क्रिकेट की पिच से निकलकर अब टीवी की दुनिया में तहलका मचाने आ रहे विरेंद्र जो ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन को होस्ट करेंगे जिसमें सोशल मीडिया, राजनीति और टीवी की दुनिया के सितारें एक-दूसरे को पटखनी देते दिखाई देंगे. इसमें ग्लैमर से ज्यादा पावर, रणनीति और गेम खेलने का हुनर देखने को मिलेगा. पढ़ें पूरी खबर…
Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20’ के घर में इस समय रीति तिवारी लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. रैप बैटल के दौरान काजी तौकीर और उदिति सिंह के साथ उनके विवाद के बाद अब वीकेंड का वार में सलमान खान ने भी रीति को जमकर फटकार लगाई है. शो के नए प्रोमो में सलमान उनके व्यवहार और भाषा को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
दिल्ली में होने वाली इस ‘अयोध्या की रामलीला’ में इस बार माता सीता का किरदार ‘मिस यूनिवर्स इंडिया 2026’ काजिया लिज मेजो निभाने वाली हैं. वहीं,मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम का किरदार भोजपुरी स्टार और बीजेपी सांसद रवि किशन निभाने वाले हैं. पढ़ें पूरी खबर…
गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार इन दिनों अपनी कथित नजदीकियों को लेकर लगातार चर्चा में हैं. दोनों का नाम लंबे समय से जोड़ा जा रहा है. हाल ही में दोनों के लालबागचा राजा के दर्शन करने साथ पहुंचने के बाद एक बार फिर इनके अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया. हालांकि, गोविंदा इन खबरों पर पहले ही नाराजगी जाहिर कर चुके हैं और इसे उनकी छवि खराब करने की कोशिश बता चुके हैं. अब कोमल रानी ने भी एक क्रिप्टिक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी है. पढ़ें पूरी खबर…
Love And War Vicky Kaushal First Look Poster Out: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के फर्स्ट लुक के बाद अब फिल्म से विक्की कौशल का जबरदस्त लुक सामने आ गया है. पोस्टर में विक्की का अंदाज काफी रफ और इंटेंस नजर आ रहा है. सिगरेट के धुएं के बीच उनका लुक देखकर फैंस के मन में उनके किरदार को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. पढ़ें पूरी खबर…
‘बिग बॉस 20’ की कंटेस्टेंट रीति तिवारी ने हाल ही में अपने पापा-मम्मी के तलाक, पिता मनोज तिवारी की दूसरी शादी और अपनी कस्टडी को लेकर काफी कुछ कहा. रीति ने बताया कि जब उनके मम्मी-पापा एक-दूसरे से अलग हुए, तब वह सिर्फ 8 साल की थीं. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों से पहचान बनाने वाले मुश्ताक खान ने 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया अभिनेता पिछले एक साल से ज्यादा समय से लंग्स कैंसर से जूझ रहे थे, लेकिन बीमारी के बावजूद उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा. अब उनके बेटे और फिल्ममेकर मोहसिन खान ने पिता के आखिरी दिनों और उनके आखिरी शूट से जुड़ी कई अहम बातें शेयर की हैं. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. ‘हम हैं राही प्यार के’, ‘गदर: एक प्रेम कथा’ जैसी फिल्मों में अपने अलग-अलग किरदारों से पहचान बनाने वाले मुश्ताक खान ने 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया अभिनेता पिछले एक साल से ज्यादा समय से लंग्स कैंसर से जूझ रहे थे, लेकिन बीमारी के बावजूद उन्होंने काम करना नहीं छोड़ा. अब उनके बेटे और फिल्ममेकर मोहसिन खान ने पिता के आखिरी दिनों और उनके आखिरी शूट से जुड़ी कई अहम बातें शेयर की हैं. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है. ‘वेलकम’ , ‘गदर’ जैसी फिल्मों में अपनी शानदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले मुश्ताक खान ने 62 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. एक्टर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे. उनके निधन के बाद इंडस्ट्री के कई सितारे और फिल्ममेकर उन्हें याद कर रहे हैं. इसी बीच ‘हनुमान अंश’ के डायरेक्टर विशाल चतुर्वेदी ने भी मुश्ताक खान को याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किया है. पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Live: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार फिर अपने रक्षाबंधन ज्वेलरी ऐड को लेकर चर्चा में आ गई हैं. अगस्त में एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन कैंपेन में नजर आने के बाद कृति को सोशल मीडिया पर उनके आउटफिट को लेकर काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी. अब एक्ट्रेस ने सीधे कोई नया बयान देने के बजाय एक इंस्टाग्राम पोस्ट को लाइक किया है, जिसमें महिलाओं के कपड़ों को लेकर होने वाली आलोचना और सेक्सुअल हैरेसमेंट के मामलों पर समाज के रवैये को लेकर सवाल उठाया गया है.
कृति ने किस पोस्ट को किया लाइक?
कृति ने जिस पोस्ट को लाइक किया, उसमें सवाल किया गया था कि देश में रेप, यौन उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और दहेज हत्या जैसी घटनाओं पर उतना गुस्सा क्यों नहीं दिखता, जितना किसी एक्ट्रेस के त्योहार वाले विज्ञापन में उसके कपड़ों को लेकर देखने को मिलता है. पोस्ट में इसे समाज की प्राथमिकताओं से जोड़ते हुए सवाल उठाया गया था. कृति का यह लाइक ऐसे वक्त सामने आया है, जब दिल्ली में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ कथित यौन हिंसा की घटनाओं को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं.
रक्षाबंधन ऐड पर क्यों हुई थी ट्रोलिंग?
दरअसल, ज्वेलरी कंपनी के रक्षाबंधन कैंपेन में कृति सेनन अपने भाई और पैट डॉग के साथ नजर आई थीं. ऐड में एक्ट्रेस ने डीप-नेक, ब्रालेट स्टाइल आउटफिट पहना था. इसे लेकर सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सवाल उठाए और कृति को ट्रोल किया गया. बाद में यह कैंपेन हटा दिया गया. कंपनी ने कहा था कि कुछ स्टोर्स के आसपास तनाव के बाद कर्मचारियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया.
एक्ट्रेस ने संस्कृति और परंपरा के प्रति कही थी ये बात
इस विवाद पर कृति ने भी अपनी बात रखी थी. उन्होंने कहा था कि किसी महिला के अपनी संस्कृति और परंपरा के प्रति सम्मान को उसके कपड़ों से नहीं मापा जाना चाहिए. एक्ट्रेस ने रक्षाबंधन को भाई-बहन के बीच प्यार, सुरक्षा और एक-दूसरे की सेहत व खुशी की कामना से जुड़ा त्योहार बताया था. कृति ने यह भी सवाल किया था कि महिलाओं को यह बताना आखिर कब बंद होगा कि उन्हें क्या पहनना चाहिए. उनका कहना था कि संस्कृति और परंपराएं इंसान के दिल में होती हैं, उसकी नेकलाइन में नहीं.
दिल्ली में क्यों हो रहे हैं प्रदर्शन?
कृति की यह सोशल मीडिया एक्टिविटी दिल्ली में हालिया कथित यौन हिंसा के मामलों के बाद हो रहे प्रदर्शनों के बीच सामने आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, 21 सितंबर को साउथ दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में 17 साल की लड़की के साथ कथित गैंगरेप की घटना के बाद छात्र संगठनों ने सुरक्षा को लेकर आवाज उठाई. 23 सितंबर को दिल्ली यूनिवर्सिटी के कई कॉलेजों के छात्रों ने विरोध-प्रदर्शन किया.
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म 'द वन: फॉर्स ऑफ द फोरेस्ट' 24 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को दर्शकों से मिक्स रिव्यू मिले हैं, इसके बावजूद मूवी ने पहले दिन काफी अच्छा कलेक्शन किया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 8 करोड़ रुपये का शानदार नेट कलेक्शन किया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 9.60 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं तेलुगु सुपरस्टार नानी और राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'द पैराडाइज' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए आज पूरे 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने पहले दिन शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त ओपनिंग दर्ज कराई थी. लेकिन फिल्म के लिए दूसरा दिन कुछ खास अच्छा नहीं रहा. दरअसल, दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. हालांकि, इसके बाद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों रुपये का कलेक्शन किया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 14.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. पहले दिन की कमाई के मुकाबले फिल्म के कलेक्शन में 57.0 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है. दूसरे दिन फिल्म ने हिंदी में 1.50 करोड़ रुपये, तमिल में 30 लाख रुपये और तेलुगु में 13.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसके साथ ही फिल्म ‘पैराडाइज’ ने भारत में अब तक कुल 61.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है.