Live Updates
19:20 (IST) 24 Oct 2026
Entertainment News Live: हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का बड़ा फैसला

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा निजी जिंदगी और प्रॉपर्टी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में अभिनेता पर मुंबई में फायरिंग की घटना सामने आई थी, जिसमें वह बाल-बाल बच गए थे. इस घटना के बाद अब टाइगर ने अपनी एक लग्जरी प्रॉपर्टी बेच दी है. अभिनेता का यह अपार्टमेंट मुंबई के पॉश इलाके खार वेस्ट में स्था, जिसे उन्होंने 9 करोड़ रुपये में बेचा है. पढ़ें पूरी खबर…

18:43 (IST) 24 Oct 2026
Entertainment News Live: विजय-रश्मिका के रिश्ते में आई दरार?

साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपनी शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं. दोनों की शादी की तस्वीरों ने फैंस को खूब खुश किया था, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा दावा वायरल किया जा रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है, कहा जा रहा है कि विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर अपनी पत्नी रश्मिका मंदाना को अनफॉलो कर दिया है. ऐसे में यूजर सवाल उठा रहे हैं, कि क्या शादी के तुरंत बाद ही दोनों के रिश्ते में कोई परेशानी आ गई है? पढ़ें पूरी खबर…

17:43 (IST) 24 Oct 2026
Entertainment News Live: ‘खींचकर जूता मारूंगा’, पत्नी सुनीता संग अनबन पर ये क्या बोल गए गोविंदा?

बॉलीवुड के ‘हीरो नंबर 1’ यानी गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है. दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरों के बीच गोविंदा का एक बयान सुर्खियां बटोर रहा है. अभिनेता ने अपने रिश्ते को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, ‘आपका नसीब चुराने के लिए लोग आपकी स्त्री चुरा लेते हैं.’ उनके इस बयान ने फैंस के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, गोविंदा ने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया है और न ही यह साफ किया है कि उनका इशारा किसकी तरफ था. पढ़ें पूरी खबर…

17:02 (IST) 24 Oct 2026
Entertainment News Live:'प्रताप' में तिग्मांशु धूलिया का खतरनाक अवतार, सलाखों के पीछे दिखे ACP दलेर सिंह, क्या है पूरा माजरा?

एक्शन ड्रामा फिल्म ‘प्रताप’ से तिग्मांशु धूलिया का फर्स्ट लुक सामने आते ही कहानी को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है. फिल्म में वह ACP दलेर सिंह के किरदार में नजर आएंगे, लेकिन हैरानी की बात यह है कि एक पुलिस अधिकारी होने के बावजूद वह खुद सलाखों के पीछे दिखाई दे रहे हैं. आखिर दलेर सिंह जेल में क्यों हैं और उनकी जिंदगी में ऐसा क्या हुआ, जिसने उन्हें इस हालात में पहुंचा दिया? मेकर्स ने उनके किरदार की कहानी से पर्दा नहीं उठाया है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है. सचिन सर्राफ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमित साध, ईशा देओल, सीमा बिस्वास और मिलिंद गुणाजी भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म का ट्रेलर 26 अक्टूबर को रिलीज होगा, जबकि ‘प्रताप’ 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

17:00 (IST) 24 Oct 2026
Entertainment News Live: ‘कंबल कांड’ पर रोहित शेट्टी का पारा हाई! लगाई लव-स्काउट की क्लास

Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ में लव गिल और स्काउट ओपी की नजदीकियां अब चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गई हैं. दोनों के ‘कंबल कांड’ पर अब रोहित शेट्टी ने सवाल उठाए हैं. वीकेंड का वार के नए प्रोमो में रोहित दोनों को आईना दिखाते नजर आ रहे हैं. वहीं, खबरें हैं कि स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी भी शो में एंट्री कर सकती हैं. पढ़ें पूरी खबर…

16:58 (IST) 24 Oct 2026
Entertainment News Live: ऐश्वर्या राय ने परिवार संग अनबन की अफवाहों पर लगा ब्रेक?

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि उनके परिवार की एक प्यारी सी झलक है. ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ अपने भतीजे शिवांश राय का जन्मदिन मनाने पहुंचीं. इस खास मौके की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें पूरा परिवार एक साथ नजर आ रहा है. इन तस्वीरों के सामने आने के बाद राय परिवार के बीच मनमुटाव की पुरानी चर्चाएं एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पढ़ें पूरी खबर…

16:55 (IST) 24 Oct 2026
Entertainment News Live: 'रामायण 2' दिवाली 2027 पर नहीं होगी रिलीज!

रणबीर कपूर और यश की मचअवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, फिल्म का पहला पार्ट दीवाली से चंद दिनों पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज होगा, लेकिन इस बीच सामने आई रिपोर्ट ने फैंस को थोड़ा निराश जरूर किया है, क्योंकि इस फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर कहा जा रहा था, कि यह साल 2027 में रिलीज होगा, लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है, उसमें यह दावा किया जा रहा है, कि फिल्म का दूसरा हिस्सा 2027 से 2028 खिसक सकता है, हालांकि, मेकर्स की ओर से इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है. पढ़ें पूरी खबर…

13:51 (IST) 24 Oct 2026
Entertainment News Live:कार्तिक आर्यन ने लव रंजन को दिया खास शाउटआउट, जानिए कैसे?

बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन ने लव रंजन की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ के लिए खास मैसेज दिया है. कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला नोट शेयर करते हुए फिल्म की टीम का हौसला बढ़ाया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘ये मुझे वापस मेरे करियर की शुरुआत में लेकर जाता है. बेस्ट ऑफ लक, लव सर। और पूरी टीम को @luv_films.’

Entertainment News Live: सिंगर दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच हुआ विवाद लगातार चर्चा में बना हुआ है. इस मामले में अब दलेर मेहंदी के छोटे भाई और सिंगर मीका सिंह ने खुलकर अपनी बात रखी है. 23 अक्टूबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीका ने बताया कि जब उन्होंने अपने बड़े भाई को फोन किया, तो उनकी आंखों में आंसू थे. यह सुनकर मीका भी भावुक हो गए. उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से हुई बातचीत का भी जिक्र किया और मंत्री सुबोध उनियाल से दलेर मेहंदी से माफी मांगने की अपील की.

बड़े भाई को रोता देख भावुक हुए मीका

मीका सिंह ने बताया कि उन्हें इस पूरे विवाद की जानकारी सूरत में अपना कार्यक्रम खत्म करने के बाद मिली थी. उन्होंने उसी रात दलेर मेहंदी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो पाई. अगले दिन जब उन्होंने दोबारा अपने बड़े भाई को फोन किया, तो दलेर मेहंदी भावुक हो गए और रोने लगे.

मीका ने बताया कि वह अपने बड़े भाई के साथ काफी खुलकर बात करते हैं. आमतौर पर वह उनकी तबीयत खराब होने के बावजूद काम करने पर उन्हें डांट भी सकते थे, लेकिन इस बार दलेर मेहंदी के आंसुओं ने उन्हें परेशान कर दिया. मीका ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि इस स्थिति में क्या कहें.

CM धामी ने मांगी माफी

मीका सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनसे फोन पर बात की और मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से माफी मांगी. मीका के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया कि अगली बार जब वह और दलेर मेहंदी उत्तराखंड आएंगे, तो उनका पूरा सम्मान किया जाएगा.

मीका ने मुख्यमंत्री के व्यवहार की तारीफ करते हुए कहा कि वह उनका सम्मान करते हैं और उनके साथ अच्छे संबंध हैं, उन्होंने यह भी साफट किया कि इस मामले में मुख्यमंत्री की कोई गलती नहीं थी.

मंत्री सुबोध उनियाल से मीका की खास अपील

मीका सिंह ने कहा कि अब इस विवाद को खत्म करने का समय है. उन्होंने मंत्री सुबोध उनियाल से गुजारिश की कि वह दलेर मेहंदी को फोन करके माफी मांग लें. मीका के मुताबिक, दलेर मेहंदी को शराबी कहे जाने से उनकी छवि को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि उनकी किसी से निजी दुश्मनी नहीं है और न ही वह झगड़ा करना चाहते हैं. हालांकि, उनके मुताबिक, जो हुआ वह गलत था और उन्हें उम्मीद है कि मंत्री अपनी ओर से पहल करेंगे.

आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल, दलेर मेहंदी उत्तराखंड के नई टिहरी में सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले में परफॉर्म कर रहे थे. इसी दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने उनके कार्यक्रम को बीच में रोककर मंच पर ही उन्हें टोका था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद बढ़ गया. अब देखना होगा कि मीका सिंह की अपील के बाद मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से क्या रिएक्शन आता है.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की स्पाय कॉमेडी फिल्म 'उड़ता तीर' 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कमाई करते हुए आज एक दिन पूरा हो गया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की नई फिल्म 'उड़ता तीर' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जो उम्मीद से काफी कम था. लेकिन जिस तरह से 'उड़ता तीर' को लोगों के रिव्यू मिले हैं, उसे देखते हुए यह उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई के साथ हिट साबित होगी. वैसे, पहले दिन फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 4.83 करोड़ रुपये रहा.