दिया है.