Live Updates
12:11 (IST) 10 Sep 2026
Entertainment News Live: हैंडसम हंक से 'हनुमान अंश' बने शोभिनव को पहचानना हुआ मुश्किल

फिल्म इंडस्ट्री में कई बार एक ऐसा किरदार मिल जाता है, जो किसी कलाकार की पूरी जिंदगी बदल देता है. कुछ ऐसा ही हुआ ‘हनुमान अंश’ के एक्टर शोभिनव सत्या के साथ. कभी हैंडसम हंक के लुक में नजर आने वाले शोभिनव ने फिल्म में नीम करोली बाबा का किरदार निभाया और देखते ही देखते दर्शकों के बीच उनकी एक अलग पहचान बन गई. अब लोग उन्हें एक्टर से ज्यादा ‘महाराज’ के रूप में देखने लगे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

12:10 (IST) 10 Sep 2026
Entertainment News Live: दर्द में शरत सक्सेना, आखिर हुआ क्या?

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शरत सक्सेना इन दिनों अपनी सेहत को लेकर चर्चा में हैं. 70-80 के दशक में अपनी दमदार एक्टिंग और विलेन के किरदारों से पहचान बनाने वाले शरत सक्सेना ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. ये तस्वीरें उनकी सर्जरी से ठीक पहले की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस चिंता में पड़ गए हैं और उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…

11:08 (IST) 10 Sep 2026
Entertainment News Live: सिंगर की अचानक बिगड़ी तबीयत और फिर हुई मौत

ग्रीक म्यूजिक इंडस्ट्री के फेमस म्यूजिक कंपोजर और सिंगर जॉर्जियोस माजोनाकिस का निधन हो गया है. उन्होंने 54 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. जॉर्जियोस के निधन की खबर आने के बाद पूरी ग्रीक एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री शोक मना रही है. उनके निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live: करण जौहर का फेमस रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' खत्म हो गया है. एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा और रिदा थारना इस शो की विनर बनीं. अब एक बार फिर शो के सभी कंटेस्टेंट एक रियूनियन एपिसोड के लिए इकट्ठा हुए हैं, जो हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ है. इसमें शाक के सर्कल से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी भी शामिल हुए. इस रियूनियन एपिसोड में मुनव्वर ने कहा कि अभिषेक मलहान शो में उनकी मौजूदगी से डरते थे, इसलिए वह मुनव्वर को खेल से बाहर रखना चाहते थे. इस दौरान क्रिस्टल डिसूजा ने भी मुनव्वर का बचाव करते हुए अभिषेक पर हमला किया.

वो मुझसे डरा…

एपिसोड में होस्ट करण जौहर ने मुनव्वर से शो से बाहर होने के बारे में पूछा. इसके जवाब में मुनव्वर ने कहा कि रिदा और हरमन की वजह से बाहर होने पर उन्हें सच में बहुत दुख हुआ था. उन्होंने रिदा की ओर इशारा करते हुए कहा कि वह उसे अपनी जिंदगी में नहीं चाहते. वहीं, जब उनसे पूछा गया कि शो में इनसिक्योर और हारे हुए लोग कौन हैं, तो मुनव्वर ने रिदा, प्रिश, हरमन, अभिषेक और अंश का नाम लिया. अभिषेक से बात करते हुए मुनव्वर ने कहा, 'उसने यह गेम एग्रेसिव तरीके से खेला और खुलकर बोला, लेकिन वह मुझसे डरा हुआ था, जो मुझे अच्छा लगा!' इस पर अभिषेक ने कहा, 'मैं तुमसे नहीं डरता. तुम अभी भी रो रहे हो… अब ये सब बंद करो! यह एक खेल है, इसमें कुछ भी पर्सनल नहीं है. उसने मेरे खिलाफ नफरत भरी कहानियां फैलाईं.'

---विज्ञापन---

मैंने तुम्हें मारकर…

इस पर क्रिस्टल ने अभिषेक से कहा, 'मैंने तुम्हें टावर में या शक के घेरे में नहीं बचाया. थोड़ी वफादारी सीखो. तुम क्यों कह रहे हो कि तुमने उसे रुलाया? ये क्या है? ये कैसी भाषा है? ये तुम्हारी इनसिक्योरिटी बोल रही है. मैंने तुम्हें मारकर अपना बदला लिया.'

अनुराग कश्यप का जन्मदिन आज

आज बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग कश्यप का जन्मदिन है. बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री को 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'ब्लैक फ्राइडे', 'देव डी' और 'रमन राघव 2.0' जैसी डार्क थ्रिलर और गैंगस्टर फिल्में देने वाले अनुराग कश्यप आज अपना 54वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. अनुराग ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर की थी. इस दौरान उन्होंने श्रीराम राघवन और राम गोपाल वर्मा के साथ काम किया. साल 2003 में आई फिल्म 'पांच' से उन्होंने डायरेक्शन की दुनिया में कदम रखा. यह एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसमें रॉक बैंड के 5 दोस्तों के क्रिमिनल बनने की कहानी दिखाई गई है. इसके बाद अनुराग ने एक से बढ़कर एक कल्ट क्लासिक फिल्में दी हैं.

---विज्ञापन---

'मिर्जापुर: द मूवी' की कमाई

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, पंकज त्रिपाठी और रवि किशन की फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' ने 6वें दिन यानी बुधवार को 12.30 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 137.65 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. वहीं, 'मिर्जापुर: द मूवी' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 193.43 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

'हनुमान अंश' का टोटल कलेक्शन

वहीं, विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने भारत में 34वें दिन 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक 153.13 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 181 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.

---विज्ञापन---